Posts

Showing posts from January, 2021

युवा जल संरक्षण समिति ने फ्लाईओवर की गंदगी साफ कर धर्म व आस्था के नाम पर गंदगी न फैलाने का दिया संदेश

Image
युवा जल संरक्षण समिति ने फ्लाईओवर की गंदगी साफ कर धर्म व आस्था के नाम पर गंदगी न फैलाने का दिया संदेश मुरादनगर। युवा जल संरक्षण समिति ने एक बार फिर जल की स्वच्छता पर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए युवा जल संरक्षण समिति के सभी सदस्यों ने मुरादनगर स्थित गंग नहर पर बने फ्लाईओवर पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पिछले काफी समय से फ्लाईओवर पर दोनों तरफ बहुत गंदगी पसरी हुई थी यह गन्दगी लोगो द्वारा आस्था के नाम पर फैलाई जाती है जिसको लेकर किसी का भी ध्यान उस तरफ नहीं गया।  समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने समिति के सभी सदस्य के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। समिति के राष्ट्रीय सचिव निशांत भारद्वाज ने आसपास बैठे लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया व साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सचिन शर्मा जी ने कहा कि नदियां हमारी जीवन दायिनी है। इसे साफ रखना हमारा कर्तव्य है नदियों में पूजन के नाम पर सामग्री, पॉलीथिन, फूल मालाएं न डालें।  नदियां हमारी संस्कृति, आस्था का प्रतीक और धरोहर है।इन्हें

शमशान घाट हादसे में पीड़ितों की जान बचाने वाले जांबाज़ों को प्रियंका गांधी ने भेजा सम्मान पत्र

Image
शमशान घाट हादसे में पीड़ितों की जान बचाने वाले जांबाज़ों को प्रियंका गांधी ने भेजा सम्मान पत्र मुरादनगर। शमशान घाट हादसे मैं घायलों को मलबे से निकालकर उनकी जान बचाने वालों में शादाब, समीर  और तनवीर के नाम अखबारों में मुख्य रूप से सामने आए थे और घायलों के लिए सोशल मीडिया पर ब्लड डोनेशन का कैंपेन चलाने वाले मेहताब पठान की भी काफी प्रशंसा हुई थी। इसी को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चैयरमेन जनाब शाहनवाज आलम द्वारा सम्मान पत्र देकर सादाब तनवीर समीर महताब पठान को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम जी ने चारों बहादुर नौजवानों के घर जाकर उनको प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया प्रोत्साहन पत्र उनको सौंपते हुए उनकी तारीफ की और उन सभी से का कि कांग्रेस पार्टी आप जैसे बहादुर युवाओं का हमेशा से सम्मान करती आई है। कोंग्रेस प्रदेश में हर पीड़ित परिवार व्यक्ति महिला के साथ खड़ी हुई है कांग्रेस का इतिहास बलिदान का इतिहास रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी आपके द्वारा किए गए

यूनियनो व मानव अधिकार निगरानी समिति ने श्मशान घाट हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

Image
यूनियनो व मानव अधिकार निगरानी समिति ने श्मशान घाट हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च             मुरादनगर। रविवार को श्मशान घाट में हुए हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मानव अधिकार समिति वह आयुध निर्माणी की यूनियनों के पदाधिकारियों ने ओ एफ एम गेट से डाकघर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और घायल लोगों को जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस मौके पर मानवाधिकार निगरानी समिति के राष्ट्रीय सचिव लाला गंगा शरण जिला प्रभारी केपी सिंह अशोक पाल जिला महासचिव राजनाथ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा नगर अध्यक्ष आवेश गर्ग ,महेश पांडे, प्रवीन त्रिपाठी , सोरभ शर्मा नरेंद्र कुमार कानूनी सलाहकार रामेशचन्द शर्मा व यूनियन के पदाधिकारी विजय शर्मा , गजेंद्र सिंह, सिकंदर यादव रजनीश श्रीवास्तव मुनिराज त्यागी ,आकाश जिंदल शिवकुमार ,बीपी दुबे , संजय कुमार, अरुण व अमित कुमार,आदि सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

शमशान घाट हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित

Image
शमशान घाट हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित हादसे में हुए घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना  मुरादनगर। रविवार को शमशान घाट में हुए हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ ने शुक्रवार को नगर के मेन रोड़ स्थित जिला पंचायत मार्किट में शोकसभा आयोजित की । जिसमें पत्रकारों व्यापारियों नेताओं सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए । शोकसभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। तथा हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू संरक्षक मंडल सदस्य रामकिशन बंधु राकेश गोयल, तौसीफ़ हसन गुडडू उपाध्यक्ष रजनीश शर्मा, सह सचिव डाॅ एम एम मलिक, नरेश कुमार, मनोज त्यागी, प्रधान काग्रेंस जिला उपाध्यक्ष अलीमुदीन कस्सार, डाॅ. राशिद, फारुख चौधरी पूर्व प्रदेश सचिव समाज वादी पार्टी, शहजाद चौधरी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुरादनगर, त्रिवेंदर गुप्ता, प्रवीण सिंघल, ललित गोयल, शुऐब चौधरी, जय भगवान आदी योगेंद्र चौधरी, विकास त्यागी, विक्रांत गोस्वामी, अभी शर्मा,गणेश शर्मा, नित

श्मशान घाट में हुए हादसे की को उच्च स्तरीय जांच : श्याम सिंह भाटी

Image
श्मशान घाट में हुए हादसे की को उच्च स्तरीय जांच : श्याम सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में श्मशान घाट में बने चबूतरे की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी गौतम बुध नगर इकाई के जिला महासचिव एवं जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने कहा कि  मुरादनगर के शमशान घाट की चबूतरे की छत गिर जाने से हुए दर्दनाक हादसे में कई जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और हादसे के कारण का पता चलना चाहिए तथा इससे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार से हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद एवं घायलों को पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद  करने एवं समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की। और कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर कायम है जिसके चलते आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं