Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा विधायक नहीं जिता पाए परिवार के सदस्यों को

Image
पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा विधायक नहीं जिता पाए परिवार के सदस्यों को मुरादनगर। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव क्षेत्र से जिला पंचायत के वार्ड 6, 7, 8 के लिए वोट पड़े। यहां रालोद, बसपा, सपा तीनों पार्टियों के प्रत्याशी जीते। सत्ताधारी भाजपा का खाता भी नहीं खुला। वार्ड 6 तथा 8 पर लोगों की विशेष निगाहें थी क्योंकि यहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के बड़े पुत्र तथा क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के बड़े भाई गिरीश त्यागी की पत्नी रश्मि त्यागी तथा पुत्र मोहित चुनाव लड़े। जिन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी माना जा रहा था। दोनों ही सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई थी। इन चुनावों में राजपाल त्यागी विधायक अजीत पाल परिवार के दोनों ही सदस्यों को विजयश्री दिलाने के लिए प्रयासरत रहे लेकिन मतदाताओं ने यह जवाब दिया कि पार्टी का टिकट होल्ड करा सकते हैं लेकिन जनता नेताओं से ऊपर होकर सोचने लगी है। वार्ड 6 से पूर्व सदस्य विकास यादव की पत्नी मीनू यादव ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। वहीं वार्ड 7 पर भाजपा प्रत्याशी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। रालोद समर्थित अमित

बैंक प्रबंधक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह

Image
बैंक प्रबंधक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह मुरादनगर। सेवानिवृत्त हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक जगदीश कुमार कनोजिया के सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें स्मृतिचिन्ह, पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान रामकिशन बंधु ने कहा कि जगदीश कनोजिया हमेशा चेहरे पर मुस्कान एवं कार्य के प्रति समर्पण की भावना रखने वाले हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में विपरीत परिस्थितियों में भी संस्था के अनुकूल कार्य किया। इनकी कार्य क्षमता, व्यवहार एवं अनुशासन ने सबको प्रभावित किया है। बैंकिंग सेवा को उत्कृष्ट बनाने के लिए उन्होंने जिस तरह का नेतृत्व प्रदान किया। उसे हमेशा याद रखा जाएगा। यह जानकारी देते हुए मनीष गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आर एन शर्मा बीना मौर्या कर्मवीर सिंह राम निवास मित्तल, रविन्द्र सिंह धर्मेंद्र वर्मा राजेन्द्र प्रसाद रामशंकर आदि उपस्थित रहे।

विश्व प्रेस दिवस हर साल 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों को मनाने के लिए मनाया जाता है: - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
विश्व प्रेस दिवस हर साल 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों को मनाने के लिए मनाया जाता है: - डॉ. मोहम्मद वसी बेग विश्व प्रेस दिवस हर साल 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों को मनाने के लिए मनाया जाता है, और मीडिया को उनकी स्वतंत्रता पर हमलों से बचाने के लिए। वह दिन भी उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। इसकी घोषणा 3 मई को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा कामकाज में स्वतंत्रता की प्रेस के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने, जानकारी प्रदान करने, इसके महत्व और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को बनाए रखने और सम्मान करने के लिए अपने कर्तव्य की सरकार को जगाने के लिए की जाती है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बीच कोविड -19 ऑनलाइन बहस और कार्यशालाओं के रूप में होगा। इस वर्ष के विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम "एक सार्वजनिक भलाई के रूप में सूचना" एक सार्वजनिक भलाई के रूप में जानकारी को पोषित करने के महत्व की पुष्टि करने और पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए सामग्री के उत्पादन, वितरण और स्वागत में क्या किया जा सकता है, इसकी खोज करने के

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल - वीरेंद्र सिंह

Image
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल - वीरेंद्र सिंह मुरादनगर। लोग बीमारी से मर रहे हैं। कालाबाजारी करने वाले तिजोरी भर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार उन पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चौo विरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में कालाबाजारी चरम पर है और जनता महामारी के दंश के साथ ही महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर है। जिंदगी बचाने वाली दवाइयों की भी जमाखोरी करके मुनाफा कमा रहे हैं। प्रशासन दावे कर रहा है कि लोगों के इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी लेकिन हालात इसके ठीक विपरीत नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे लॉकडाउन की अफवाह फैलाकर जमकर कालाबाजारी की जा रही है। ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए - मुनेश जिंदल

Image
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए - मुनेश जिंदल मुरादनगर। अखिल भारतीय मानव अधिकार निगरानी समिति ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने  की मांग की है। इस बारे में समिति के कोषाध्यक्ष  मुनेश जिंदल ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में समिति को अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निम्न कोटि का वेतन दिया जाता है। जबकि उनसे कार्य 12 घंटे तक वह उससे अधिक भी लिया जाता है। ड्यूटी कोविड-19 के कठिन दौर में उन्हें हाई रिस्क अलाउंस का भुगतान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फील्ड में जाकर बच्चों गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना संचारी रोगों से बचाने के लिए जनता का उत्साह बढ़ाने कोविड-19 का मरीजों का वैक्सीनेशन करना रविवार को भी आरोग्य मेला कार्यक्रम होता है। अतः साप्ताहिक छुट्टी नहीं होती है। आयुष्मान भारत के तहत कार्ड बनवाना पीएमएवाई योजना का कार्य करना ऑनलाइन पोर्टल पर आरसीएस से भरने का कार्य करना  होता है। उनके कठिन कार्यो

25% कर्मियों के साथ चलेगी आयुध निर्माणी प्रशासन, ऑक्सीजन भी कराएगी उपलब्ध

Image
  25% कर्मियों के साथ चलेगी आयुध निर्माणी प्रशासन, ऑक्सीजन भी कराएगी उपलब्ध मुरादनगर। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों को कोविड-19 की बीमारी से रोकथाम के लिए 25% कर्मचारियों के साथ कार्य कराए जाने के लिए निर्माणी प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है।  साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए कहा गया है कि अपने लिए आवंटित ऑक्सीजन से 10% रोगियों के इलाज के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। पत्र में कहा गया है कि आगामी 2 सप्ताह के लिए कोविड-19 की गंभीर बीमारी को देखते हुए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य शेष कर्मचारियों की 25% उपस्थिति के आदेश  किए जाएं। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए दिनांक 29.04. 2021 से आगामी 2 सप्ताह के लिए अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष कार्य या 25% के साथ अधिकारी वर्ग के लिए लागू नहीं। साथ ही कहा गया है कि  ऑर्डिनेंस फैक्ट्री उद्योग की श्रेणी में आने के कारण ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। आयुध निर्माणी अपने खर्चे से अस्पतालों के लिए नियम अनुसार भरे सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

लोगों की जान से भी खेल रहे हैं कालाबाजारी करने वाले - उत्तम त्यागी

Image
  लोगों की जान से भी खेल रहे हैं कालाबाजारी करने वाले - उत्तम त्यागी मुरादनगर। कालाबाजारी के साथ जान से थी खिलवाड़ की जा रही है। महामारी के समय जितनी आवश्यकता उसके संक्रमण को रोकने की है उतनी ही आवश्यकता कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी होनी चाहिए। ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वह औरों के लिए भी नजीर बने। यह कहना है वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम कुमार त्यागी का।  उन्होंने  बताया कि ऐसी त्रासदी में बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाएं वस्तुओं की कालाबाजारी के साथ ही फर्जीवाड़ा भी होने लगा है। कुछ अस्पतालों  के कर्मचारी रेमदेसीवर इंजेक्शन की खाली शीशियां रैपर कुछ पैसों के लिए ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं जो उनमें दवा के नाम पर कुछ और भरकर बेच रहे हैं। इस बारे में सावधानी की आवश्यकता है। किसी को भी इंजेक्शन लगवाने के बाद खाली सीसी न देकर उन्हें अपने सामने नष्ट कराया जाना चाहिए। बीमारी जान ले रही है कालाबाजारी करने वाले लोगों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ रहे हैं।