Posts

सर्राफा व्यापार मंडल ने मनाई जयंती 

Image
सर्राफा व्यापार मंडल ने मनाई जयंती    मुरादनगर। सर्राफा व्यापार मंडल ने यहां संस्था के अध्यक्ष लोकेश सोनी के कार्यालय पर महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती पर लघु कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर लोकेश सोनी ने कहा कि राजस्थान में प्रसिद्ध अजमेर, जिसका प्राचीन नाम अज्मेरू था, शहर बसाकर मेवाड़ की नींव रखने वाले महाराज अजमीढ़ जी, मैढ़क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि महाराज अजमीढ़, ब्रम्हा द्वारा उत्पन्न अत्री की 28वीं पीढ़ी में त्रेता युग में जन्मे थे। वे मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के समकालीन ही नहीं बल्कि उनके परम मित्र भी थे।  महाराजा अजमीढ़ जी के पिता का श्रीहस्ति थे, जिन्होंने महाभारत काल में वर्ण‍ित हस्तिनापुर नगर को बसाया था। अजमीढ़ जी जेष्ठ पुत्र होने के कारण हस्तिनापुर राजगद्दी के उतराधिकारी हुए और बाद में अजमीढ़जी प्रतिष्टानपुर (प्रयाग) एव हस्तिनापुर दोनों राज्यों के भी सम्राट हुए। प्रारंभ में चन्द्रवंशीयों की राजधानी प्रयाग प्रतिष्टानपुर में ही थी। हस्तिनापुर बसाये जाने के बाद प्रमुख राज्यगद्दी हस्तिनापुर हो गई।  इस बारे में श्

एम.एम.एच. कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Image
एम.एम.एच. कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस   गाजियाबाद। आज लौह पुरुष सरदार वल्लबभाई पटेल की जयंती है। एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद में आज के कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार जैन ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए की। इसके बाद पूर्व छात्र विकास सिंह के निर्देशन में और टेकचंद व टीम की अगुवाई में करीब 20 स्वयंसेवकों ने एकता का संदेश देते हुए एक संकल्प नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया कि जब हम अपने विवेक का सही इस्तेमाल नहीं करते, तब इसका परिणाम सही नहीं होता। हम सब कुछ देखते हुए भी चुप रहते हैं, गलत का विरोध नहीं करते और लोगों के बहकावे में आकर आए दिन मानवता का कतल करते हैैं। हमें चाहिए कि हम सकारात्मक रुख अपनाते हुए मानवता और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा तत्पर रहें। अंत में पूर्व स्वयंसेवक टेकचंद ने करीब 45 स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तीनों कार्यक्रम अधिकारी - डॉ. गौतम बनर्जी, आरती सिंह और डॉ. अनुपमा गौड़ उपस्थित रहे। तीनों ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी और शानदार नुक्कड़ नाटक के लि

डॉ. मोहम्मद वसी बेग को रिसर्च एनालिसिस कम्युनिकेशन एंड इवैल्यूएशन,बैंकॉक पर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया

Image
डॉ. मोहम्मद वसी बेग को रिसर्च एनालिसिस कम्युनिकेशन एंड इवैल्यूएशन,बैंकॉक पर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया   एनसीपीईआर, अलीगढ़ के अध्यक्ष, डॉ। मोहम्मद वसी बेग, और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ने रिसर्च एनालाइज कम्युनिकेशन एंड इवैल्यूएशन, बैंकाक पर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण नोट अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया। उक्त व्याख्यान में डॉ. बेग ने सक्सेसफुल टीम लीडर्स के गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नौ विभाग हैं जिनमें हर किसी को कसरत करनी होती है और ये विभाग हैं व्यक्तित्व, संचार, व्यवहार, दृढ़ संकल्प, आचरण, दृष्टिकोण, नेटवर्किंग और अच्छी टीम का निर्माण। आगे उन्होंने प्रत्येक भाग को विवरण में समझाया। अंत में वह सभी पुरस्कार विजेताओं, आयोजकों को विशेष रूप से रेशू गुप्ता, चेयरपर्सन कॉन्फ्रेंस वर्ल्ड और सियाम टेक्नोलॉजी कॉलेज, बैंकाक को इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई देते हैं। कहा सम्मेलन सियाम टेक्नोलॉजी कॉलेज, बैंकॉक और कॉन्फ्रेंस वर्ल्ड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया ह

जश्ने ईदे मीलादुन्नबी के ख़ास मौके पर हुज़ूर के घराने का तार्रुफ़

Image
जश्ने ईदे मीलादुन्नबी के ख़ास मौके पर हुज़ूर के घराने का तार्रुफ़     अरब में जाहलियत के ज़माने में लोग अपनी लड़कियों को इस लिये जिंदा दफ़न कर देते थे कि वो किसी को दामाद बनाकर उस के आगे अपना सर नहीं झुकाना चाहते थे। इस लिए ज़ुल्मो तशद्दुद की सारी हदें पार कर जाते थे। समाज में बहुत सी बुराइयां रीति रिवाजों के रूप में फैली हुई थीं। इन बुराइयों के ख़ात्मे के लिए अरब के तपते रेत में बानिये इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम) की पैदाइश 12 रबीउल अव्वल (22 अप्रैल सन 571 ई .) को शहरे मक्का में हुई । 610 ई. में आप को गारे हिरा में पहली वही (कुदरती ज्ञान) नाज़िल हुई। 25 साल की उम्र में आप का पहला निकाह हज़रत खदीजातुल कुबरा से हुआ। आप का विसाल (Death) 63 साल की उम्र में (नेट के अनुसार) 8 जून 632 ई (11 हिजरी ),फतावाये रिज़्वया के अनुसार 12 जून 636 ई. को बुखार, सरदर्द , शारीरिक व मानसिक थकान की वजह से हज़रत आयेशा सिद्दीका (रज़ि.) के घर पर मदीना मुनव्वरा में हुआ। आप के वालिद का नाम हज़रत अब्दुल्ला (रज़ि,) , वालदा का नाम हज़रत आमना ( रज़ि) , आप के दादा हज़रत अब्दुल मुत्तलिब , दादी हज़रत फ़ातिमा बिन्त

राष्ट्रीय एकता दिवस पर होगा नाटक का मंचन

Image
राष्ट्रीय एकता दिवस पर होगा नाटक का मंचन   सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस यानी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन देश में राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौतम बनर्जी ने बताया कि एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही एक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। भूतपूर्व स्वयंसेवक टेक चंद ने आज दि. 29 अक्टूबर को नाटक में शामिल करीब 20 स्वयंसेवकों को इसका प्रशिक्षण दिया। मिशन शक्ति के तहत कॉलेज में आज थाना घंटाघर कोतवाली से इंस्पेक्टर जयदेवी गंगवार और कांस्टेबल अनीता भी आयीं। उन्होंने स्वयंसेवकों से बात कर मार्शल आर्ट ट्रेनिंग की जानकारी ली और छात्राओं को स्वयं को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1092 और 112 डायल करें। कॉलेज में छात्राओं की आत्मरक्षा हेतु जागरूकता के लिए 22 अक्टूब

राकेश मोहन गोयल को मिली शुभकामनाएं

Image
राकेश मोहन गोयल को मिली शुभकामनाएं   मुरादनगर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार श्रमजीवी पत्रकार संघ संरक्षक मंडल के सदस्य राकेश मोहन गोयल को जन्म दिन के उपलक्ष में लोगों ने विभिन्न माध्यमों से शुभकामना संदेश भेजे। वरिष्ठ पत्रकार आप अभी तक के समाचार संपादक रणवीर गौतम, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक मुकेश सोनी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू, कई समाचार पत्रों से जुड़े अनिल मित्तल, सौरव मित्तल, जन न्यूज़ के अमित त्यागी, साजिद, सच्चाई की रोशनी न्यूज़ की डायरेक्टर रिहाना पंवार, इमरान इलाही नंबरदार, जन सागर टुडे के रजनीश शर्मा, प्रियंका सोनी, वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी गोपाल अग्रवाल, रालोद नेता असलम खान, मुनेश जिंदल, लाला गंगा शरण, विनोद धनकर, नगरपालिका वरिष्ठ लेखाकार प्रदीप कुमार, न्यू जनरेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष शहजाद चौधरी, उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति, कांग्रेस नेता महताब पठान, भाजपा नेता अनिल शर्मा, डॉक्टर राधेश्याम दहिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 

भाजपा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

भाजपा प्रशिक्षण शिविर संपन्न   मुरादनगर। देहात मंडल के मोरटा में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिन समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सेवानिवृत्त जनरल वी. के. सिंह पहुंचे। पहले दिन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विकास तेवतिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। तेवतिया ने सोशल मीडिया पर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री जरनल वी .के. सिंह ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक गोयल, देहात मंडल के अध्यक्ष अमरीश त्यागी महानगर महामंत्री राजेश त्यागी, भाजपा प्रवक्ता संजय गोयल, पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप, प्रवक्ता योगेश त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, महानगर मंत्री रनिता सिंह, पूर्व पर्यटन मंत्री उत्तराखण्ड सचिदानन्द शर्मा आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।