Posts

Showing posts from December, 2021

कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल जारी

Image
कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल जारी  मुरादनगर। 1 महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल धरने पर बैठी महिलाओं की प्रशासन ने कोई खैर खबर नहीं ली। और जो अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने भी लौटकर उनकी ओर नहीं देखा। जिसके कारण महिलाओं में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। कड़ाके की सर्दी पड रही है। जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। लेकिन ऐसे में भी रात दिन बच्चों सहित महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। पुष्प लता, रजनी, ममता, ये मंजू, पिंकी, ने बताया कि 3 जनवरी 2021 को उखलारसी श्मशान घाट में नगर पालिका द्वारा बनाया हुआ लेंटर गिर जाने के कारण 25 लोगों की मृत्यु हो गई थी। नगर पालिका द्वारा बनाई गई छत गिरने से इतने लोगों की जाने चली गई उस समय आक्रोशित लोगों ने कुछ मृतकों के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने लोगों को शांत करने के लिए 50 लाख रुपए, मृतकों के परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, घायलों को चिकित्सा, बच्चों की शिक्षा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को 12 लाख रुपए की आर्थिक मदद

धरना भूख हड़ताल जारी, अधिकारी घायल का भी नहीं करा पाए इलाज, महिलाओं में रोष व्याप्त

Image
धरना भूख हड़ताल जारी, अधिकारी घायल का भी नहीं करा पाए इलाज, महिलाओं में रोष व्याप्त मुरादनगर। प्रशासन के अधिकारियों ने श्मशान घाट नरसंहार में घायल के इलाज का आश्वासन देते हुए उसे अस्पताल भेज दिया लेकिन जिस अस्पताल के लिए अधिकारियों ने बताया था वहां से बिना इलाज के ही उसे वापस लौटा दिया। अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन खोखले साबित हो रहे हैं। 29 नवंबर 2021 से श्मशान घाट जिसमें 3 जनवरी 2021 को नगरपालिका का लेंटर गिरने के कारण 25 लोगों की मृत्यु तथा इतने ही लोग घायल हुए थे। पीड़ित परिवारों की महिलाएं अपनी मांगों को लेकर धरना भूख हड़ताल नगर पालिका परिषद कार्यालय पर कर रही हैं लेकिन प्रशासन उनको लेकर गंभीर नहीं है। भूख हड़ताल पर बैठी कविता पुष्पा ने बताया कि धरने भूख हड़ताल के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घायल दीपक का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन जब उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे वहां के प्रबंधन ने प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासनों को हवा में उड़ाते हुए निशुल्क उपचार से स्पष्ट मना कर दिया। इसी दौरान उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसकी पत्नी मोनिका उसे मेरठ

ज्ञापन देने के बाद भी उखलारसी स्थित श्मशान घाट से प्रभावित परिवारों का धरना जारी, शासन ने नहीं ली सुध

Image
ज्ञापन देने के बाद भी उखलारसी स्थित श्मशान घाट से प्रभावित परिवारों का धरना जारी, शासन ने नहीं ली सुध मुरादनगर। उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बाद भी उखलारसी स्थित श्मशान घाट से प्रभावित परिवारों का धरना, भूख हड़ताल नगर पालिका परिषद कार्यालय पर 25 वें दिन भी जारी है। क्योंकि अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रशासन की ओर से नहीं हुई है। आंदोलनकारी महिलाओं का कहना है कि वह  29 नवंबर से धरना भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उन्हें आशा थी कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उनके दर्द को समझ उनकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे लेकिन अभी तक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। इसको लेकर महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान कराने के स्थान पर उन्हें डरा धमका कर उनका आंदोलन खत्म कराना चाहता है। लेकिन हम न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। गौरतलब हो कि 3 जनवरी 2021 को नगर पालिका द्वारा बनाई गई श्मशान घाट की छत वहां एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने गए लोगों के ऊपर गिर गई थी जिसमें 25 लोगों की जानें गई थी, इतने ही लोग घायल हुए थे। प्रशासन ने

चौधरी चरण सिंह जन हितेषी - उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुरादनगर।

Image
चौधरी चरण सिंह जन हितेषी -  उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा  मुरादनगर। भाजपा के नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंचते ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को याद करने लगते हैं। जन विश्वास यात्रा में यहां पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चौधरी चरण सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि चौधरी साहब किसान हित के कार्य करना चाहते थे बहुत से कार्य किए भी लेकिन उनके नाम पर चुनाव जीतने वालों ने उनकी नीतियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। यहां श्री हंस इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सड़कों की दुर्दशाए थीं। रास्ते में फंसे लोगों को लूट लिया जाता था। अब सड़कों का ऐसा जाल फैल गया है कि एक छोर से दूसरे छोर तक कुछ ही देरी में पहुंचा जा सकता है।  उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो उस समय लूट करते थे वह अब प्रदेश से बाहर जा चुके हैं या जेल में है और कुछ ऐसी जगह भेजे गए जहां से वापस आना असंभव है। शर्मा ने कहा कि योगी उनके लिए अनुपयोगी हैं जो विभिन्न अपराध करते आए हैं और अब उन्हें उनके ठिकाने पर पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा

रालोद ने निकाली रोजगार यात्रा

Image
रालोद ने निकाली रोजगार यात्रा मुरादनगर। रा ष्ट्रीय लोक दल  के तत्वाधान में क्षेत्रीय अध्यक्ष छात्र सभा आदित्य पवार और छात्र सभा के जिले के अध्यक्ष हिमांशु तेवतिया के नेतृत्व में रोजगार यात्रा के रूप में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन मुरादनगर विधानसभा के क्षेत्र, कैलाश पुरम , आरके पुरम, सेक्टर 23, कवि नगर, राजनगर, शास्त्री नगर , महिंद्रा एंक्लेव, रईस पुर , संजय नगर हरसाॅव, आदि क्षेत्र में निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से अजय प्रमुख पूर्व प्रत्याशी मुरादनगर विधानसभा, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी, युवा अध्यक्ष महानगर हिमांशु नागर ,अमरजीत सिंह बिङ्ङी चेयरमैन गन्ना विकास परिषद  भूपेंद्र बॉबी, विनीत चौधरी, डॉ अजय ,राजेश तोमर, प्रदीप मुखिया, रजत धीमान, विक्रांत सदरपुर, लोकेश कटारिया, अनुभव चौधरी, महेश यादव, प्रवीण तेवतिया, सुभाष रजापुर, मनोज सदरपुर, मन्नी रियाल, अरुण तेवतिया, अजय पोला, ऋषभ पघांल, सचिन, समीर, यजुवेंद्र ,प्रताप, मयंक, ओम वीरवाल, प्रदीप ,यश तेवतिया ,दुष्यंत ,अभिषेक कुमार ,लक्षित, गौरव यादव, पंकज शर्मा, शहजाद सदरपुर  ,उज्जवल, डंपी शर्मा, हर्ष तेवतिया, निक्की तेवतिया, आशीष तेवतिया, अनुज त

मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि में भी घोटाला, शिवसेना ने दिया समर्थन

Image
मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि में भी घोटाला, शिवसेना ने दिया समर्थन मुरादनगर। उखलारसी श्मशान घाट पीड़ितों को शुरू से ही ठग रही है सरकारी मशीनरी। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता 50 लाख देने थे उस पर तत्कालीन पुलिस महा निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उसकी अनुमति लेकर लिखित आश्वासन पत्र भी दिया था। लेकिन 50 लाख की स्वीकृति वाले पत्र पर 50 लाख रुपए काटकर बाद में उसे 10 लाख ओवर राइटिंग में लिखा गया। मामले को दबाने के लिए अधिकारी उस समय वादे कर गए लेकिन किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया और जो देना था 50 लाख उसमें भी 10 लाख दिए गए। गरीबों को मिलने वाली सहायता राशि में भी घपला कर दिया गया। इस विषय में शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष महेश कुमार आहूजा के नेतृत्व में शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल महिलाओं के आंदोलन को लेकर जिलाधिकारी से मिला और महिलाओं की मांगों को शीघ्र पूरा करने न्याय दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। जिलाधिकारी के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 3 जनवरी 2021 को नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित बरांडा वहां अंतिम संस्कार कराने गए लोगों

पीड़ित परिवार के युवा भी बैठे भूख हड़ताल पर, धरना अभी भी जारी

Image
पीड़ित परिवार के युवा भी बैठे भूख हड़ताल पर, धरना अभी भी जारी मुरादनगर। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही महिलाओं के साथ ही पीड़ित परिवारों के युवक भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। दूसरे दिन 3 महिलाओं पुष्पलता, निधि, पिंकी तथा पीड़ित परिवार के युवक रविंद्र ने उभी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 3 जनवरी 2021 को नगर पालिका परिषद मुरादनगर द्वारा उखलारसी स्थित श्मशान घाट में बनाए गए  बरांडे का लेंटर अचानक वहां स्वर्गीय जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार कराने गए लोगों के ऊपर गिर गया था। जिसमें 25 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी तथा दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए थे। आक्रोशित लोगों ने मृतकों के शव मेरठ दिल्ली हाईवे पर रख जाम लगा दिया था। अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी आवास बच्चों की उच्च शिक्षा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए घायलों के इलाज की भी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन तब भी कई घंटे बाद जाम खुल सका था आंदोलनकारी पीड़ित परिवारों के सदस्यों का कहना है कि सरकार ने उस समय अधिकारियों से लोगों से झूठे वादे कराए थे। लेकिन इतना लंब

आयुध निर्माणी महाप्रबंधक ने दिए छात्रों को पुरस्कार

Image
आयुध निर्माणी महाप्रबंधक ने दिए छात्रों को पुरस्कार मुरादनगर। राजकीय आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज  का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार  वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। जिसमें आयुध निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक टी के पांडा, मुख्य अतिथि ने समारोह का शुभारंभ कर छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर समारोह की उपयोगिता में चार चांद लगाए। मुख्य अतिथि ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। बच्चों ने अपनी योग्यता को सबके सामने प्रस्तुत किया जिसमें कई सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पश्चात महाप्रबंधक ने अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह अटल लैब प्रतिभाशाली बच्चों के लिए 1 मील का पत्थर साबित होगा। जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का उपयोग करके राष्ट्र को एक नई दिशा दे सकते हैं। प्रधानाचार्य यतेश्वर कुमार त्यागी ने पूरे वर्ष की उपलब्धियों को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया और बताया कि हमारा विद्यालय जिले में अपना एक महत्वपूर्ण और विशेष स्थान रखता है। जिसकी समय-समय पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रशंसा भी की है। मेघना, महेंद्र सिंह, संजय एमएम जोशी आदि मौजूद रहे ।

उखलारसी श्मशान घाट हादसा विधानसभा सत्र में उठाएगी सपा

Image
उखलारसी श्मशान घाट हादसा विधानसभा सत्र में उठाएगी सपा मुरादनगर। 15 दिसंबर से चलने वाले विधानसभा सत्र में मुरादनगर उखलारसी श्मशान घाट भ्रष्टाचार मौतों का मामला समाजवादी पार्टी जोर शोर से उठाकर पीड़ितों को न्याय दिलाएगी। समाजवादी के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ अबरार ने इस बारे में जानकारी दी। कि लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर श्मशान घाट हादसे को लेकर जिसमें नगर पालिका परिषद द्वारा बनाया गया बरांडा 3 जनवरी 2021 को गिर गया था। जिसमें 25 लोगों की मृत्यु हो गई थी उसी को लेकर पीड़ित परिवार नगर पालिका परिषद कार्यालय पर 29 नवंबर से में धरने पर बैठे है। उनके बारे में पूर्व मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी गई। जिस पर उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में इस मामले को जोर शोर से सदन में उठाने का आश्वासन देते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं अभी महिलाओं का धरना जारी है। मनीषा, मंजू, पिंकी, अंजू, नीलम, रजनी, निर्मल, पारुल, संतोष, कविता व ममता ने बताया कि 15 दिसंबर से भूख हड़

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने शहीद बिपिन रावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Image
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने शहीद बिपिन रावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि मुरादनगर । उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल मुरादनगर ने अपने कार्यालय जिला पंचायत मार्केट में तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ हुए शहीद बिपिन रावत, उनकी पत्नी व उनके साथ अन्य जवानों और अधिकारियों के आकस्मिक देहावसान पर एक श्रद्धांजलि सभा रखी। व्यापार मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों और सैंकड़ों व्यापारियों ने शहीद बिपिन रावत जी और सभी शहीदों को शोक संवेदना प्रकट करकर विनम्र श्रद्धांजलि के बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने कहा की शहीद बिपिन रावत व उनके साथ शहीद हुए जवानों  के निधन से समस्त राष्ट्र के लिए गहरा आघात हुआ है। नितिन गोयल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरादनगर ने बताया कि बिपिन रावत जी मां भारत की रक्षा सेवा में हर क्षण तत्पर रहते थे, वे सच्चे देशभक्त थे। उनका सेवाकाल सदैव स्मृतियों में रहकर प्रेरणा देता रहेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर व समस्त मुरादनगर व क्षेत्रवासी रावत एवं हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवानेवाले अन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित

Image
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित मुरादनगर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक में मण्डल की मुरादनगर ईकाई का गठन किया गया। जिसमे राजकुमार गोयल अध्यक्ष, अतुल गर्ग महामंत्री, सुरेश कंसल कोषाध्यक्ष, मनीष गोयल व ललित गोयल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि व्यापारी हितों के लिए संगठन का होना आवश्यक है तभी अनेक प्रकार के शोषण से बचा जा सकेगा। अतः बिरादरी और राजनीति से ऊपर उठकर संगठन को महत्व दें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी। लगभग साढ़े तीन करोड़ बैंक खाते एनपीए होने के कगार पर हैं। यदि सरकार द्वारा समय नहीं बढ़ाया गया तो उनका व्यापार समाप्त हो जाएगा । उन्होंने कहा कि सरकार जीएसटी की कई रिटर्न फाइलिंग के स्थान पर सरलीकरण करते हुए एक रिटर्न की नीति लागू करे। जीएसटी के अलग - अलग स्लेब के स्थान पर दरें कम कर एक स्लेब बनाया जाए । प्रदेश में सबसे अधिक लूट, हत्या और डकैती की घटनाएं व्यापारियों के साथ हो रही हैं । इसलिए व्यापारियों के जीएसटी रिटर्न और इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर शस्

आर्थिक सहायता की मांग को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी

Image
आर्थिक सहायता की मांग को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी मुरादनगर। नौकरी दोषियों की संपत्ति नीलाम करा कर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, तथा अन्य सभी मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए। नगर पालिका कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही महिलाओं तथा मृतकों के परिजनों ने मांगे शीघ्र ही पूरी न कराए जाने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस बारे में आंदोलनरत महिलाओं ने प्रेस व अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन  देकर कहा है कि जिला गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित उखलारसी शमशान घाट जिसमें 3 जनवरी 2021 को नगर पालिका द्वारा बनाया गया। बरांडा गिरने के कारण हमारे परिवारों के 25 लोगों जान चली गई थी। आगे कहा गया है कि हम 29 नवंबर से यहां अपनी इन मांगो  1. मृतकों के परिवारों से एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में लिया जाए। 2. घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के नाम शीघ्र सामने लाए जाएं जैसा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अपराधियों की संपत्ति नीलाम कर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दे रह रहे हैं। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की समस्त संपत्ति नीलाम करा कर उसकी रकम प