52 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, लाडली फाउंडेशन की बैठक हुई सम्पन्न

52 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, लाडली फाउंडेशन की बैठक हुई सम्पन्न


मुरादनगर। लाडली फाउंडेशन की पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गाजियाबाद तथा मुरादनगर से पदाधिकारी मनोनीत किए गए। संस्था द्वारा दिल्ली के छतरपुर मंदिर में आयोजित होने वाले 52 लाडली कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमित गोयल ने की।

रुचि गुप्ता को जिला अध्यक्ष महिला विंग, मुरादनगर विधानसभा का अध्यक्ष डॉक्टर मुशर्रफ बेग़, महामंत्री डॉ. राशिद, महिला विंग अध्यक्ष मुरादनगर रिहाना पंवार, महामंत्री रानी, महानगर गाजियाबाद की महिला विंग की अध्यक्ष आरती कुमार, महामंत्री रितु गोयल, को मनोनीत किया गया। 

अमित गोयल ने कहा  कि 9 जुलाई 2022 को दिल्ली में 51 लाडली कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन रखा गया है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। बैठक में महेश कश्यप, अफजाल, हरमिंदर कौर, प्रिया मिश्रा, आरजू फातिमा व अविनाश सिंह, आदि  उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित