Posts

Showing posts from August, 2020

लोगों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है - निजाम चौधरी

Image
लोगों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है - निजाम चौधरी मुरादनगर। ग्रामीण क्षेत्र में भी अब चंद्रशेखर रावण की पार्टी दौड़ने लगी है। युवा वर्ग चंद्रशेखर को अपने में देखने लगे हैं। किसी धर्म संप्रदाय विशेष के ही नहीं सर्व समाज आजाद समाज पार्टी को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं। क्षेत्र के खर जीवनपुर खिमावती, सलेमाबाद, बसंतपुर, सैंथली, जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ो लोगों ने आजाद समाज पार्टी सदस्यता ली।  इस बारे में पार्टी के 2 मंडलों के प्रभारी निजाम चौधरी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के गांवो में जाकर आजाद समाज पार्टी की नीतियों रीतियों विचारधारा से अवगत कराने के लिए पार्टी के आज तक के कराए गए कार्यों को उन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का काफिला लोगों के बीच जाकर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की नीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर संघर्ष के बारे में बताया व आने वाले समय में एकजुट होने को कहा। आजाद समाज पार्टी दबे कुचले लोगों के अधिकार के लिए दिन रात मेहनत करेगी। लोगों ने तन मन धन से आजाद

महिला सहायता समूह गठित

Image
महिला सहायता समूह गठित मुरादनगर। उत्थान एक नई पहल कि ब्रिज विहार में महिला सहायता समूह की एक बैठक आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि दो महिला स्वयंसेवी संगठनों के बैंकों में अकाउंट खुलवा दिए गए हैं। शीघ्र ही उन्हें कार्य करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रजापति ने बताया कि सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विस्तार से जानकारी दी गई और दो महिला सहायता समूहों के अकाउंट केनरा बैंक में खुलवाए थे। वह स्वीकृत होकर आ गए। इस पर सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार व संस्था का आभार प्रकट किया। प्रजापति ने बताया कि श्वेता, पूजा चौधरी, आशा, स्वाति, प्रिया, मुन्नी देवी, आंचल, रेनू, पूनम, पिंकी, लक्ष्मी बाई महिला समूह में है।  सत्या स्वयं सहायता समूह में सविता रानी, संगीता, रजनी, कोमल, सुमन, अर्चना, शबनम, रेखा, गुड़िया, रेनू रखी गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक समूह में 10 महिलाएं रखी गई हैं। महिलाओं को उनके घर पर ही रह कर स्वरोजगार कराए जाएंगे जि

मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

Image
मेजर ध्यानचंद को किया गया याद मुरादनगर। सी डी आर एस पब्लिक स्कूल मकरोड़ा के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम प्राइड खेल समिति द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर याद कर मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक दयानंद त्यागी व कालूराम शर्मा, नरेंद्र त्यागी, बृजपाल सिंह, डॉक्टर अरुण त्यागी, रिचा सूद, निधि वर्मा, रविंद्र चौधरी ने मेजर ध्यानचंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्राइड खेल समिति के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि आज हम सभी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर संकल्प लिया है कि कोरोना से भारत से पूरी तरह सफाई करने में पूरी समिति पहले की तरह जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।   प्राईड समिति के सचिव विकास चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रुप से चलाने के लिए संचालन वीरेंद्र त्यागी के द्वारा किया गया और पूरे समारोह की दशा व दिशा समिति के सदस्य गौरव डबास, गौरव सहलोत, विकास राठी व सुशील नागर का मुख्य रूप से सभी का सहयोग रहा।   

आज के छात्र ही देश के कर्णधार - विनोद जिंदल 

Image
आज के छात्र ही देश के कर्णधार - विनोद जिंदल  मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या में बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही आयुषी मिश्रा 97.4% को विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक विनोद जिंदल व प्रधानाचार्य सोमगिरी ने छात्रा को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार जिंदल ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह आगे चलकर इसी तरह देश व समाज और परिवार का नाम रोशन करे। जिंदल ने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं। इन्हीं बच्चों में से आने वाले समय में कोई वैज्ञानिक बनेगा, वकील बनेगा, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी इनके बीच से ही निखर कर उच्च शिखर तक पहुंचते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। 

पौधा संरक्षण बनाएंगे पेड़ - गोपाल अग्रवाल

Image
पौधा संरक्षण बनाएंगे पेड़ - गोपाल अग्रवाल मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल ने पौधारोपण के बाद वृक्ष बनने तक पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए पूरे परिवार सहित पौधों को चिन्हित कर उन्हें जल दिया गया। पौधों के आसपास साफ सफाई का भी कार्य कराया जा रहा है जिससे पौधों के बढ़ने में कोई रुकावट पैदा ना हो। गोपाल ने बताया कि पौधे लगाने के बाद लोग उनकी सुध नहीं लेते और वह पूरा विकास नहीं कर पाते। इसलिए हमने रोपित पौधों की देखभाल का कार्य प्रारंभ किया है। पहले दिन उन्होंने परिवार सहित कार्य शुरू किया।   

सत्यमेव जयते को अपनी जिंदगी में भी लागू करिए तभी यह सार्थक होगा - इशरत रिज़्वी

Image
सत्यमेव जयते को अपनी जिंदगी में भी लागू करिए तभी यह सार्थक होगा - इशरत रिज़्वी सत्यमेव जयते हिन्दू ग्रन्थ मुंडका उपनिषद् के एक मंत्र का हिस्सा है ।जिसे 1947 में भारत के आज़ाद होने पर भारत का राष्ट्र वाक्य (nation motto ) बनाया गया। ये हमारे देश के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र के नीचे लिखा होता है। अतः हम कह सकते हैं कि ये हमारे देश की पहचान भी है और हिन्दू धर्म के ग्रन्थ का हिस्सा होने के नाते भारत के बहुसंख्यकों की दृष्टि में इस मंत्र की बड़ी अहमियत है और इस मंत्र को सार्थक बनाना सभी हिन्दुओं का फ़र्ज़ है। सत्यमेव जयते का अर्थ होता है "सत्य की जीत।"  अब अगर दूसरे धर्मों की बात करें तो सब धर्म आपको सच का साथ देने, सच की ही राह पर चलने की शिक्षा देते मिलेंगे। तो फिर ये कहना कि मेरी ये विचारधारा है और उसकी वो विचारधारा है। मैं इस पार्टी का समर्थक हूं या उस पार्टी का समर्थक हूं। इस नेता का समर्थक हूं या उस नेता का।  मैं नक्सली के विरूद्ध हूं, मैं कश्मीरी पंडितों के साथ हूं या कश्मीरी मुसलमानों के खिलाफ़ हूं। कितना अच्छा होता अगर हम सब कहते हम सच के साथ हैं। हम हक़ के साथ हैं। हम सत

कांग्रेस के अस्तित्व को खतरा

Image
कांग्रेस के अस्तित्व को खतरा मुरादनगर। यहां कांग्रेसियों में ही आपस में जूतों में दाल बट रही है। ऐसे में क्षेत्र में कांग्रेस के अस्तित्व समाप्त होने का खतरा बढ़ रहा है। एक समय नगर में कांग्रेस की तूती बोला करती थी। कांग्रेस के छोटे से छोटे पदाधिकारी को जहां सरकारी अधिकारी प्रमुखता से लेते थे वहीं पार्टी में भी मान सम्मान था। अब यह तो पार्टी के बड़े नेता ही जाने की किस को किस पद पर बैठाना है जिससे बिगड़ते हुए माहौल को संभाला जा सके। आज कांग्रेस में अधिकांश ऐसे लोग काबिज हैं जिन्हें क्षेत्र के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है। क्षेत्र की जानकारी ही नहीं होगी तो वहां की समस्याएं कौन उठाएगा। विपक्ष तभी मजबूत बन सकता है जब उसे जनता कार्यकर्ताओं का सहयोग मिले। नगर में अभी कहीं-कहीं नाली में पानी रुकने की खबर भी अखबार में छप जाती है। मुरादनगर में बसी ईदगाह कॉलोनी में बड़ी आबादी है। शुरुआती दिनों में इस कॉलोनी की स्थिति यह थी कि सड़कें तो क्या कालोनियों में खरंजा तक नहीं थे। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। 1 वर्ष बरसात के दौरान ईदगाह कॉलोनी में कई बच्चों बड़ों की मौत संक्रामक रोगों के फै

मौत बंद कर सड़क पर दौड़ रहे हैं डग्गामार वहान

मौत बंद कर सड़क पर दौड़ रहे हैं डग्गामार वहान   मुरादनगर। कोरोना के तमाम दिशानिर्देशों का खुलेआम डग्गामार जो प्रशासन से बिना अनुमति लिए वाहन चलाता है को डग्गामार कहा जाता है। उसमें बस ऑटो सभी ऐसे वाहन आते हैं जो यात्रियों को लेकर दूसरे स्थान तक पहुंचाते हैं। ऐसे ही एक डग्गामार बस थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय बस में 20 25 यात्री बताए जा रहे हैं। यह ऊपर वाले का ही शुक्र है कि दुर्घटना में वह लोग जीवित बच गए। कोरोना को लेकर सरकार ने कड़ी बंदिशों के साथ वाहन चलाने की अनुमति दी है। उसमें भी निर्देशित नियमों का पालन करना पड़ता है।  वाहन चलाने के लिए अनुमति आवश्यक होती है लेकिन ऐसे वाहनों सभी दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ रही हैं। यह असंभव है कि वह यातायात विभाग पुलिस की निगाह में नहीं आ रहे। ऐसे वाहन अपनी मनमर्जी का किराया वसूल करते हैं और ज्यादा पैसे मांगने का विरोध करने वाले पीट भी दिए जाते हैं। ऐसे वाहनों पर पहलवान टाइप लोग रखे हुए हैं। उनके किसी कार्य का विरोध करने वाले को वह विरोध करने लायक ही नहीं छोड़ते।  मुरादनगर से मेरठ दिल्ली बड़ी संख्या में लोग नौकरी करते हैं। उनक

जिला अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अचानक पहुंचे थाने, पुलिस कर्मियों में हड़कंप

Image
जिला अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अचानक पहुंचे थाने, पुलिस कर्मियों में हड़कंप मुरादनगर। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने थाना मुरादनगर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कर्मियों के आवास शौचालय की व्यवस्था माल खाना कार्यालय रसोईघर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों के थाने में अचानक ही आने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी आए कुछ दिशानिर्देश अधीनस्थों को देकर चले गए। इसी दौरान एसपी देहात नीरज सिंह जादौन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह भी थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित मिली। कुछ दिशानिर्देश मिले हैं उनका पालन किया जाएगा।

दूरदर्शन के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा छात्रों को - यतेश्वर त्यागी

Image
दूरदर्शन के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा छात्रों को - यतेश्वर त्यागी मुरादनगर। यतेश्वर कुमार त्यागी प्रधानाचार्य राजकीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इंटर कॉलेज ने छात्रों के लिए कोरोना के कारण कॉलेज बंद होने की स्थिति में छात्रों की शिक्षा बाधित न हो इसलिए नए दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल स्कूल विज्ञान गंगा के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का पठन पाठन कराया जाएगा। क्योंकि कोविड-19 महामारी वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को व्हाट्सएप के द्वारा पठन पाठन कराया गया था लेकिन अधिकतर अभिभावकों व छात्रों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है या डाटा डलवाने की सामर्थ्य नहीं है। यह वास्तविक सत्य है क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल स्कूल ज्ञान गंगा के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक छात्रों को अध्ययन कराया जाएगा। इसके अंतर्गत पठन-पाठन दूरदर्शन के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सर्वे कराया था जिसमें लगभग 90 से 95 प्रतिशत लो

देश के लिए समर्पित महापुरुषों के कार्यों से युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाए - विनोद जिंदल

Image
देश के लिए समर्पित महापुरुषों के कार्यों से युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाए - विनोद जिंदल मुरादनगर। जिस राजनीति को आज लोग शक भरी निगाहों से देख रहे हैं उस राजनीति में ऐसे लोग भी हुए हैं जो अन्य राजनीतिज्ञों के लिए भी प्रेरणा हैं। यह बातें समाजसेवी लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक विनोद जिंदल ने कहते हुए बताया कि गुरुकुल घरोंदा के आचार्य स्वामी सन्यासी रामेश्वरानंद राजनीति में एक हीरे के समान थे। जनसंघ के टिकट पर सांसद बने। उन्होंने सरकारी आवास नहीं लिया। वे दिल्ली के बाजार दिल्ली 6 के आर्य समाज मंदिर में ही रहते थे। वँहा से संसद तक पैदल कार्रवाई में भाग लेने के लिए जाते थे।  जिंदल ने बताया कि वे ऐसे पहले सांसद थे जो हर सवाल पूछने से पहले संसद में एक वेद मंत्र बोला करते थे। वे सब वेदमंत्र संसद की कार्रवाई के रिकार्ड में देखे जा सकते हैं। उन्होंने एक बार संसद का घेराव भी किया था। गोहत्या पर बंदी के लिए उनकी महानता इसी बात से पता चल जाती है कि एक बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किसी मीटिंग में उन स्वामी जी को पांच सितारा होटल में बुलाया। वहां जब भोजन का समय हुआ सभी सां

नगर पालिका अध्यक्ष को नीमा ने किया सम्मानित

Image
नगर पालिका अध्यक्ष को नीमा ने किया सम्मानित मुरादनगर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने सामाजिक एवं क्षेत्र विकास स्वच्छ भारत मिशन में मुरादनगर को स्वच्छता रैंक में नंबर एक बनाने के लिए किए गए कार्यों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विकास तेवतिया को शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विकास तेवतिया ने नीमा एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया तथा नीमा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि बराबर सामाजिक एवं जागरूकता एवं निशुल्क कैंप इत्यादि अभियानों में निरंतर सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर नीमा के केशव त्यागी, राधेश्याम दहिया राजपाल तोमर राजवीर फहीम सैफी, रितुपाल चौधरी खालिद आदि डॉक्टर मौजूद रहे। 

शहीद पत्रकार को नमन 

Image
शहीद पत्रकार को नमन  मुरादनगर। बलिया के फेफना में शहीद हुए कलमकार रतन सिंह कि हत्या से पत्रकारों में आक्रोश व भय है। यहां रेलवे रोड़ पर 2 मिनट का मौन धारण कर पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों की रक्षा नहीं कर पा रही तो आम लोगों का क्या हाल होगा।  श्रमजीवी पत्रकार संघ मुरादनगर के संरक्षक मंडल के सदस्य रणवीर गौतम ने भी इस भयावह घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बदमाश इतने बेलगाम हो गए हैं कि निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। इस बारे में सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस बारे में सरकार जल्द ही कोई निर्णय ले जिससे पत्रकार स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करते रहें।  संरक्षक मंडल के ही अनिल मित्तल ने श्रद्धांजलि सभा समाप्त होने के बाद कहा कि पूरे प्रदेश में पत्रकारों पर अनाचार बढ़ा है। सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। सभी विभाग चाहते हैं कि पत्रकार उनके साथ सहयोग करके चलें। गलत कार्य का विरोध करने पर हत्या कर दिया जाना सरकार के लिए भी एक प्रश्न चिन्ह छोड़ रहा है कि क्या चौथे स्

लोगों के सहयोग से सब कुछ संभव सर्वेश यादव

Image
लोगों के सहयोग से सब कुछ संभव सर्वेश यादव मुरादनगर। मुझे क्षेत्र के लोगों का असीम प्रेम व सहयोग मिला जिसके कारण कोरोना काल में भी हमने सरकारी दिशानिर्देशों को लागू करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद भी की। यह बातें रेलवे रोड़ चौकी प्रभारी सर्वेश यादव ने अपने विदाई कार्यक्रम में कहीं।चौकी प्रभारी का यहां से स्थानांतरण हो जाने पर व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने विदाई दी।  सर्वेस यादव का स्थानांतरण थाना इंदिरापुरम हो जाने पर एक विदाई कार्यक्रम मुरादनगर के रेलवे रोड़ पर स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित किया गया। व्यापारी सुरक्षा संगठन के संरक्षक डॉक्टर राजपाल तोमर एवं संरक्षक विक्रम चौधरी, संगठन सचिव अमित त्यागी, संगठन उपाध्यक्ष आचार्य पंडित उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, सदस्य रजनीश शर्मा, रविन्द्र पाल, विपिन त्यागी, दिनेश कुमार उर्फ़ डीके आदि ने शाॅल ओढ़ाकर व उपहार देकर चौकी प्रभारी सर्वेस यादव को विदाई दी। इस दौरान संगठन सरंक्षक डॉक्टर राजपाल तोमर ने कहा की चौकी प्रभारी सर्वेस यादव के पूरे कार्यकाल में कोई भी आपराधिक घटना छोटी या बड़ी चौकी क्षेत्र में नहीं हुई, साथ ही साथ नगर के

व्यापारी हित के कार्य प्रारंभ

Image
व्यापारी हित के कार्य प्रारंभ मुरादनगर। व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यवाहियों को तेज़ी से आगे बढ़ाते हुये धरातल पर उतरकर काम करना पहले दिन से ही शुरु कर दिया था। इसी क्रम में संगठन के लोगों ने डोर टू डोर जाकर रेलवे रोड़ पर प्रत्येक दुकानदार के नाम के साथ-साथ सभी व्यापारियों का वाट्सएप मोबाईल नंम्बर भी अपने रजिस्टर में नोट कर लिया है ताकि समय पड़ने पर किसी भी व्यापारी से सीधा संपर्क किया जा सकें।  संगठन के उपाध्यक्ष आचार्य पंडित, उमेश शर्मा ने सर्वे के दौरान कहा संगठन के पदाधिकारी हमेशा पूरा प्रयास करेंगे कि व्यापारी के सम्मान और व्यापार की सुरक्षा हर सूरत में सुनिश्चित की जा सके। संगठन सचिव अमित त्यागी ने कहां कि रेलवे रोड़ के समस्त व्यापारी थाना प्रभारी अमित कुमार व चौकी प्रभारी सर्वेस यादव के सदैव आभारी रहेंगे। जिन्होंने हर संभव व्यापारियों की मदद की और मजबूत संगठन बनाने के लिए प्रेरित किया। व्यापारी सुरक्षा संगठन का गठन किया और पदाधिकारियों को भी सर्वसम्मति से चुना। उन्होंने थाना प्रभारी अमित कुमार की इस सराहनीय सोच की प्रशंसा करते हुए संगठन के सदस्यों से तेज़ी

गणपति भी हुए इको फ्रेंडली 

Image
गणपति भी हुए इको फ्रेंडली  मुरादनगर। चिकनी काली मिट्टी से बिना सांचे के बनायी गयी इको फ्रेंडली श्री गणपति की मूर्ति लोगों को आकर्षित कर रही है।  विजय मंडी निवासी मनीष गोयल ने बताया कि वे पिछले 8 वर्षो से चिकनी मिट्टी से बिना किसी सांचे के भगवान श्री गणेश की प्रतिमा हाथ से बना रहे हैं। इस बार लगभग डेढ़ फुट ऊँची वीणा बजाते हुए श्री गणपति की प्रतिमा बनायी है। परिवार के सभी सदस्य पूरे उत्साह के सहयोग करते हैं। कलर व श्रृंगार करने के बाद अत्यन्त आकर्षक बन गयी।  उन्होंने बताया कि एनजीटी के प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाई मूर्तियों को जल प्रवाह करने पर लगाई पाबन्दी के बाद उन्हें मिट्टी से मूर्ति बनाने की प्रेरणा हुई। वर्ष 2012 से वे निरंतर मिट्टी से प्रतिमा बना रहे हैं तथा गणेश चतुर्थी पर स्थापना करते है। प्लास्टर ऑफ पेरिस व केमिकल युक्त मूर्तियां पर्यावरण को हानि पहुंचाती हैं तथा बाद में मूर्ति के अवशेष रह जाने से ईश्वर का अनादर भी होता है। वहीं मिट्टी से बनी यह गणेश प्रतिमा पूर्णतः पर्यावरण अनुकूल है। जो जल में प्रवाहित करने के कुछ ही समय में जल में मिश्रित हो जाती है। प्रतिमा को देखने के लिए काफी

पेट्रोल पंप गोली कांड का खुलासा तीन गिरफ्तार 

Image
पेट्रोल पंप गोली कांड का खुलासा तीन गिरफ्तार  मुरादनगर। मेरठ हाईवे पर बसंतपुर सैंतली गांव के पास पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारकर बंदूक को लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई बंदूक को भी बरामद कर लिया है।बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया था पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारने वाले तीन बदमाश पकड़े। एक की तलाश जारी है।  17 अगस्त की रात्रि में बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए पेट्रोल पंप के चौकीदार को गोली मार कर उसकी बंदूक लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने लूटी हुई बंदूक व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष, मनु, विनीत निवासी भिक्कनपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके एक साथी की तलाश की जारी है। बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है।  ज्ञात हो कि बसंतपुर सैंथली में मेरठ दिल्ली हाईवे स्थित धनेश गुप्ता का राधेश्याम फिलिंग स्ट

हर किसी की सहायता के लिए संस्था ने की अच्छी पहल, लोगों ने सराहा 

Image
हर किसी की सहायता के लिए संस्था ने की अच्छी पहल, लोगों ने सराहा  मुरादनगर। मुरादनगर में पढ़ाई में तेज आर्थिक कमजोर बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से यहां के युवाओं ने एक बड़ी पहल की है। न्यू जनरेशन वेलफेयर फाउंडेशन जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग सिखाने जैसी सुविधा देकर अपना पहला कदम शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया हैं। इस संस्था ने बहुत कम समय में प्रशंसनीय कार्य किया है। इस बारे में संस्था के अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कार्यों की प्रशंसा मिल रही है। यह लोगों का आशीर्वाद और प्यार है। क्यों ना हो, जो "पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया जैसी" जैसे नारे को पूरा करने में संगठन लगा हुआ है।  उन्होंने बताया कि अब तक निशुल्क इंग्लिश कोचिंग क्लास के लिए बहुत बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करा लिये हैं। वहीं और भी बच्चें आ रहे हैं जिनको लॉकडाउन में सरकार द्वारा गाइडलाइंस आने के बाद जल्द ही बच्चों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनकी संस्था का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ खासकर उन बच्चों को शिक्षा देना चाहते

नव हस्ताक्षरों को सही मार्ग दिखाएं पत्रकार, सरकार भी करें मदद - मुकेश सोनी

Image
नव हस्ताक्षरों को सही मार्ग दिखाएं पत्रकार, सरकार भी करें मदद - मुकेश सोनी मुरादनगर। पत्रकारों के प्रति लोगों का नजरिया बदल रहा है। पहले पत्रकार को सम्मान से देखा जाता था लेकिन अब लोगों की निगाह में शक पैदा हो गया है। उसके लिए कुछ अवांछनीय तत्व लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वहीं इसी कौम के लोग भी इसके लिए कम जिम्मेदार नहीं है। यह बातें श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक व संरक्षक मुकेश सोनी ने सामाजिक संस्था कर्तव्य द्वारा आयोजित आज का समाज कैसा हो परिचर्चा में बोलते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार युवा पीढ़ी का उचित मार्गदर्शन करने के बजाए उन्हें फर्जी सिद्ध कर देते हैं। जिन्हें फर्जी करार दिया जाता है। पत्रकारों को एक बार यह भी सोचना चाहिए कि वह लोग समाज में आपको मिलने वाले स्थान व सम्मान को देखकर इस चुनौतीपूर्ण कार्य को चुनता है। ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध के सितारों को आदर्श न मान वह हमारे पद चिन्हों चलना चाहता है। उनका फर्जी कहकर अपमान करना अपने साथ भी अन्याय होगा। दुनिया में इस पेशे में बहुत कम संख्या में पत्रकार हैं।  पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है। उसके कार्य

मेरठ दिल्ली रैपिड रेल ट्रैक कार्य में तेजी

Image
मेरठ दिल्ली रैपिड रेल ट्रैक कार्य में तेजी मुरादनगर। क्षेत्र में मेरठ दिल्ली रैपिड रेल ट्रेक निर्माण के कार्य में तेजी आई है। अभी तक ट्रेक निर्माण का कार्य शहरी क्षेत्र से बाहर ही चल रहा था। कोरोना लॉकडाउन के कारण काफी समय काम बंद रहा। यह रेलवे ट्रैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है जिसके कार्य की समीक्षा समय-समय पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है।  निर्माण कार्य में लगी एन आर सी टी आयुध निर्माणी से जलालपुर रोड तक नाला कवर कर रोड चौड़ा करने का कार्य करा प्रारंभ कराया गया है। शहरी क्षेत्र में जितनी गति से निर्माण कार्य बढ़ रहा है उसी गति से मेरठ दिल्ली हाईवे पर जाम की समस्या भी बढ़ रही है।   

पति हिरासत में कारण नहीं बता रही पुलिस 

पति हिरासत में कारण नहीं बता रही पुलिस    मुरादनगर। थाना पुलिस युवक को उसके घर से उठा लाई। उसकी पत्नी थाने में पति को किस अपराध के लिए हिरासत में लिया गया है की जानकारी करने के लिए भटक रही है लेकिन थाने वाले उसे यह बताने को तैयार नहीं है कि उसके पति को पुलिस ने किस जुर्म में पकड़ा हुआ है।  गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाले दीपक की पत्नी राखी ने बताया कि उसके पति को पुलिस घर से उठा कर लाई थी। वह यह जानकारी करने थाने आई की यह पता चल सके उसके पति ने क्या अपराध किया है। पुलिस उसे ना उसके पति का कसूर बता रही है और न ही उसके पति को छोड़ा जा रहा है। महिला इस बारे में थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।   

मेरठ दिल्ली रैपिड रेल ट्रैक कार्य में तेजी

Image
मेरठ दिल्ली रैपिड रेल ट्रैक कार्य में तेजी मुरादनगर। क्षेत्र में मेरठ दिल्ली रैपिड रेल ट्रेक निर्माण के कार्य में तेजी आई है अभी तक ट्रेक निर्माण का कार्य शहरी क्षेत्र से बाहर ही चल रहा था। कोरोना लॉकडाउन के कारण काफी समय काम बंद रहा। यह रेलवे ट्रैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है जिसके कार्य की समीक्षा समय-समय पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है।  निर्माण कार्य में लगी एन आर सी टी आयुध निर्माणी से जलालपुर रोड तक नाला कवर कर रोड चौड़ा करने का कार्य करा प्रारंभ कराया गया है। शहरी क्षेत्र में जितनी गति से निर्माण कार्य बढ़ रहा है उसी गति से मेरठ दिल्ली हाईवे पर जाम की समस्या भी बढ़ रही है।   

मौत की भी रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कर रही पुलिस

मौत की भी रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कर रही पुलिस   मुरादनगर। थाना पुलिस ने अब तो हद ही कर दी है एक महीने पहले सुहागन बनी का सुहाग छिन गया। पिता के बुढ़ापे की लाठी टूट गई और पुलिस एक्सीडेंट तक की रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं। बेटे की अर्थी उठा चुका बाप अपने पुत्र को न्याय दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन पुलिस ने मानवीय संवेदनाएं रखना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। सोवरन सिंह का पुत्र ऋषि पाल उम्र 25 वर्ष निवासी गांव कनगंवा गुगौवा थाना उघैती जिला बदांयु अपने गांव से दिल्ली अलीपुर 7-8-20 को अपने परिचित की बाइक लेकर नौकरी पर जा रहा था। थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हिंडन नदी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला एम एम जी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उस की मौत हो गई। युवक की एक महीने पहले शादी हुई थी। परिवार पर मानो मुसीबत का पहाड़ ही टूट पड़ा है।  पीड़ित पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि उससे कहा जा रहा है कि वह बाइक लेकर आओ जिस को लेकर तुम्हारा लड़का जा रहा था जबकि बाइक पुलिस ने घटनास्थ

ट्यूबेल पर बिजली मीटर लगने के विरोध में धरने पर बैठे किसान

Image
ट्यूबेल पर बिजली मीटर लगने के विरोध में धरने पर बैठे किसान मुरादनगर। भारतीय किसान यूनियन ने खेतों की ट्यूबवेलों विद्युत मीटर लगाने का विरोध करते हुए बिजली घर पर धरना दिया। पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने मेरठ दिल्ली रोड़ पर स्थित बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मांग है कि ट्यूबवेल पर बिजली मीटर न लगाये जाएं। सरकार किसानों का शोषण कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। किसान आज परेशानी की स्थिति में है। मिलों का भुगतान नहीं मिल रहा। अन्नदाता कर्जदार की स्थिति में है, ऐसे में उसके सिंचाई के साधन ट्यूबवेल पर मीटर लगाने का तुगलकी फरमान उनकी आर्थिक स्थिति और खराब कर देगा।  इस मौके पर रविन्द्र चौधरी, पंकज चौधरी, जय कुमार मलिक, जिला प्रभारी चौधरी बिजेंद्र, जिला अध्यक्ष रामोतार त्यागी, जिला महासचिव वेदपाल, मुखिया तहसील अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, भोजपुर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काकड़ा, सोनू काकड़ा, संजीव त्यागी खुर्रमपुर, श्यामबीर सिंह, चन्द्रपाल, पहलवान, हरपाल सिंह, सतेंद्र त्यागी, महेश त्यागी खिमावती,

चौधरी चरण सिंह ने दबाव की राजनीति नहीं की - जितेंद्र कुंडू

Image
चौधरी चरण सिंह ने दबाव की राजनीति नहीं की - जितेंद्र कुंडू मुरादनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने आज ही के दिन 1979 में एक माह का कार्यकाल होने पर ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। यह बातें यहां चौधरी चरण सिंह पर परिचर्चा के लिए बुलाई गई वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक के दौरान कुंडू न्यूज़ नेटवर्क के डायरेक्टर व युवा रालोद नेता चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने कहीं श्री चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह अपने उसूलों के बहुत पक्के थे। उन्हें सत्ता छोड़ना मंजूर था। लेकिन जनहित के मुद्दों से मुंह मोड़ना उनकी फितरत में शामिल नहीं था। किसानों के हित को देखते हुए उन्होंने छोटे से कार्यकाल में जमीदारी उन्मूलन विधेयक पारित कराया था। जिससे खेत किसान की हालत मजबूत हुई। कुंडू ने बताया कि अप्रैल 1967 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और अप्रैल 68 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जुलाई 1979 में चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने थे।  इससे पूर्व वो 1977 में केंद्र सरकार में उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके थे। उस समय सहयोगी पार्टी उन पर दबाव बनाना चाहती थी। लेकिन उन्होंने

मिशन मेडिसिन के तहत इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन को दवाइयां दी गईं

Image
मिशन मेडिसिन के तहत इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन को दवाइयां दी गईं     गाजियाबाद।  वसुन्धरा स्थित सेक्टर-13 में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) WEST चिकित्सों को मानव उत्थान सेवा समिति के अंतर्गत चल रहे 'मिशन मेडिसिन' के तहत कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए सहायतार्थ दवाईयाँ दी गई। जिससे निर्धन रोगी व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयों से उचित इलाज हो सके और समाज के सभी वर्ग के लोग निरोगी बन सकें। इस मौके पर समिति के कर्मठ कार्यकर्ता धमेंद्र तंवर ने बताया कि 'मानव उत्थान सेवा समिति' एक आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है जो भारत देश के साथ विदेशो में भी आध्यात्मिक तथा सामाजिक कार्य बढ़-चढ़ कर करती है। जिसके संस्थापक सुविख्यात सद्गगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज हैं। उन्होंने बताया कि 'मिशन मेडिसिन' के तहत दवाइयों का वितरण कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में परम श्रधेय श्री विभुजी महाराज के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है।  इस अवसर पर IMA WEST के डॉ विवेक कपूर , डॉ गौरव मित्तल व डॉ सविता आदि चिकित्सों ने संस्था की खूब प्रशंसा की साथ ही समिति को धन्यवाद पत्र  दिया। और संस्था से भवि

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सिखेड़ा रोड़ इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

Image
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सिखेड़ा रोड़ इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन मोदीनगर। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मोदीनगर थाना प्रभारी जयकरण सिंह से मुलाकात कर सिखेड़ा रोड़ इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री विकास अग्रवाल के संस्थान पर व्यापारियों की बैठक की गई जिसमें इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस गश्त बढ़ाने अवैध अतिक्रमण हटाने औद्योगिक क्षेत्र को एक थाना क्षेत्र मोदीनगर निवाड़ी में भी करने का अनुरोध किया गया। व्यापारी वर्षों से उच्चाधिकारियों से यह मांग करते आ रहे हैं। किसी घटना के समय निवाड़ी और मोदीनगर पुलिस घटना को एक दूसरे के क्षेत्र में बता कर काफी समय खराब कर देती हैं जिससे अपराधियों को भागने का समय मिल जाता है। व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन अरविंद अग्रवाल व युवा महामंत्री विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सड़कों पर खड़े अवैध वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग की।  प्रेस की ओर से अनिल मित्तल ने सुझाव दिया कि ठेली पटरी वालों को समय देते हुए उ

थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन

Image
थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा व्यापारियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन   व्यापारियों द्वारा बैठक में कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित मुरादनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार द्वारा आज मुरादनगर के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा उपायों के साथ ही सतर्कता बरतने के लिए आदेश दिए गए। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर अपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी और अगर कभी कोई घटना घटित होती है तो उसे खोलने में मदद मिलेगी। नगर के प्रमुख चौराहों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाना जरूरी है साथ ही बाजारों में चौकीदार रखने और व्यापारियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन थाना प्रभारी महोदय द्वारा दिया गया।  उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस को व्यापारियों के साथ सम्मान जनक व्यवहार और अपराधियों के साथ सख्त व्यवाहर रखना चाहिए। उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने कहा कि सर्राफा बाजार सक्कों वाली ग

अधिकारी नहीं सुन रहे लोग खुद कर रहे हैं समस्या का समाधान 

Image
अधिकारी नहीं सुन रहे लोग खुद कर रहे हैं समस्या का समाधान  मुरादनगर। कार्यों में भेदभाव का आरोप लोग नरकीय जिंदगी जीने के लिए मजबूर खुद कर रहे हैं सुधार। सरकारी विभाग नहीं सुन रहे लोगों की गुहार जलालपुर रोड़ के निकट स्थित कालोनियों ए वन अनम गार्डन जलालपुर ईदगाह रोड़ के सामने नाले के पास कई गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर गंदे पानी की निकासी होने के इंतजाम नहीं है जिसके कारण संबंधित मार्ग कीचड़ की झील बन गए हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा संबंधित विभागों को पत्र लिखकर कई बार सूचित कराया था कि उन मार्गों पर कार्य कराया जाए लेकिन लोगों की गुहार कोई कार्यवाही नहीं हुई। हल्की सी बरसात होने पर ही सड़क तालाब में तब्दील हो गई जिससे लोगों को आने-जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बहुत से बुजुर्ग छोटे-छोटे बच्चे कितनी बार पानी के अंदर गिर गए थे जिससे उन्हें काफी चोट लगी थी। शिकायत के बावजूद भी कोई सुधार न होने पर क्षेत्र के लोगों ने आपसी सहयोग से तालाब बने मार्ग पर मिट्टी का भराव सुधार कार्य शुरू कराया है। राष्ट्रीय लोकदल नेता असलम खान का कहना है कि शासन-प

पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार, की लूटपाट 

Image
पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार, की लूटपाट  मुरादनगर। क्षेत्र में बदमाश लोगों पर कहर बरपा रहे हैं। बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए पेट्रोल पंप के चौकीदार को गोली मार कर उसकी बंदूक लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बसंतपुर सैंथली में मेरठ दिल्ली हाईवे स्थित धनेश गुप्ता का राधेश्याम फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोल पंप है। शाहजानपुर निवासी सर्वेश अपनी दुनाली बंदूक के साथ चौकीदारी का कार्य करता है। देर रात्रि लगभग दो बजे दो बदमाश बाइक पर सवार हो पंप पर पहुंचे और सर्वेश को गोलीमार दी। गोली की आवाज से क्षेत्र दहल उठा। गोली की आवाज सुन पंप के अंदर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सर्वेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। बदमाश उसकी बंदूक लूट कर फरार हो गए।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सर्वेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस बारे में एसपी ग्रामीण का कार्य देख रहे एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई बिंदुओं पर घटना की जांच व घायल के होश में आने का भी इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने पंप पर लूटपाट क

अधिवक्ता से अभद्रता, स्थानीय पुलिस ने नहीं की कार्यवाही, उच्च अधिकारियों से कार्यवाही की मांग 

अधिवक्ता से अभद्रता, स्थानीय पुलिस ने नहीं की कार्यवाही, उच्च अधिकारियों से कार्यवाही की मांग    मुरादनगर। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं जिससे लोगों में खौफ है। आम, खास सभी निशाने पर हैं लेकिन पुलिस पीड़ितों की न सुन मनमानी कर रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ हुई अभद्रता गाली गलौज देख लेने की धमकी की शिकायत थाने में लिखित दिए जाने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।  इस बारे में पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। नगर की कोट कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आसिम अली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर से गाजियाबाद न्यायालय जाने के लिए निकले थे। रास्ते में दो युवकों में मारपीट हो रही थी। वह उन लोगों का बीच-बचाव कराने के लिए वहां रुक गए जिस पर उनके साथ एक युवक ने अभद्रता की। जो कि दबंग किस्म का है और अपने आप को नगर पालिका परिषद मुरादनगर का कर्मचारी बताता है। अधिवक्ता का कहना है कि वह सम्मानजनक पेशा करते हैं। समाज में उनका सम्मान है। इस घटना से वह बहुत आहत हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उनकी जान भी ले सकता है। इस बार

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री

Image
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री मोदीनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किये।  पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य डाक्टर उपेन्द्र कुमार आर्य, जिला संयोजक अभिलेख संकलन योजना गाजियाबाद डाक्टर अनिला सिंह आर्य, सीमा चौधरी, गुड्डी चौधरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉक्टर अनिला सिंह आर्य ने कहा कि बाजपेई कवि हृदयी प्रखर वक्ता कुशल राजीतिज्ञ थे। कृतज्ञ देश कोटि कोटि नमन कर रहा है क्योंकि उनके विचार सोच राष्ट्रधर्म थे।

हिंदू युवा वाहिनी ने भी दी अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि

Image
हिंदू युवा वाहिनी ने भी दी अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि मुरादनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई राष्ट्र धर्म के लिए जीवन पर्यंत जुटे रहे। सभी को उनसे प्रेरणा लेकर शेष कार्यों को पूरा करने का संकल्प लें। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के मौके पर कहीं। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के कार्यालय पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रभारी राजेंद्र चौधरी, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व उपाध्यक्ष विकास त्यागी, पूर्व संयोजक हरित कुमार, पूर्व संगठन मंत्री योगेंद्र सिंह योगी, पूर्व मंत्री मोहित अरोड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री गुरु दत्त शर्मा, पूर्व सह प्रभारी दीपक गोयल, पूर्व सह प्रभारी मनोज त्यागी एवं जल संरक्षण समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिषेक अरोड़ा, मोहित और अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

उत्थान समिति द्वारा औषधीय पौधे लगाए गए

Image
उत्थान समिति द्वारा औषधीय पौधे लगाए गए मुरादनगर। उत्थान एक नई पहल के सौजन्य से नगर में कई स्थानों पर वृक्षारोपण कराया गया। जिसमें अनेक औषधीय पौधे भी रोपित किए गए। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि महुआ, आम, चंपा, अशोका, जामुन इत्यादि फलदार वृक्ष छायादार वृक्ष लगाए। यह कार्यक्रम ट्रस्ट की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू गोस्वामी ने अपने नेतृत्व में किया। जिसमें मुख्य रुप से प्रियंका यादव, अनुराधा गोस्वामी, उषा राजपूत इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

धूमधाम से मनाया गया आज़ादी का पर्व 

Image
धूमधाम से मनाया गया आज़ादी का पर्व  मुरादनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय संस्था न्यू जेनरेशन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जिला पंचायत स्थित कार्यालय पर संस्था के पदाधिकारियों और कस्बा चौकी प्रभारी निरंजन सिंह सिरोही के कर कमलों द्वारा झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाकर उन वीर सपूत जवानों और उन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। जिन्होंने जंगे आजादी में हिस्सा लेकर विदेशियों को भारत की धरती से भगाया और अपनी जान देश को आजादी दिलाने में कुर्बान कर दी। चौकी इंचार्ज निरंजन सिंह सिरोही संस्था के अध्यक्ष शहजाद चौधरी, उपाध्यक्ष तौसीफ हसन गुड्डू, साजिद अली एडवोकेट, सचिव, जावेद, कोषाध्यक्ष यासीन अंसारी, पप्पू अंसारी, मिल्लत खान, आदिल शेख़, शादाब सैफी आदि ने देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनको सैल्यूट किया और अपने विचार रखे और देश में भाईचारा बनाकर एक साथ रहने व देश को आर्थिक और समाजिक स्तर पर मजबूत करने की शपथ ली।  अध्यक्ष शहजाद शहजाद चौधरी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब कमजोर वर्ग के उन सभी छात्रों को लेकर है जो होनहार होते होते हैं। आर्थिक परेशानी व उचित

पूर्णज्ञानंजलि इंटर कॉलेज में शहीदों को दी गई सलामी 

Image
पूर्णज्ञानंजलि इंटर कॉलेज में शहीदों को दी गई सलामी  मुरादनगर। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित पूर्णज्ञानंजलि इंटरनेशनल स्कूल एवं पूर्णज्ञानंजलि इंटर कॉलेज तथा अरशद पुर, नांगलपुर खिंदौडा़ स्थित भगवान परशुराम मॉडर्न इंस्टीट्यूट परिसर में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक योगेंद्र सिंह चौधरी, प्रधानाचार्या मंजु देवी, श्रीमती राकेश चौधरी एवं नादान सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्र- छात्राओं की अनुपस्थिति में समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ माहामारी कोविड 19 की स्थिति में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी योगेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने देश की अस्मिता तथा गौरवशाली इतिहास को अक्षुण बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Image
मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मुरादनगर। मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। सभी बच्चे व उनके माता-पिता ऑनलाइन विद्यालय से जुड़े। प्रातः 9 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि सचदेवा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात सम्मान पूर्वक राष्ट्रगान गाया गया। सभी बच्चों ने ऑनलाइन राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद सभी बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए व राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने ऑनलाइन "नन्ना मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं बोलो मेरे संग जय हिंद और सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी देश भक्ति गीत पर कदमताल मिलाई। विद्यालय की छात्रा अनन्या भारत-माता के रूप में ऑनलाइन जुड़ी व अन्य सभी बच्चों ने सफेद वस्त्र पहने एवं अपने चेहरों पर तिरंगा बना। विद्यालय की अध्यापिका सपना ने बच्चों से पतंग बनवाई और उसे तिरंगे का रूप देते हुए रंग भरवाए।  अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों अनन्या पूर्णिमा, हिमांशु, वंश, राधिका, युवान, नायरा, अक्षत, प्रनक, वाणी,

अधिकता से की गई अभद्रता, कार्रावाई की मांग 

अधिकता से की गई अभद्रता, कार्रावाई की मांग    मुरादनगर। झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता से अभद्रता गाली गलौज की गई। आरोप है कि अभद्रता करने वाले ने उनके धर्म को लेकर भी टिप्पणी की। नगर की कोर्ट कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आसिम अली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर से गाजियाबाद न्यायालय जाने के लिए निकले थे। रास्ते में दो युवकों में मारपीट हो रही थी। वह उन लोगों का बीच-बचाव कराने के लिए वहां रुक गए जिस पर उनके साथ एक युवक ने अभद्रता की। जो कि दबंग किस्म का है और अपने आप को नगर पालिका परिषद मुरादनगर का कर्मचारी बताता है। अधिवक्ता का कहना है कि वह सम्मानजनक पेशा करते हैं। समाज में उनका सम्मान है। इस घटना से वह बहुत आहत हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उनकी जान भी ले सकता है। इस बारे में अधिवक्ता आसिम अली ने बताया कि थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। उचित कार्यवाही नहीं होगी तो उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। 

किशोरी का हुआ अपहरण 

किशोरी का हुआ अपहरण    मुरादनगर। एक किशोरी का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री 13 वर्ष को एक युवक अपहरण कर ले गया है। मामला अलग-अलग संप्रदाय का है। आरोप है कि किशोरी को आरोपी जबरन बाइक पर बैठा कर ले गया। उसके माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे। किशोरी के भाई ने घर पहुंचने पर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

हमारे देश ने आजादी के बाद बहुत कुछ हासिल किया - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
हमारे देश ने आजादी के बाद बहुत कुछ हासिल किया - डॉ. मोहम्मद वसी बेग हम सभी जानते हैं, हमारे देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली जब एक नया लोकतांत्रिक देश जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, उसके साथ अहिंसा और शांति के सिद्धांत हैं और इन सबसे ऊपर विश्व परिदृश्य में खड़े होने से पहले कई चुनौतियां थीं। आज हम अपने देश की 74 वीं स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं। आज हमने आजादी के 74 साल पूरे करके एक मील का पत्थर हासिल किया है। अब यह हर किसी या हर भारतीय के लिए समय है कि हम पहले से ही उपलब्ध उपलब्धियों के आत्म-आत्मनिरीक्षण से गुजरें और वे भी जिन्हें हासिल किया जाना है भारत 1960 के दशक के मध्य तक खाद्यान्न का शुद्ध आयातक था और अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सहायता पर निर्भर था। आज भारत के पास खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता है और विभिन्न खाद्यान्नों का निर्यात करता है। हम दुनिया में ताजे फल, दूध, दाल और तेल के बीज, सूरजमुखी के बीज और गेहूं, चावल गन्ना, आलू, चाय, कपास आदि के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक हैं। हमने अपने राष्ट्र से विभिन्न महामारियों और पोलियो का सफलतापूर्वक उन्मूलन किया है। यह इस बात को ध्यान म

खाद्य सफाई निरीक्षक के साथ मारपीट जान से मारने की धमकी, पालिका कर्मियों में रोष

Image
खाद्य सफाई निरीक्षक के साथ मारपीट जान से मारने की धमकी, पालिका कर्मियों में रोष मुरादनगर। नगर पालिका परिषद के खाद्य सफाई निरीक्षक के ऊपर दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थान पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया जिससे उन्हें चोटें आई हैं। निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है अधिकारी बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रहे बाइक सवारों को उन्होंने साइड नहीं दी। इसी को लेकर घटना हुई। घटना को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों में भी आक्रोश व्याप्त है। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।  थाने में दी गई शिकायत में अनिल कुमार शर्मा शुक्रवार को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने जा रहे थे। नगर में स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने जब वह पहुंचे। कुछ लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट कर दी। आरोप है कि गाली गलौंच अभद्रता के साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। किसी राहगीर के साथ भी कभी भी ऐसी घटना हो जाती है।  इस बारे में निरीक्षक की

पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़क पति को लगाई आग पत्नी गिरफ्तार

पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़क पति को लगाई आग पत्नी गिरफ्तार   मुरादनगर। महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर पति को आग लगा दी जिससे उसका पति लगभग 98% जल गया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पुत्र ने अपनी मां के खिलाफ दर्ज कराई है। नगर की राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी मूलचंद 40 वर्ष पुत्र जगन्नाथ शराब पीने का आदि है। गुरुवार की देर रात वह शराब पीकर घर पहुंचा और विवाद होने पर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने घर में रखें मिट्टी का तेल उस पर डालकर आग लगा दी। उसके शोर की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो मूलचंद गंभीर रूप से जला हुआ मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।  घटना की रिपोर्ट मूलचंद के बेटे गौरव ने दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला रीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं में है क्योंकि इस क्षेत्र की यह ऐसी पहली घटना है। 

जैन मंदिर में मना चातुर्मास

Image
जैन मंदिर में मना चातुर्मास मुरादनगर। मुनि सौम्य मूर्ति 108 पीयूष सागर ने कहा कि प्राणी मात्र के कल्याण का चिंतन मानव को श्रेष्ठ बनाने वाला है। राग द्वेष से मुक्त हो जाने पर ही आत्मा मे परमात्मा की पात्रता का उदय होता है। गंगनहर कावड़ मार्ग स्थित जैन मंदिर में चातुर्मास के दौरान उन्होंने कहा कि अग्नि, जल व वायु अपने गुणों, स्वभाव को कभी नही छोड़ते। हमें भी अपने मानवीय स्वभाव को कभी नहीं त्यागना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाने के लिए नहीं अपितु जीने के लिए खाने का अभ्यास बनाएं।  जिओ और जीने दो का संकल्प व्यक्ति में सच्चा सुख प्रदान करने वाला है। अहिंसा, दया, प्रेम, वात्सल्य भाव से ओत प्रोत धर्म ही श्रेष्ठ है। मात्र अपना भला चाहने वाला व्यक्ति दुर्योधन रूपी पापात्मा, अपनों का भला चाहने वाला युधिष्ठिर रूपी पुण्यात्मा और सर्व हित रूपी कर्तव्य पथ पर चलने वाला परमात्मा श्रीकृष्ण बन जाता है। बीमारियों से बचने के लिए आहार विहार में सुधार करें। स्वच्छता का पालन करें।  हमारा रहन सहन व भोजन अच्छा होगा तभी अच्छे विचार आयेंगे साथ ही अन्तर्मन प्रसन्न रहेगा। उन्होने बताया कि अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्

सुरेंद्र गोयल के निधन पर शोक की लहर

Image
सुरेंद्र गोयल के निधन पर शोक की लहर मुरादनगर। पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन पर लोगों ने दुख व्यक्त किया है। गोयल कांग्रेस से जुड़े रहे लेकिन उनके प्रशंसक हर दल जाति धर्म में है। व्यवसाय समाजसेवी विनोद जिंदल, भाजपा के अरविंद भारतीय, डॉ केशव कुमार त्यागी, रिम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर राशिद, कांग्रेस से महताब पठान, अलीमुद्दीन कस्सार, श्रीपाल सिंह, विनोद शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, बॉबी पंडित, पूर्व विधायक वहाब चौधरी, विधान परिषद सदस्य आशु मलिक, आजाद समाज पार्टी के प्रभारी निजाम चौधरी, ओमसन स्कूल के प्रबंधक अशोक गुप्ता, मुनेश जिंदल, राष्ट्रीय लोक दल के नेता चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू, असलम खान, हाजी तौहीद कुरैशी, समाजसेवी पूर्व पालिका अध्यक्ष के पति राधे कृष्ण अरोड़ा, भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल, विनीत त्यागी आदि ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

जन्माष्टमी पर नन्हे मुन्नो ने मचाया धमाल

Image
जन्माष्टमी नन्हे मुन्नो ने मचाया धमाल मुरादनगर। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी कोरोना के साए में धूमधाम से मनाई गई। इस जन्माष्टमी खास यह रहा कि कान्हा के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए। जिन बच्चों को माता पिता झांकियां दिखाने ले जाते थे अब की बार उन्हीं बच्चों ने खूब धमाल मचाया। किसी ने लीलाधारी का श्रृंगार किया। किसी ने राधा रानी का रूप बनाया। छोटे बच्चों द्वारा घरों में ही प्रस्तुतियां दी गईं। बड़ों के लिए यादगार क्षण बन गई।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल के आवास पर कार्यक्रम हुआ जिसमें बच्चों के श्रंगार ने सबका मन मोह लिया। काव्या पूर्णिमा प्रियांशी वंशिका ऐसे श्रंगार में सामने आईं जैसे जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले झांकियों के कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण को सजाया संवारा जाता था। वहीं व्यापारी समाजसेवी शिक्षाविद विनोद जिंदल के आवास पर भी नन्हे मुन्ने खूब जमे।  लोगों ने भी सार्वजनिक स्थानों के कार्यक्रमों से दूरी बना परिवारों के बीच ही पर्व मनाया। छोटे-छोटे बच्चे भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के समय तक प्रसाद के लिए देर रात तक मस्ती म

गौशाला संचालकों ने लगाई कप्तान से गुहार

Image
गौशाला संचालकों ने लगाई कप्तान से गुहार मुरादनगर। लगता है कि लोग स्थानीय थाना स्तर पर कार्यवाही न होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों पर ही भरोसा कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। गंग नहर के निकट स्थित गौशाला चला रहे सुशील कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी सर्वोदय नगर शिव मंदिर श्री नंद गोपाल गौशाला गाजियाबाद और साथी सोहनपाल ग्राम निवासी जलालाबाद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद को पत्र भेजकर कहा है कि हम दोनों गौशाला में नौकरी करते हैं। गौशाला की ब्रांच अब से 15 वर्ष पूर्व गंग नहर शिफ्ट कर दी गई थी।  गौशाला जलालाबाद की जमीन में है। वहां पर एक मंदिर के पुजारी मुकेश गोस्वामी निवासी डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर आता है और जो भी भक्त गायों के चारे के लिए कुछ पैसे दान करके जाते है उन्हें वह हड़प कर लेता है। गायों के लिए उसने हमें कोई खर्चा नहीं दिया है और उसने 23 जुलाई 2020 को रात में गायों को खोल कर वहां से भगा दिया। मैंने और मेरे साथी ने इस बात का विरोध किया तो हमारे साथ गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि यहां दोबारा से गाय लाए गायों को जहर खिलाकर मार दूंगा। गायों के लिए आए दान की करोड़ों की धनराशि को वह ह

घर में ही धूम धाम से मना नटखट का जन्मदिन

Image
घर में ही धूम धाम से मना नटखट का जन्मदिन मुरादनगर। योगीराज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भी कोरोना कहर के कारण के चलते नगर में किए जाने वाले बड़े-बड़े कार्यक्रम निरस्त हो गए लेकिन नटखट कन्हैया के जन्म उत्सव लोगों ने घर में ही मनाए। शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अनेक स्थानों पर विभिन्न झांकियां सजाई जाती थी लेकिन अब उस स्वरूप में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए घरों में ही श्रृंगार किए गए। विधि विधान के अनुसार धर्म प्रेमियों ने उल्लास के साथ जन्म उत्सव बनाया नगर के व्यापारी लिली गुप्ता की पुत्री व्याख्या गुप्ता जो कि नेशनल इंस्टीटयूट आफ फैशन डिजाइनिंग चेन्नई की छात्रा है। उन्होंने घर में ही भगवान श्री कृष्ण के सभी श्रंगार कर प्रभु के दिव्य दर्शन कराए हैं। उनके द्वारा भगवान के श्रंगार के फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब लाइक किए जा रहे हैं। 

प्राइवेट स्कूलों की भी सुध ले सरकार - रामकिशन बंधु

Image
प्राइवेट स्कूलों की भी सुध ले सरकार - रामकिशन बंधु मुरादनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से अवकाश के कारण कस्बे और देहात के निजी प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों का अस्तित्व संकट में आ गया है। यही हाल बना रहा तो 'सब पढ़े सब बढ़े' का मिशन लेकर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले यह छोटे-छोटे विद्यालयों के कपाट बंद होने लग जाएंगे और कुछ बंद हो भी चुके हैं। बड़े पब्लिक स्कूल अत्यधिक फीस वसूलने के कारण पब्लिक यानी आम जनता के नहीं अपितु वीआईपी स्कूल बन गए हैं। इन नामचीन बड़े स्कूलों में साधारण परिवारों के बालकों को शिक्षा मिल पाना दुष्कर है। ऐसे में मामूली सी फीस लेकर शिक्षा का प्रसार कर रहे कस्बाई स्कूलों को कोरोना काल ने परेशानी में डाल दिया है। स्कूल न खुल पाने के कारण फीस मिल पाना संभव नहीं है। साथ ही शिक्षकों का वेतन/मानदेय बोझ बना हुआ है। सरकार से किसी प्रकार की सहायता भी इन प्राइवेट स्कूलों को नहीं दी जाती है। उन्नत शिक्षा और अनुशासन के कारण गांवों कस्बों में स्थित इन छोटे स्कूलों में सरकारी स्कूलों से अधिक ही छात्र संख्या बनी रहती है।  सरकार और समाज के महत्वपूर्ण दायित्

चोरों ने लोगों का माल उड़ाया, पुलिस की भी खोली पोल 

Image
चोरों ने लोगों का माल उड़ाया, पुलिस की भी खोली पोल  मुरादनगर। चोरों ने बताना शुरू कर दिया है कि रात्रि कर्फ्यू समाप्त होते ही पुलिस सोने लगी है। एक ही समय में कई दुकानों को निशाना बना चोरों ने पुलिस को भी चुनौती दे डाली। घटना से पुलिस के रात्रि गश्त की पोल भी चोरों ने खोल दी और चोरों के इतने हौसले बढ़ गए हैं कि पुलिस चौकी की नाक के नीचे ही लोगों का माल चोरी कर ले गए। दिल्ली मेरठ रोड़ पर आई टी एस चौकी के सामने हाईवे पर स्थित सात दुकान के शटर उखाड़कर की चोरी की गई हैं।    इरफान की बाईक रिपेयरिंग की दुकान से 6000 रुपए    सुभाष त्यागी की डी जे की दुकान से  5000 रुपए     सोनिया ब्यूटी पार्लर से 2000 रुपए    चस्का चाप से 7000 रुपए    चौधरी मेडिकल स्टोर से 4000 रुपए    अजहर बाईक रिपेयरिंग की दुकान से 4000 रुपए    राहुल फोटो स्टेट से 2000 रुपए एक ही रात में चोरों के शिकार बने किसी दुकान का शटर तोड़ा गया, किसी के ताले टूटे, जिसकी दुकान में जो भी मिला चोर ले गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाने में दी है।

एक बार फिर मिली पत्रकार को झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी

एक बार फिर मिली पत्रकार को झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी   मुरादनगर। थाना क्षेत्र का एक और मामला सामने आया है। कवरेज करने के दौरान पत्रकार को झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी मिली। कोरोना काल में मुरादनगर गंग नहर पर स्थित गंगा घाट पर नहा रहे कुछ लोग नहाते रहते हैं जिससे बीमारी का खतरा भी है। एक पत्रकार ने जब उनकी वीडीयो बनाने लगा क्योंकि प्रशासन की तरफ से घाट पर नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। महंत मुकेश गोस्वामी कवरेज कर रहे पत्रकार के ऊपर आग बबूला हो गया। कहने लगा आप को नहाते हुए लोगों की वीडियो बनाने की अनुमति है और झूठे आरोप लगाते हुए कहा कि तुम महिलाओं की वीडियो बना रहे हो। उसको झूठे केस में फंसाने के लिए और जान से मारने की धमकी भी देने लगा।  ग़ौरतलब हो कि कुछ ही समय पहले एक पत्रकार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। मुकेश गोस्वामी दबंग व्यक्ति है। आए दिन गंग नहर पर मुकेश गोस्वामी किसी ना किसी व्यक्ति के साथ में मारपीट करता रहता है। गाली गलौज करता रहता है। गंग नहर घाट पहले से ही विवादो में घिरा हुआ है। लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी शासन प्रशासन से शि

गंग नहर शनि मंदिर पर की जा रही अवैध उगाही

Image
गंग नहर शनि मंदिर पर की जा रही अवैध उगाही मुरादनगर। गंग नहर स्थित शनि मंदिर छोटा हरिद्वार के महंत आदि पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिलीप कुमार ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग करते हुए जानकारी दी है कि गंग नहर स्थित शनि मंदिर छोटा हरिद्वार पर साफ सफाई का कार्य करता है। मुकेश गोस्वामी अपने को शनि मंदिर छोटा हरिद्वार का मालिक बताता है। श्रद्धालुओं से रसीद के नाम पर अवैध वसूली करता है तथा सभी श्रद्धालुओं की 21 सो रुपए, 61 सो रुपए, 11 सो रुपए जैसी बड़ी रकम की फर्जी रसीद काटकर अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए पैसा वसूल करता है तथा जो भी श्रद्धालु रसीद नहीं कटवाते हैं उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है।  मुकेश गोस्वामी द्वारा मंदिर में अपने साथ असामाजिक तत्वों को भी रखता है तथा जो भी श्रद्धालु या भक्त स्नान करने के लिए आते हैं वह लोग उनके साथ मारपीट कर उनका सामान मोबाइल आदि तक छीन लेते हैं। इसके संबंध में पूर्व में विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा भी संज्ञान कराया गया था। मुकेश गोस्वामी व उसके साथी दारू पीकर दिल्ली व अन्य विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट

आजाद समाज पार्टी में लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं - निजाम चौधरी

Image
आजाद समाज पार्टी में लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं - निजाम चौधरी मुरादनगर। आजाद समाज पार्टी के 2 संभागों के प्रभारी निजाम चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में भी पार्टी के सदस्य बढ़ाने व पार्टी की नीतियों को समझाने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया हुआ है। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी व भीम आर्मी संगठन को मजबूत करने के करने का आग्रह करते हुए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई जा रही है। लोग भी बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।  निजाम चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी पार्टी के बारे में जानकारी देकर सदस्य बनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पार्टी से जुड़ते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर रावण को मजबूती प्रदान करने के आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की पार्टी कैडर से समझाया गया है। हजारों कार्यकर्ताओं ने दर्जनभर गांवों से पार्टी की एक हजार नौजवानों ने चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मानते हुए सदस्यता ली। आने वाला समय बदलाव का है। बाबा साहब व कांशीराम साहब के मिशन को पूरा करने का है।  आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में

सरकारी मशीनरी से नहीं मिली मदद, लोग खुद निकाल रहे हैं घरों से पानी, बना रहे हैं सड़क 

Image
सरकारी मशीनरी से नहीं मिली मदद, लोग खुद निकाल रहे हैं घरों से पानी, बना रहे हैं सड़क  मुरादनगर। सरकार से मदद नहीं खुद निकाल रहे हैं कॉलोनी में भरा गंदा पानी। टूटे रास्तों का भराव करा कर उनका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। ईदगाह जलालपुर रोड़ सहबिस्वा गांव के निवासियों की फरियाद जब किसी भी जन प्रतिनिधि ने नहीं सुनी तो सभी बस्ती साथ मिलकर कल रात पम्प लगाकर ईदगाह जलालपुर रोड़ सहबिस्वा गांव में पानी निकाला और आज यहां रोड़ पर मिट्टी के डम्फर डलवा रहे हैं जिससे कि यहां से गुजरने वालों को परेशानी ना हो।  अली अल्वी पूर्व सूबेदार सेना ने बताया कि कॉलोनी में थोड़ी सी बारिश होते ही नालों का पानी घरों में घुस गया। टूटी सड़कें पानी के गड्ढे में बदल गईं। लोगों का घर में रहना और बाहर निकलना दुश्वार हो गया। लोगों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनी के लोगों ने आपसी सहयोग से पंप मंगाकर कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी शुरू करने के साथ ही रास्तों पर मिट्टी का भराव करा कर उनके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया है। संबंधित कॉलोनी के लोगों

सपा सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही है भाजपा : श्याम सिंह भाटी

Image
सपा सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही है भाजपा : श्याम सिंह भाटी नोएडा।  समाजवादी पार्टी की सरकार रहते प्रदेश के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनेक विकास योजनाएं क्रियान्वित की थी। शनिवार को नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस अस्पताल के उद्घाघाटन किया गया है, वह भी उनके कार्यकाल की उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन हुए साढ़े तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री केवल सपा सरकार में किए गए कार्यों का उद्धघाटन कर श्रेय लेने में लगे हुए हैं। यह कहना है समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी का। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने को है, लेकिन भाजपा सरकार में अभी तक किसी भी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल की नींव नहीं रख गई हैI बल्कि सपा सरकार में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने के चक्कर में इन कामों को जनता को समर्पित करने में लेटलतीफी कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदवासियों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धन्यवाद करना चाहिये , जिनकी दूरगामी सोच के चलते जिले को एक बड़ा अस्पताल मिल गया है।

आंखों देखी न्यूज़ कार्यालय का उद्घाटन

Image
आंखों देखी न्यूज़ कार्यालय का उद्घाटन मुरादनगर। ओलंपिक तिराहे पर आंखों देखी न्यूज़ के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ हुआ। कार्यालय का उद्घाटन आंखों देखी के चेयरमैन रविंद्र कुशवाहा व श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक मुकेश सोनी ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता महत्वपूर्ण होती है, उसको बनाए रखना प्रत्येक मीडिया कर्मी का कर्तव्य है। मुकेश सोनी ने स्थानीय प्रतिनिधि अतिथियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार देश का चतुर्थ स्तंभ है और हम जनहित के लिए कार्यों के लिए समर्पित हैं। पत्रकारिता में उज्जवल भविष्य की बहुत संभावनाएं हैं लेकिन उसके लिए आवश्यक है कि हम ईमानदारी से कार्य करें।  श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक मंडल के सदस्य राकेश मोहन गोयल ने भी आयोजकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्थानीय संवाददाता वीरेंद्र कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू, रजनीश शर्मा, रिहाना पंवार, रियाजुद्दीन, वाई. के. राजपूत, शहजाद मलिक, आसिफ उस्मानी, रानी, सु

मनोज सिन्हा कुशल प्रशासक - अनिल त्यागी प्रधान

Image
मनोज सिन्हा कुशल प्रशासक - अनिल त्यागी प्रधान मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाए जाने पर गांव खरजीवनपुर खिमावती के प्रधान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल त्यागी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का भी आभार जताया है। त्यागी ने कहा कि सिन्हा उत्तर प्रदेश के हैं। यह भी एक खुशी की बात है। पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश पर अपनी विशेष कृपा कर रही है। उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा दूर द्रष्टा संयमी दृढ़ निश्चयई व मानवता के भी पुजारी हैं और त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान दे रही है और जम्मू कश्मीर की बागडोर मनोज सिन्हा को देकर पार्टी ने उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। जम्मू कश्मीर जैसे राज्य के पुनर्निर्माण में वह बड़ी भूमिका निभाएंगे। 

पतांजलि का ट्रक लूटने से बचा चालक से नगदी मोबाइल ले गए बदमाश 

पतांजलि का ट्रक लूटने से बचा चालक से नगदी मोबाइल ले गए बदमाश    मुरादनगर। पतांजलि कंपनी के ट्रक ड्राइवर के रुपए मोबाइल उस समय बदमाशों ने पार कर दिए जब वह पतांजलि का माल भरी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर सो गया। इस बारे में बिल्हौर जिला कानपुर निवासी गुलाब सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह पतांंजलि कंपनी का माल लेकर हरिद्वार से हैदराबाद के लिए चला था। नींद आने पर उसने दुहाई के निकट सड़क किनारे ट्रक रोक दिया। उसे नींद आ गई। जगने पर उसने जेब के मोबाइल और पैसे देखें वह गायब मिले। उसका कहना है कि कोई सोते समय उसकी जेब से ₹10000 मोबाइल जेब काट कर ले गयाा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि बदमाश गाड़ी व ड्राइवर को छोड़ गए। 

विवाहिता मासूम सहित लापता अपहरण की आशंका

विवाहिता मासूम सहित लापता अपहरण की आशंका   मुरादनगर। विवाहिता 2 वर्ष के मासूम सहित रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण व अनिष्ट की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री 21 वर्ष जो कि अपनी ससुराल से यहां अपने मायके आई हुई थी। उसके 2 वर्ष का बेटा भी है वह अचानक ही लापता हो गई। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिकायत में एक युवक पर उन्हें ले जाने का शक जताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी पूर्व सभासद निशाने पर

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी पूर्व सभासद निशाने पर   मुरादनगर। सरकारी योजना के तहत छूट वाला लोन दिलाने के बहाने दर्जनों लोगों से एक व्यक्ति लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद को लोग धमका कर अपने रुपए मांग रहे हैं जबकि उसे यह तक पता नहीं है कि लोगों ने उससे रुपए क्यों दिए। इस बारे में जीतपुर क्षेत्र से नगर पालिका सभासद रहे रामपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में कहा गया है कि कॉलोनी में ही किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति पर लोगों के रुपए थे। जिन लोगों को बताया गया लोन नहीं मिला वह उससे अपने रुपए मांग रहे थे। कुछ लोगों को उसके पास पहुंचे और आरोपी से उनके रुपए दिलाने के लिए उसके घर चलने को कहा। वह उन लोगों के साथ उस व्यक्ति के घर पहुंच गया। जहां पर उसने सभी लोगों को कुछ ही दिन में पैसा वापस लौटाने का आश्वासन दिया। उसके आश्वासन पर सभी लोग अपने घर चले गए।  आरोपी किराए का मकान खाली कर रातों रात लापता हो गया। अब वह लोग उससे रुपए मांग रहे हैं और धमका रहे हैं कि रुपए नहीं मिले तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इस बारे में एक पीड़ित महिला ने

समुदाय के उत्थान के लिए सेवानिवृत्त यूपीएससी अधिकारी को उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है:  डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
समुदाय के उत्थान के लिए सेवानिवृत्त यूपीएससी अधिकारी को उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है:  डॉ. मोहम्मद वसी बेग जैसा कि हम जानते हैं कि, सिविल सेवा परीक्षा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) शामिल हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिणाम जारी हुए दो दिन हो गए हैं। इस साल, सफल उम्मीदवारों में मुसलमानों का 5 प्रतिशत हिस्सा पिछले साल के 4% की तुलना में है। इस साल 42 मुस्लिम उम्मीदवारों ने 829 सफल उम्मीदवारों में से क्वालीफाई किया है। सफना नसरुद्दीन मुसलमानों में शीर्ष पर रहे, 45 वें स्थान पर रहे। प्रदीप सिंह अखिल भारतीय टॉपर के रूप में उभरे, इसके बाद जतिन किशोर (2 वें) और प्रतिभा वर्मा (3 जी-) रहे। सामान्य वर्ग से कुल 304 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, 78 आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से, 251 अन्य पिछड़ी जातियों से, 129 अनुसूचित जाति से और 67 अनुसूचित जनजाति से। इस साल 42 मुस्लिम उम्मीदवारों ने 829 सफल उम्मीदवारों में से क्वालीफाई किया है। अगर हम इस साल मुस्लिमों के प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे हैं, तो हम कह सकते हैं कि यू