Posts

आंदोलनकारी महिलाओं के मुकदमें होंगे निरस्त, समस्याओं का नहीं हुआ समाधान

Image
आंदोलनकारी महिलाओं के मुकदमें होंगे निरस्त, समस्याओं का नहीं हुआ समाधान मुरादनगर। आंदोलनकारी पीड़िता महिलाओं के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों   को शासन ने निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है । उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के मुरादनगर में  स्थित उखलारसी श्मशान घाट जिसमें 3, जनवरी 2021 को नगर पालिका परिषद द्वारा नवनिर्मित प्रार्थना स्थल की छत गिर जाने के कारण 25 लोगों की मृत्यु तथा इससे अधिक घायल हुए थे। हादसे के समय दोषियों को जल्द सजा परिजनों को कई प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध कराने के उच्चाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिए थे। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बावजूद न्याय दोषियों को सजा, तथा घोषित सहायतें नहीं मिली थी।  उन्हीं मांगों की पूर्ति के लिए महिलाओं ने यहां नगर पालिका परिषद कार्यालय में 2 महीने तक धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल की लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। चुनाव के दौरान के एन इंटर कॉलेज में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का प्रयास किया। उसी को लेकर अधिशासी अधिकारी की ओर से 5 नामजद व 25 अन्य महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बारे में संबंधित महिलाओं ने दैन

बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में

Image
बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में मुरादनगर। नगर पालिका परिषद और विद्युत विभाग में सामंजस्य न होने के कारण बिजली का ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा के इंतजाम खुले में रखा है जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी है। यूं तो नगर में अनेकों कॉलोनियों में विभिन्न स्थानों पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा के खुले में ही रखे हैं जिनसे कई बार हादसे हो चुके हैं, किसी की जान गई तो किसी का अंग भंग हो गया। अनेकों शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों पर जू नहीं रेंगी और खुले में रखे ट्रांसफार्मर आज भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। नगर के प्रमुख के स्थान मलिक नगर के निकट बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के सड़क किनारे ही रखा है। इस मार्ग से हर समय लोगों की आवाजाही होती है और लोग ट्रांसफार्मर के निकट भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर फट जाए या और कोई तकनीकी कमी के ट्रांसफार्मर के तार जल कर गिर जाए तो वह वहां से गुजरने वालों के लिए काल साबित हो सकता है। इस बारे में उपखंड अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा कार्य पूरा

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Image
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि मुरादनगर। 29 मई 2022 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। क्षेत्र के लोकदल व सपा नेताओं ने किसान घाट पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की वरिष्ठ नेता असलम खान, अबरार अल्वी, सपा नेता खालिद रब्बानी, अफजाल आदि उपस्थित रहे।

गाँधी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन

Image
गाँधी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन मुरादनगर। गांव रावली स्थित गाँधी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है। बतौर मुख्य अतिथि अमोघ मार्शल आर्ट के संचालक मास्टर मुकेश सिद्धार्थ ने कैंप का शुभारंभ किया। कॉलेज प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौतम ने मुख्य अतिथि मुकेश सिद्धार्थ का गर्म जोशी से स्वागत किया।  इस अवसर पर मार्शल आर्ट टीम ने सेल्फ डिफेन्स का बेहतरीन प्रदर्शन कर छात्र छात्राओं का मन मोह लिया। तीन दिन चलने वाले इस कैंप में अमोघ मार्शल आर्ट के संचालक मुकेश सिद्धार्थ कैंप के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं कोआत्मरक्षा हेतु आत्मरक्षक गुर भी सिखाएंगे। मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य ने मार्शल  आर्ट के छात्र-छात्राओं में कृष्णा, पवि चौधरी, नाभिया शर्मा, शगुन शर्मा व दीपांशी को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कैंप में 100 से अधिक छात्र-छात्रायें भाग लें रहें हैं।

सामिया नाज़ को किया शहर के गणमान्य लोगों ने सम्मानित

Image
सामिया नाज़ को किया शहर के गणमान्य लोगों ने सम्मानित मुरादनगर। क्षेत्र की बेटी सामिया नाज़ ने अपने शहर का नाम रोशन कर जो कारनामा किया है वो सरहानीय है। जिस तरह से उन्होंने निशानेबाजी में अपना जोहर दिखाया वो क़ाबिले तारीफ रहा। बिटिया की इस जीत की खुशी में मुरादनगर के कुछ गणमान्य लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने 51000 रूपये निशानेबाजी में अपना जोहर दिखाने वाली मुरादनगर की बेटी सामिया नाज़ को बतोर इनाम दिए।  इस मौक़े पर हाजी परवेज़ चौधरी नगर अध्यक्ष सपा, इमरान एडवोकेट नगर अध्यक्ष बसपा, विकास त्यागी भाजपा पार्षद, सोनू त्यागी पार्षद, अनीश अली पार्षद, हाजी हसन अली पूर्व सभासद, मोनू त्यागी शहजादपुर, साजिद पठान, हाजी फरीद शैख, जावेद शैख, असलम, आसिफ चौधरी, तफसीर खान, रिजवान कुरैशी, फोजी भाई शैंकी त्यागी, जोनी त्यागी खिमावती, शादाब दीवान जी, शाहिद मलिक, पप्पल मलिक, सरफराज चौधरी, रईस अंसारी, फरीद अंसारी, हाजी मोनी अंसारी आदि लोग मोजूद रहे, जिन्होंने सामिया को पुरस्कार देकर उसका होसला बढ़ाया और सामिया के उज्जवल भविष्य की कामना की। सामिया के वालिद जावेद मलिक व ता

सच्ची मानव सेवा को यथार्थ करती नीमा मुरादनगर - सतीश कुमार

Image
सच्ची मानव सेवा को यथार्थ करती नीमा मुरादनगर - सतीश कुमार मुरादनगर। नीमा के अमृत महोत्सव वर्ष 2022- 23 अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर के चिकित्सकों ने थाना परिसर में पुलिस फोर्स के जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन सतीश कुमार थाना अध्यक्ष मुरादनगर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि नीमा के चिकित्सकों का पुलिस फोर्स के जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का रूटीन चेकअप करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। आगामी महीनों में भी इस तरह के चिकित्सा शिविर होते रहने चाहिए। डॉ. तोमर अध्यक्ष मुरादनगर ने कहा कि जो जवान हमारे लिए रात दिन सेवा करते हैं, हमारी सेफ्टी के लिए रहते हैं, उन्हें भी  स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां होती है। इसीलिए उनका निराकरण, स्वास्थ्य परीक्षण करते रहना चाहिए। पुलिस जवानों का स्वस्थ रहना अत्यंत जरूरी है। नीमा महासचिव डॉ. फहीम सैफी ने शिविर में बताया कि करीब 75 से 80 तक पुलिस जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। करीब करी

सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रैली तथा गोष्ठी का किया गया आयोजन

Image
सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रैली तथा गोष्ठी का  किया गया आयोजन मुरादनगर। राजकीय आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रैली तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कॉलेज के प्रधानाचार्य यतेश्वर त्यागी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का भी हमें ध्यान रखना चाहिए। जीवन अनमोल है इसलिए सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। पुलिस उप निरीक्षक विपिन सिंह ने यातायात से संबंधित दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से  बचा जा सकता है। निधि सोनी रीना रानी शर्मा ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां छात्रों के साथ साझा की। अध्यापक रविंद्र चौहान ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।