सामिया नाज़ को किया शहर के गणमान्य लोगों ने सम्मानित
सामिया नाज़ को किया शहर के गणमान्य लोगों ने सम्मानित
मुरादनगर। क्षेत्र की बेटी सामिया नाज़ ने अपने शहर का नाम रोशन कर जो कारनामा किया है वो सरहानीय है। जिस तरह से उन्होंने निशानेबाजी में अपना जोहर दिखाया वो क़ाबिले तारीफ रहा। बिटिया की इस जीत की खुशी में मुरादनगर के कुछ गणमान्य लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने 51000 रूपये निशानेबाजी में अपना जोहर दिखाने वाली मुरादनगर की बेटी सामिया नाज़ को बतोर इनाम दिए।
इस मौक़े पर हाजी परवेज़ चौधरी नगर अध्यक्ष सपा, इमरान एडवोकेट नगर अध्यक्ष बसपा, विकास त्यागी भाजपा पार्षद, सोनू त्यागी पार्षद, अनीश अली पार्षद, हाजी हसन अली पूर्व सभासद, मोनू त्यागी शहजादपुर, साजिद पठान, हाजी फरीद शैख, जावेद शैख, असलम, आसिफ चौधरी, तफसीर खान, रिजवान कुरैशी, फोजी भाई शैंकी त्यागी, जोनी त्यागी खिमावती, शादाब दीवान जी, शाहिद मलिक, पप्पल मलिक, सरफराज चौधरी, रईस अंसारी, फरीद अंसारी, हाजी मोनी अंसारी आदि लोग मोजूद रहे, जिन्होंने सामिया को पुरस्कार देकर उसका होसला बढ़ाया और सामिया के उज्जवल भविष्य की कामना की। सामिया के वालिद जावेद मलिक व ताया शहजाद मलिक व साजिद मलिक ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
Comments
Post a Comment