सच्ची मानव सेवा को यथार्थ करती नीमा मुरादनगर - सतीश कुमार

सच्ची मानव सेवा को यथार्थ करती नीमा मुरादनगर - सतीश कुमार

मुरादनगर। नीमा के अमृत महोत्सव वर्ष 2022- 23 अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर के चिकित्सकों ने थाना परिसर में पुलिस फोर्स के जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन सतीश कुमार थाना अध्यक्ष मुरादनगर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि नीमा के चिकित्सकों का पुलिस फोर्स के जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का रूटीन चेकअप करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। आगामी महीनों में भी इस तरह के चिकित्सा शिविर होते रहने चाहिए।

डॉ. तोमर अध्यक्ष मुरादनगर ने कहा कि जो जवान हमारे लिए रात दिन सेवा करते हैं, हमारी सेफ्टी के लिए रहते हैं, उन्हें भी  स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां होती है। इसीलिए उनका निराकरण, स्वास्थ्य परीक्षण करते रहना चाहिए। पुलिस जवानों का स्वस्थ रहना अत्यंत जरूरी है। नीमा महासचिव डॉ. फहीम सैफी ने शिविर में बताया कि करीब 75 से 80 तक पुलिस जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। करीब करीब सभी जवान स्वस्थ पाए गए।

शिविर में डॉक्टर राजपाल तोमर, डॉक्टर फहीम सैफी ,डॉक्टर मुशर्रफ, डॉक्टर रफीक, डॉक्टर साजिद, डॉक्टर मोहसिन, डॉक्टर समीर, उद्योग व्यापार मंडल से शहजाद चौधरी, नितिन शर्मा, जय भगवान एवं पत्रकार बंधु और पुलिस जवान उपस्थित रहे।




Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित