Posts

Showing posts with the label दिल्ली

अरुण जेटली को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019

Image
दिवंगत अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने कहा कि वह उच्च नैतिक आदर्शों का पालन करते थे। मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने हमरे बच्चों में भी इस आदर्श के प्रति प्रेम उत्पन्न किया। मुंबई। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को शनिवार को लोक सेवा के लिए मरणोपरांत इकोनामिक टाइम्स का 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019' दिया गया। मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिवंगत जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर संगीता जेटली कहा कि उनके पति के लिए देश पहले था, बाकी चीजें बाद में आती थीं। उन्होंने कहा कि जेटली नैतिकता पर बहुत बल देते थे। संगीता ने कहा, ''वह उच्च नैतिक आदर्शों का पालन करते थे। मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने हमरे बच्चों में भी इस आदर्श के प्रति प्रेम उत्पन्न किया। मेरे पुत्र और मेरी पुत्री कम से कम ये दो बातें अपने जीवन में आगे जोड़े रखेंगे।'' एजेंसी 

BSF के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, यह बल हमारी सीमाओं की कर्मठता के साथ कर रहा है रक्षा

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और संकट की स्थिति के दौरान बीएसएफ कर्मियों ने नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा कठिन परिश्रम किया है। नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस पर संगठन के कर्मियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई। यह बल हमारी सीमाओं की कर्मठता के साथ रक्षा कर रहा है।'' उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और संकट की स्थिति के दौरान बीएसएफ कर्मियों ने नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा कठिन परिश्रम किया है। घुसपैठ, तस्करी और सैन्य हमलों के खिलाफ 'फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस' के तौर पर भारतीय सीमाओं की रक्षा करने के खास मकसद से 1965 में बीएसएफ की स्थापना की गई।

भारत-जापान संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण: मोदी

Image
भारत-जापान संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण: मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अलग से अपने समकक्ष मोतेगी के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का जापान के साथ संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, समृद्धि और स्थिरता की उसकी दृष्टि का एक प्रमुख तत्व है। विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी ने यह टिप्पणी जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो के साथ एक बैठक के दौरान की। जापान के दोनों मंत्री भारत-जापान रक्षा एवं विदेश मंत्रियों की वार्ता के पहले संस्करण में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत-जापान के लोगों के साथ ही क्षेत्र एवं विश्व के लाभ के लिए दोनों देशों के संबंधों के समग्र विकास के महत्व पर जोर दिया। मोदी ने जापान के दोनों मंत्रियों से यह भी कहा कि वह अगले महीने भारत..जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा पर आ रहे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वागत को लेकर उत्सुक हैं।