Posts

Showing posts from April, 2020

रमज़ान में ज़रूरतमंद व्यक्ति की मदद से मिलता है बहुत बड़ा पुन्य

Image
रमज़ान में ज़रूरतमंद व्यक्ति की मदद से मिलता है बहुत बड़ा पुन्य दीपक गुप्ता, संस्थापक व अध्यक्ष युवा जल संरक्षण समिति मुरादनगर। वो चाय की दुकान जिस पर अक्सर हम लोग जल संरक्षण अभियान के पश्चात चाय की चुस्कियां भरा करते थे, आजकल बंद रहती है। हम जब जब उस रास्ते से जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम करते तो अक्सर यह ख्याल आता था कि दुकान तो बंद है तो फिर यह परिवार खर्चा कैसे चला रहा होगा। न तो संपर्क सूत्र ही था और ना ही घर के ठिकाने का पता। पर कहते हैं ना जहां चाह वहां राह। थोड़ी सी कोशिश करने पर संपर्क सूत्र मिल ही गया, संदेह भी बिल्कुल ठीक था। दुकान भी बंद, शहर में लोकडाउन और ऊपर से रमजान थे। वह अंकल सच में बहुत परेशान थे। समिति की ओर से मदद की पेशकश पर भी सहमति ना थी, शायद उनकी खुद्दारी इस बात की इजाजत नहीं दे रही थी। बहुत आग्रह करने पर आखिर हमने उन्हें मना ही लिया। एक महीने का राशन और कुछ धनराशि देकर मुसीबत के इस समय में उन्हें अपने होने का एहसास कराया। न जाने ऐसे कितने ही लोगों की आंखें मुसीबत के इस समय में किसी अपने की तलाश कर रही होंगी। अपने आसपास ऐसे लोगों का ख्याल रखिए

क्षेत्र में गुजरात के फंसे हुए श्रमिकों को अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति ने किया भोजन वितरित  

Image
क्षेत्र में गुजरात के फंसे हुए श्रमिकों को अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति ने किया भोजन वितरित   मुरादनगर। कोविड-19 की महामारी के चलते भूखे गरीबों को खाना खिलाने की इस कठिन घड़ी में अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति ने आज दोपहर 150 पैकेट खाने के असालतनगर में एवं मुरादनगर थाने पर वितरण किये तथा शाम को 250 पैकेट बनाकर गुजरात के प्रवासी एवं दिहाड़ी मजदूर जो राधे पेट्रोल पंप के पीछे रह रहे है, उनको खाना खिलाने का कार्य किया। जिसमें समिति के राष्ट्रीय सचिव  लाला गंगाशरण, महामंत्री राजनाथ सिंह अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, जिला प्रभारी के पी सिंह कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल, कानूनी सलाहकार श्री रमेश चंद शर्मा, सचिव रविपाल, रामबचन, विनोदानंद,नरेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, सुमित कुमार  इत्यादि ने सहयोग दिया।

मानव सेवा समिति द्वारा गरीबों को भोजन जारी

Image
मानव सेवा समिति द्वारा गरीबों को भोजन जारी     मुरादनगर। भूखे पेट न सो पाए ऐसे प्रयास कर रहे हैं नगर के युवा 25 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति  विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ् जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तिओ को तैयार भोजन उपलब्ध करा रहे है। हिमांशु जाटव ने बताया कि समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। देवेन्द्र पायल, सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, दिनेश जाटव पार्षद, गजेन्द्र चौधरी, विनय शर्मा, रोबिन जैन, राधेश्याम त्यागी, गोलू आदि लोगों का सहयोग है।

जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए लोग - असलम खान 

Image
जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए लोग - असलम खान      मुरादनगर। कोरोना महामारी जैसी विपदा इस समय इंसान इंसान की मदद करें। इससे बड़ी कोई इबादत नहीं हो सकती। हर धर्म कहता है कि भूखे को खाना प्यासे को पानी देना सबसे बड़ा शबाब का काम है और मुसलमानों के लिए रोजों के पवित्र माह में दूसरे की सहायता करना सबसे बड़ा फर्ज बताया गया है। यह बातें राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता असलम खान ने यहां जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते समय कही। लॉक डाउन के चलते बहुत से ऐसे मजदूरों यहां फंस गए हैं जो बाहर से मजदूरी करने आए थे। साथ ही ऐसे भी बहुत लोग हैं जो दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। उनके सामने इस समय रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।  सामाजिक राजनीतिक संगठन आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं जिनके सामने खाद्यान्न में का भी संकट खड़ा हो गया है। असलम खान ने यहां जलालपुर कस्बा रोड़ पर स्थित अनम गार्डन में ऐसे लोगों की सहायता के लिए खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं। इस बारे में असलम खान ने बताया कि वह बंदी के बाद से अभी तक 1000 से ज्यादा परिवारों क

एडवोकेट लवी अग्रवाल को बनाया गया प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार का उत्तर प्रदेश प्रमुख प्रचारक

Image
एडवोकेट लवी अग्रवाल को बनाया गया प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार का उत्तर प्रदेश प्रमुख प्रचारक मुजफ्फरनगर। एडवोकेट लवी अग्रवाल एक जानी मानी समाज सेविका है जो समाज में रह रहे गरीब लोगों की सेवा करती है और उनके हक के लिए लड़ती हैं। यूं तो लवी अग्रवाल पहले भी कई पदों पर मनोनीत है जो इस तरह से हैं राज्य उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवल वेलफेयर एसोसिएशन, अध्यक्ष राधा कृष्ण भक्त मंडल मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय निदेशक एंटी करप्शन फाउंडेशन, राज्य समन्वयक एंटी करप्शन फाउंडेशन, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी। इसके अलावा एडवोकेट लवी अग्रवाल को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के आईटी विभाग में प्रमुख प्रचारक उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उनको यह पद मिला है। जिससे वह अभियान की नीति एवं उद्देश्यों का पालन करते हुए अभियान का विस्तार करें और अभियान के कार्यों को सिद्ध करने में अपना पूर्ण योगदान दें।

ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन

Image
ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन नई दिल्‍ली।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं टूट चुका हूं। बता दें कि ऋषि कपूर को बीते दिन ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा, "वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।" बता दें कि इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण ऋषि कपूर को फरवरी में भी हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। ऋषि कपूर को पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बारे में खुद एक्टर ने बताया था कि उन्ह

डॉ एस के शर्मा ने पीसीएमए के नए सदस्यों को सर्टिफिकेट और आई कार्ड किए वितरित

Image
डॉ एस के शर्मा ने पीसीएमए के नए सदस्यों को सर्टिफिकेट और आई कार्ड किए वितरित मोदीनगर। आज pcma डॉक्टर्स एसोसिएशन आल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के शर्मा ने मुख्य कार्यलय मोदीनगर गाजियाबाद पर दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ फ़हीम खान के नेतृत्व में दिल्ली के जोनल केंडीडेट व pcma के नए बनाये गए सभी चिकित्सक सदस्यों के सार्टिफिकेट ओर आई कार्ड वितरण किये गए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के शर्मा ने pcma संस्था का पोस्टर व मैगज़ीन का विमोचन किया।                   

अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति द्वारा भोजन वितरण का कार्य जारी

Image
अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति द्वारा भोजन वितरण का कार्य जारी मुरादनगर। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति ने आज दोपहर का खाना लगभग 300 व्यक्तियों का समिति की रसोई से बना कर लेखपाल भवन, राजस्व विभाग, मुरादनगर में गरीब दिहाड़ी मजदूरों में वितरण किया गया। वहां की पूर्ति के बाद चंपा देवी स्कूल में कुछ रुके और प्रवासियों को भी खाना मुहैया कराया गया। जिसमें समिति के राष्ट्रीय सचिव लाला गंगा शरण, राजनाथ सिंह महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष के पी सिंह, अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव रवि पाल, नरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

मानव सेवा समिति द्वारा जारी है भोजन का प्रबंध

Image
मानव सेवा समिति द्वारा जारी है भोजन का प्रबंध     मुरादनगर। जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा है भोजन देवेंद्र पायल ने बताया लगातार मानव सेवा समिति बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को तैयार भोजन वितरित किया गया। आज मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा रसोई का निरीक्षण किया गया।  विधायक द्वारा रसोई में बन रहे भोजन व रसोई की व्यवस्था को देखकर समिति के सभी सदस्यों व कार्यकर्त्ता की प्रशन्सा की। समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, गजेन्द्र चौधरी, शेखर साहू, विनय शर्मा, रोबिन जैन, राधेश्याम त्यागी, हिमांशु, गोलू आदि का सहयोग रहा।

पेंटिंग से दिया कोरोना से बचाव का संदेश

Image
पेंटिंग से दिया कोरोना से बचाव का संदेश     मुरादनगर। शेरपुर गांव निवासी डॉ अमित चौधरी ने लोक डाउन के दौरान कोरोनावायरस पर एक पेंटिंग बनाई है। इस समय पूरा विश्व इस महामारी के संक्रमण से जूझ रहा है तथा दिन प्रतिदिन संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इस संक्रमण को रोकने में सावधानी, साफ-सफाई व घर पर ही रहना इसका बचाव है। इन सबको डॉक्टर अमित चौधरी ने अपने पेंटिंग में प्रतीको व संकेतों के माध्यम से दर्शाया है। चित्र में एक विशाल कॉकरोच रूपी कोरोनावायरस बनाया है जो पूरी पृथ्वी को अपने आगोश में लेते हुए अर्थात पूरे विश्व में कोरोना रूपी महामारी का प्रकोप है। जिसमें विश्व में भारत की तिरंगा रूपी आंख खुली हुई है व आंख रूपी तिरंगा पृथ्वी पर लहरा रहा है अर्थात भारत इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त करेगा तथा विश्व की एक महाशक्ति बनेगा।  देश के कोराना योद्धा डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी व सफाई कर्मी के इस विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य योगदान पर समर्पण भाव से लोगों की जान बचाकर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। चित्र में इनके ऊपर फूलों की वर्षा कर के इन कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया है व साथ ही सबसे स्टे होम क

सफाई कर्मियों का स्वागत

सफाई कर्मियों का स्वागत   मुरादनगर। कोरोना वायरस के चलते नगर में  सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। साफ सफाई भी कर्मचारी अन्य दिनों की भांति ही कर रहे हैं। ऐसी महामारी में सफाई कर्मचारियों का कार्य बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यह बातें वार्ड नंबर 15 के सभासद मनोज सरावत द्वारा वार्ड के सफाई कर्मचारियों को फूल मास्क सैनिटाइजर व दस्ताने देकर वार्ड के अन्य सदस्यों के साथ फूल बरसा कर सम्मानित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी महामारी के समय सभी लोग अपने घरों में हैं। लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई व्यवस्था को संभाले हुए हैं।

कोरोना से जंग भी देश के दुश्मन से युद्ध के समान - कुंवर फारुख चौधरी

Image
कोरोना से जंग भी देश के दुश्मन से युद्ध के समान - कुंवर फारुख चौधरी     मुरादनगर। देश रक्षा के लिए हमारे योद्धाओं ने  लंबे समय तक भूखे रहकर संघर्ष किए यहां तक कि खेतों में खड़ी घास तक खाकर उन्होंने जंग लड़ी। हालात आज भी वही हैं देश को बचाने के लिए भूखे भी रहना पड़े तो वह भी एक कुर्बानी ही मानी जाएगी। यह बातें  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर फारुख चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज के हालात पहले के मुकाबले काफी अलग हैं।  महामारी की बंदी के चलते लोगों को परेशानी तो है लेकिन उन्हें मदद भी मिल रही है। तिथि बढ़ने के बाद भी समाजसेवी बढ़-चढ़कर आगे आते हुए गरीबों तक भोजन के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी पहुंचा रहे हैं। जिससे गरीबों को इन विपरीत परिस्थितियों में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव  कुंवर फारुख चौधरी जरूरतमंदों को सामग्री लगातार वितरित कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि उनके आसपास कोई भी गरीब भूखा ना रहने पाए। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा खाने के पैकेट तैयार कराकर उन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा र

वार्ड 20 के पार्षद शादाब इलाही ने अपने वार्ड  में किया सैनिटाइजर का छिड़काव

Image
वार्ड 20 के पार्षद शादाब इलाही ने अपने वार्ड  में किया सैनिटाइजर का छिड़काव     मुरादनगर। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शहर में जगह-जगह सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 20 के पार्षद शादाब इलाही ने वार्ड में मुरादनगर नगरपालिका के सहयोग से सैनिटाइजेशन किया ताकि इस गंभीर बीमारी से प्रत्येक नागरिक सुरक्षित हो सके। इसके साथ ही शादाब इलाही ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग लॉक डाउन के नियमों का पालन करें और अपने अपने घरों में ही रहे। रमजान के इस पाक महीने में अपने आप को सुरक्षित रखें और अपने घरों में ही इबादत करें। यही कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने का उपाय है।

मानव सेवा समिति लगातार कर रहे हैं गरीब मजदूर और जरूरतमंदों को भोजन वितरण

Image
मानव सेवा समिति लगातार कर रहे हैं गरीब मजदूर और जरूरतमंदों को भोजन वितरण मुरादनगर। 25 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति  विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को पका भोजन करा रहे है। आज के भोजन में सोयाबीन की चाप की सब्जी व रोटी का भोजन वितरित किया गया। आज शासन के आदेशानुसार नगरपालिका परिषद मुरादनगर की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान द्वारा रसोई का निरीक्षण किया गया। अधिशासी अधिकारी द्वारा रसोई में बन रहे भोजन व रसोई की व्यवस्था को देखकर समिति के सभी सदस्यों व कार्यकर्त्ता की प्रशन्सा की। समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। आज का दायित्व सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, गजेन्द्र चौधरी, शेखर साहू, विनय शर्मा, रोबिन जैन, राधेश्याम त्यागी, हिमांशु, गोलू आदि ने संभाला।

अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति रोजाना जरूरतमंदों को दे रही है खाना

Image
अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति रोजाना जरूरतमंदों को दे रही है खाना   मुरादनगर। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति ने  रोज की भांति आज दिनांक 28 अप्रैल 2020 को भी 300 पैकेट खाना बनाकर लेखपाल भवन, राजस्व विभाग, मुरादनगर में गरीब दिहाडी मजदूरों को वितरित किया। आज का खाना ग्राम मोहम्मदपुर धेधा के छोटे प्रधान चौधरी कोमल के नाम पर समर्पित किया गया है। उन्होंने प्रेरित करते हुए समिति की सराहना की और सहयोग किया। जिसमें समिति के राष्ट्रीय सचिव लाला गंगा शरण, महामंत्री राजनाथ सिंह, कानूनी सलाहकार रमेश चंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष के पी सिंह, अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, सुमित कुमार, आदि ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।

लॉक डाउन के कारण वकालत से जुड़े लोग भी आर्थिक रूप से वे प्रभावित - विजय गौड़

Image
लॉक डाउन के कारण वकालत से जुड़े लोग भी आर्थिक रूप से वे प्रभावित - विजय गौड़     मुरादनगर। वकील का कोई अन्य कारोबार नहीं होता। लॉक डाउन के कारण वकालत से जुड़े लोग भी आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। न्यायालय में सुनवाई ने होने के कारण कैदियों की संख्या जेलों में कई गुना हो गई है। यह कहना है बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव विजय गौड़ का उन्होंने बताया कि इस बारे में न्यायालय को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए अर्जेंट कार्यों की सुनवाई सुचारू कराने का अनुरोध किया गया है। गौड़ ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है और किसी हद तक हमारी सरकार सफल भी रही है। अन्य देशों के मुकाबले हमारे देश में बीमारी उतनी हानि नहीं कर सकी जितनी अन्य देशों में हो गई। सरकार द्वारा लागू किए गए लॉक डाउन से न्यायालय के कार्य भी प्रभावित हैं।  तालाबंदी के कुछ दिनों बाद से विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किए गए लोग सुनवाई के अभाव में जेल चले गए। जिसके कारण जेलों में विचाराधीन कैदियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। जिसके चलते बार एसोसिएशन ने सुनवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वकील भी आम

प्रशासन डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें - डॉक्टर राशिद सैफी

Image
प्रशासन डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें - डॉक्टर राशिद सैफी     मुरादनगर। कोरोना अपने आप में महामारी बन गई है लेकिन उससे बचाओ के दिशानिर्देशों के चलते सामान्य रोगी भी गंभीर होने लगे हैं। यहां तक कि कुछ आवश्यक दवाओं का भी मार्केट में टोटा हो गया है। प्रशासन द्वारा चिकित्सा सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। लेकिन फिर भी मरीजों को डॉक्टरों की दुकान पर ताले लटके मिल रहे हैं। यदि कोई डॉक्टर क्लीनिक खोलकर बैठ जाता है तो प्रशासनिक सख्ती के कारण मेडिकल स्टोर बंद हो जाते हैं। जिसके कारण डॉक्टर का उपलब्ध होना या न होना बराबर हो जाता है। नगरीय क्षेत्र में आम दुकानों के साथ ही अधिकांश दवाओं दुकाने व डॉक्टरों की क्लीनिक बंद हो जाती हैं। जिसके कारण सामान्य रोगियों को समय पर इलाज मिलना कठिन हो रहा है। इस बारे में रिम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर राशिद सैफी ने बताया कि डॉक्टर मरीजों की सेवा के लिए हर समय तत्पर हैं। जिला प्रशासन को भी ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे डॉक्टर क्लीनिक पर बैठ सके और मेडिकल स्टोर से दवाएं मिल सके। उन्होंने बताया कि हमारे अस्पताल में हर समय मरीजों को देखने के साथ ही अन्य

मध्य प्रदेश से आए हुए काम में फंसे मजदूरों ने थानाध्यक्ष से घर वापस भेजने की लगाई गुहार

मध्य प्रदेश से आए हुए काम में फंसे मजदूरों ने थानाध्यक्ष से घर वापस भेजने की लगाई गुहार मुरादनगर। मध्य प्रदेश से यहां मजदूरी कर रोजी रोटी कमाने आए परिवार फंस गए हैं। काम न मिलने के कारण उन्हें यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 5 महीने से यहां मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव बिजावर निवासी राजू हीरालाल प्रेम, संतोष, राजकुमार, रतीराम, बालचंद आदि अपने परिवारों के साथ यहां आए थे। परिवार के सभी सदस्य दैनिक मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर कर रहे थे। कोरोना के चलते किए गए लॉक डाउन के कारण काम मिलना तो दूर अब घर से निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। फंसे हुए परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी से मिलकर उन्हें उनके गांव भिजवाने का आग्रह किया है।

कोरोना पॉजिटिव इलाज के बाद घर लौटे

Image
कोरोना पॉजिटिव इलाज के बाद घर लौटे     मुरादनगर। कोरोना से पॉजिटिव निकले नगर के दो युवक इलाज के बाद स्वास्थ्य को घर लौट आए। क्षेत्र के लिए यह राहत भरी खबर है। एक युवक को निजामुद्दीन कनेक्शन के कारण कोरोना हो गया था। दूसरा भी जांच में पॉजिटिव मिला था जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका इलाज किया जिसके बाद दोनों ही 15 दिन बाद अपने-अपने घर लौट आए। हालांकि अभी सावधानी वश ऐसे लोगों की देखभाल की जाएगी।

राशन वितरण के साथ-साथ लोगों को पढ़ा रहे कोरोना से जीतने का पाठ - युवा जल संरक्षण समिति

Image
राशन वितरण के साथ-साथ लोगों को पढ़ा रहे कोरोना से जीतने का पाठ - युवा जल संरक्षण समिति     मुरादनगर। समिति की तरफ से मंगलवार को भी गांधी कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, नूरगंज व ममता वाली गली में 10 परिवारों को राशन मुहैया कराया गया। ज्ञात हो समिति ने कल दिनांक 27 अप्रैल को भी न्यू डिफेंस कॉलोनी और जलालपुर रोड़ पर 5 परिवारों को राशन मुहैया कराया था। मुसीबत के समय में युवा जल संरक्षण समिति ना केवल जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करा रही है अपितु जिन जिन परिवारों के यहां राशन वितरित किया है सब से अनुरोध भी कर रही है कि आप अत्यंत आवश्यक हो तभी घर से निकले। हम इस महामारी से तभी जीत सकते हैं जब उसे अपने घर पर लाने से रोकेंगे। जिस तरह से समिति सोशल डिस्टेंसिंग व नियमों का पालन कर लोगों के बीच जाकर उनकी सहायता कर रही है। वह कदम वाकई में सराहनीय है, समिति से आज का दायित्व दीपक गुप्ता, निशांत भारद्वाज व अभिषेक अरोड़ा ने संभाला।

डॉ मौ० ज़ाकिर जिला मेरठ के बने जिला प्रचार मंत्री 

Image
डॉ मौ० ज़ाकिर जिला मेरठ के बने जिला प्रचार मंत्री      मोदीनगर।  प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन ऑल इंडिया (PCMA ) ने लिसाड़ी मेरठ निवासी डॉ मौ० ज़ाकिर को जिला प्रचार मंत्री बनाया। डॉ मौ० ज़ाकिर की pcma के प्रति लगन और ईमानदारी कर्मठता पूर्वक कार्य को देखते हुए  यह सम्मान एवं सदस्यता एवं नियुक्ति पत्र pcma की कार्यकारिणी की अनुमति से  pcma के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के शर्मा द्वारा जारी दिया गया। डॉ शर्मा ने आशा व्यक्त की  कि डॉ ज़ाकिर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश मेरठ क्षेत्र के चिकित्सकों की समस्याओं को सुन कर उनको दूर करने का काम करेंगे।  एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए संगठन का प्रचार प्रसार कर चिकित्सकों को संगठन द्वारा किये जा रहे उनके हितार्थ कार्यों से अवगत करा कर उनको संगठन में जोड़ने का काम करेंगे। इस कार्य मे डॉ ज़ाकिर के साथ सभी pcma के वरिष्ठ पदाधिकारीगण तहेदिल से सहयोग करेंगे।   

पत्रकार दिग्विजय पर हुए हमले की हिंदू युवा वाहिनी ने की घोर निंदा

Image
पत्रकार दिग्विजय पर हुए हमले की हिंदू युवा वाहिनी ने की घोर निंदा प्रशांत गुप्ता नगर अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी मुरादनगर। पत्रकार दिग्विजय पर हुए हमले की हिंदू युवा वाहिनी निंदा करती है। पत्रकार हो या प्रशासन हो या डॉक्टर इन पर जो भी हमले हो रहे हैं इन लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन से मेरी अपील है कि इसमें कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें और इस अवैध मंडी को बिल्कुल बंद कर जहां एक ओर इस अवैध मंडी से राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कितने आदमी इखट्टे होने से कोरोना महामारी फैलने का पूरा डर है। प्रशासन इस पर ध्यान दें और इस पर तुरंत कार्रवाई करें। पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है और इस चौथे स्तंभ पर हमले की कोशिश भी करना जघन्य अपराध है। इन पर रासुका में कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सालों ने अपने जीजा बेटे ने मां के साथ की मारपीट, पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल

सालों ने अपने जीजा बेटे ने मां के साथ की मारपीट, पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल     मुरादनगर। नगर की त्यागी कॉलोनी निवासी वीर सिंह त्यागी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि लेनदेन के विवाद को लेकर उसके पुत्र ने अपने मामाओं के साथ मिलकर उसके व उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर जान लेने का प्रयास किया है। पीड़ित का कहना है कि उसका अपने पुत्र से ही लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने घर पर उसके सालों को बुला लिया जिन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी बीच बचाव में आई तो उसके पुत्र ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

उत्थान एक नई पहल के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण

उत्थान एक नई पहल के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण   मुरादनगर। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि महामारी के समय में संस्था जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रही है। जिसमें बहुत से सहयोगी सहायता कर रहे हैं। प्रजापति ने बताया कि मेरठ से आर पी सिंह गौतम, मुकुल शर्मा, गुरुदीन प्रजापति, उपखंड अधिकारी शामली ने वितरण किए। बुलंदशहर से होशियार सिंह, मोदीनगर से डॉक्टर जयिता चौधरी और राजीव कुमार गौरी, अबुपुरिया मंजू गुप्ता, मनी बंसल, भिवानी महाराज देवेंद्र ठाकुर, नरेश कुमार यादव आदि मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं।

सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही है गरीब मजदूरों की मदद

सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही है गरीब मजदूरों की मदद   मुरादनगर। तालाबंदी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कमी से जूझ रहे लोगों को स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों द्वारा मदद का सिलसिला निर्बाध जारी है। मानव सेवा समिति ने बस स्टैण्ड मुरादनगर द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति  विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार, डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को तैयार भोजन उपलब्ध कराया। जिसमें सोनू त्यागी पूर्व  सभासद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, गजेन्द्र चौधरी, विनय शर्मा, रोबिन जैन, राधेश्याम त्यागी, हिमांशु, गोलू रहे। वहीं एक महीने से लगातार गरीबों की सेवा करते हुए आज 26 अप्रैल 2020 को अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति द्वारा अपनी रसोई जिसका नाम "बहु रानी के रसोई" है, से खाना पैक करा कर गरीब प्रवासी दिहाडी मजदूरों को पूर्व में निर्धारित जगह लेखपाल भवन राजस्व विभाग मुरादनगर में जाकर वितरित किया। कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल, राष्ट्रीय सचिव लाला गंगा शरण, महासचिव 

शहर की सब्जी मंडी में उड़ाई जा रही हैं कानून की धज्जियां

शहर की सब्जी मंडी में उड़ाई जा रही हैं कानून की धज्जियां   मुरादनगर। साधारण सर्जरी वाला जख्म कैंसर बन गया है। वह भी जब शहर के तमाम जिम्मेदार लोग कई बार शहर के लिए अभिशाप बन चुकी नाम की सब्जी मंडी को शहर से बाहर निकालने की मांग कर चुके हैं।  कोरोना के समय के साथ चले जाने की उम्मीद है लेकिन इस मंडी में तो रोज हर नियम कानून ताक पर रखा जाता है। कई बार यह मंडी मुरादनगर को सांप्रदायिक आग की ओर मोड़ चुकी है। भला हो शहर के जिम्मेदार लोगों का जिन्होंने किसी तरह से माहौल को संभाला था। इस मंडी में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान मौसमी फसल लेकर आते हैं। मंडी में किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता क्योंकि आज भी यहां बिचौलिए हावी हैं और यह मंडी ही उनकी है। जबकि सरकार किसानों को उनकी फसल के वाजिब दाम दिलाने के बड़े-बड़े वादे कर रही है। यह भी ताज्जुब की बात है कि शहर में दिन निकलने से पहले मंडी लग जाती है लेकिन प्रशासन की ओर से वहां कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। यहां आने के बाद बेचने वाला और बिकवाने वाले खरीदने वाले कोई भी एहतियात नहीं बरत रहे। जबकि मुरादनगर में कई

अगर एमएलसी आशु मलिक मदद को हाथ ना बढ़ाते तो ना जाने कितने परिवारों को भूख छीन लेती -  महताब पठान कांग्रेस नेता 

Image
अगर एमएलसी आशु मलिक मदद को हाथ ना बढ़ाते तो ना जाने कितने परिवारों को भूख छीन लेती -  महताब पठान कांग्रेस नेता  मुरादनगर। कोरोनावायरस के चलते जहां पूरा देश बंद है वहीं इस देश बंदी के कारण गरीब मजदूर लाचार लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इन गरीबों की मदद करने के लिए कई संगठन सामने आ रहे हैं और उनको राशन सामग्री देकर सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में एमएलसी आशु मलिक भी मुरादनगर की गरीब जनता को राशन देकर उनकी दुआएं ले रहे हैं। सरकार द्वारा कोरोना महामारी में अभी तक ईदगाह जैसी मलिन बस्ती में कोई मदद नहीं मिली है। बहुत से परिवारों के पास ना तो राशन कार्ड है और ना रहने को घर। अगर समाजसेवी सामने ना आते तो शायद ये भूख से तड़प तड़प कर मर जाते। मैं एक कांग्रेसी हूंं और मुझे सपा, बीजेपी नेताओं की अपनी काॅलोनी के लिए मदद लेनी पड़ रही है। क्योंकि हमारे जिला अध्यक्ष जो मुरादनगर कांग्रेस के राहत कार्य के लिए प्रभारी बनाए थे, वो कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। मजबूरन दुसरे दलों के साथ मिलकर अपनी काॅलोनी के लिए कार्य करना पड़ रहा है। सच में आशू मलिक समय-समय पर राहत सामग्री भेज रहे हैं और दिखावा भी न

बिना रुके बिना थके 1 महीने से लगातार गरीबों की कर रहे हैं सेवा

Image
बिना रुके बिना थके 1 महीने से लगातार गरीबों की कर रहे हैं सेवा मुरादनगर। हुए रविवार को अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति द्वारा अपनी रसोई जिसका नाम "बहु रानी के रसोई" है, से खाना पैक करा कर गरीब प्रवासी दिहाडी मजदूरों को पूर्व में निर्धारित जगह लेखपाल भवन राजस्व विभाग मुरादनगर में जाकर वितरित किया गया। आज के खाने में कढ़ी चावल की लगभग 300 व्यक्तियों का खाना वितरण किया गया। जिसमें समिति के कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल में खास भूमिका निभाई।  साथ ही राष्ट्रीय सचिव लाला गंगा शरण, महासचिव राजनाथ सिंह, कानूनी सलाहकार रमेश चंद शर्मा, सचिव नरेंद्र कुमार, रवि पाल, नवीन पाल, विनोद कुमार, राहुल गुप्ता इत्यादि सम्मिलित हुए।

असलम खान ने सहबिस्वा गांव में 200 परिवारों के घर पहुंचाई राशन किट

Image
असलम खान ने  सहबिस्वा गांव में 200 परिवारों के घर पहुंचाई राशन किट     मुरादनगर। कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी को देखते हुए कोविड-19 देश में महामारी को देखते हुए रालोद नेता प्रमुख समाज सेवी असलम खान ने आज फिर 6 बिस्वा गांव में 200 परिवार के घर रोशन के किट भिजवाई लोगों को जागरूक किया कि कोरोना जैसी बीमारी से अपने घर पर रहे सुरक्षित रहे परेशानी में परेशानी की मदद करें और रमजान मुबारक महीने में अपने घर पर रहकर इबादत करें बाहर जाने से बचे मसीह जाने से बचे अपने घरों में रहकर भी इबादत करें और शासन व प्रशासन की मदद करें इस मौके पर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सलमान पठान मनोहर खान लियाकत भाई फरमान प्रधान गुलाब कुरैशी और बास पठान इमरान प्रधान आदि मौजूद रहे

लॉकडाउन से टमाटर की खेती हुई चौपट, सरकार से मदद की गुहार

Image
लॉकडाउन से टमाटर की खेती हुई चौपट, सरकार से मदद की गुहार   लॉकडाउन की वजह से कीटनाशक का नहीं हो पाया छिड़काव, अब मंडी पहुंचने का कर रहे इंतजार     पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत में इसके प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा है। लेकिन यह लॉकडाउन किसानों के लिए बड़ी मुसीबतें पैदा कर रहा है। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के नेकपुर समेत कई ऐसे गांव हैं जहां के किसानों की टमाटर की फसल खराब हो रही है। किसानों की समस्या यह है कि वो खुद को कोरोना से तो बचा लें, लेकिन उनकी फसल की हो रही बर्बादी की वजह से होने वाले आर्थिक नुकसान से उन्हें कौन बचाएगा। ऐसे में अंतिम उम्मीद अब सरकार से ही है। खेतों में टमाटर ही टमाटर, लेकिन ज्यादातर खराब हैं क्योंकि समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं हो पाया। इस वजह से ज्यादातर टमाटर खराब हो चुके हैं और जो बचे है उसके लिए खरीददार नहीं हैं। लॉकडाउन में सब्जी की मंदी है और इस वजह से कोई बड़ा व्यापारी उसे नहीं खरीद रहा। प्रतिबंध की वजह से वो खुद भी मंडी तक टमाटर नहीं पहुंचा सकते। अगर टमाटर मंडी पहुंचा भी देते हैं तो उन्हें इसकी पूरी लागत नहीं मिलती है। उल

मानव सेवा समिति द्वारा लगातार पहुंचाया जा रहा है गरीबों तक भोजन

Image
मानव सेवा समिति द्वारा लगातार पहुंचाया जा रहा है गरीबों तक भोजन मुरादनगर। 25 मार्च से लगातार मानव सेवा समिति द्वारा ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति  विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ् जली कॉलेज, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को पका भोजन करा रहे है। आज के भोजन में मटर पनीर सब्जी व रोटी का भोजन वितरित किया गया, समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, गजेन्द्र चौधरी, विनय शर्मा, रोबिन जैन,राधेश्याम त्यागी, हिमांशु, गोलू आदि ने आज का दायित्व संभाला।

लोक डाउन की बढ़ती अवधि में रास्ते में फंसे मजदूर परिवारों के लिए राहत बनकर सामने आयी युवा जल संरक्षण समिति

Image
लोक डाउन की बढ़ती अवधि में रास्ते में फंसे मजदूर परिवारों के लिए राहत बनकर सामने आयी युवा जल संरक्षण समिति     मुरादनगर। लोक डाउन के कारण बिहार के कुछ मजदूर परिवार दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित अबूपुर गांव के पास फंसे हुए थे जो अब तक तो अपने बचे हुए किराए के पैसे से खाने पीने का सामान खरीद अपना गुजारा कर रहे थे परंतु 3 दिन से उनके पास खाने के लिए अन्न का एक निवाला ना था। जब *युवा जल संरक्षण समिति के सदस्यों को उनके बारे में ज्ञात हुआ* तो समिति ने बिना देर किए उन तक मदद पहुंचाने का निश्चय किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अभिषेक अरोड़ा ने बिना देर किए यह जिम्मेदारी उठाई और रात्रि में ही लगभग 8:00 बजे के करीब वहां पर लगभग 10 लोगो को 5-5 दिन का संपूर्ण राशन मुहैया कराया। साथ ही दीपक गुप्ता ने उन सभी को अपना फोन नंबर देते हुए यह आश्वासन दिया कि आपको इस समय में कभी भी किसी भी वस्तु की आवश्यकता पड़ती है तो आप बेफिक्र होकर हमें बताएं हम जल्द से जल्द वह आपको मुहैया कराने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा आज समिति ने गांधी कॉलोनी, ब्रिज विहार व गोपालपुरम और प्रीत विहार

मुरादनगर के भाजपा नेताओं ने "लोक-डाउन" में निभाई अपनी सामाजिक जिम्मेदारी

Image
मुरादनगर के भाजपा नेताओं ने "लोक-डाउन" में निभाई अपनी सामाजिक जिम्मेदारी     मुरादनगर। पारिवारिक मित्र ज्ञान प्रकाश जी (निवासी वसुंधरा, गाजियाबाद) का फोन आया और उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके दोनों बच्चे हस्तिनापुर अपनी ननिहाल गए थे। इसी दौरान देश में फैली भयंकर महामारी कोरोना के चलते देश में "लोक-डाउन" की घोषणा हो गई। जिसके चलते बच्चे हस्तिनापुर में ही फंस गए। इसी बीच बच्चों के स्कूल से उनके अध्यापक का फोन आया कि देश में फैली महामारी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस शुरू की जा रही है इसी को देखते हुए उन्होंने मुझसे संपर्क किया। उनकी सारी बात सुनने के बाद प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग कर रहे अपने मित्र प्रशांत खटीक जी को स्थिति से अवगत कराया और उन्होंने तुरंत प्रशासन से मिलकर हस्तिनापुर से गाजियाबाद के लिए 4 लोगों के लिए "एंट्री-पास" की व्यवस्था की। जिससे आज सुबह 5:00 बजे से लेकर 10:00 के बीच में बच्चों को उनके घर पहुंचाने का कार्य किया गया। इस कार्य के लिए भाजपा नेता नवनीत नीमी तथा पूर्व महानगर मंत्री अनुसूचित मोर्चा प्

डॉ विनय कुमार जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली के बने अध्यक्ष

Image
डॉ विनय कुमार जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली के बने अध्यक्ष     खतौली।  प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन ऑल इंडिया (PCMA ) ने खतौली निवासी डॉ विनय कुमार को खतौली कस्बा का अध्यक्ष बनाया।  डॉ विनय कुमार की pcma के प्रति लग्न और ईमानदारी, कर्मठता पूर्वक कार्य को देखते हुए यह सम्मान एवं सदस्यता एवं नियुक्ति पत्र pcma की कार्यकारिणी की अनुमति से pcma के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के शर्मा द्वारा जारी किया गया। डॉ शर्मा ने आशा व्यक्त की कि डॉ विनय कुमार जिला मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश के कस्बा खतौली क्षेत्र के चिकित्सकों की समस्याओं को सुन कर उनको दूर करने का काम करेंगे।      एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए संगठन का प्रचार प्रसार कर चिकित्सकों को संगठन द्वारा किये जा रहे उनके हितार्थ कार्यो से अवगत करा कर उनको  संगठन में जोड़ने का काम करेंगे। इस कार्य में डॉ विनय कुमार के साथ सभी pcma के वरिष्ठ पदाधिकारीगण तहेदिल से सहयोग में रहेगे।

मैं इंसान हूं इंसान ही रहने दो - डॉक्टर अनिला सिंह आर्य 

Image
मैं इंसान हूं इंसान ही रहने दो - डॉक्टर अनिला सिंह आर्य      मोदीनगर। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अनिला सिंह आर्य लॉक डाउन में लेखन को धार दे रही हैं।  आज के समय पर एक सटीक रचना उन्होंने हमें प्रेषित की है।  "मुझे इंसान ही रहने दो  माफ करो मत बांटो धर्म की दीवार में मुझे बख्श दो मत बांटो जाति के जाल में मुझे स्त्री ही रहने दो  एहसास इंसानियत का करने दो  केवल मानव धर्म से बंधना चाहती हूं केवल स्नेह सागर में डूबना चाहती हूं  सिर मेरा झुकता है मंदिर की सीढ़ी के सामने असीम शांति पाता है मन गुरुद्वारे के सामने गलतियों को स्वीकारता है मदर मरियम के सामने  हम निवाला हम प्याला का  सबक मिलता है मस्जिद के सामने  मुझे इन से पृथक मत करो  इन्हीं के बीच रहने दो  मत बांधो किसी नाम के बंधन में  केवल इंसान हूं इंंसान ही रहने दो" उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लेखन स्वाध्याय कम हो पाता है। लेकिन अब उसी माध्यम से समय का सदुपयोग घर पर बैठे हुए हो रहा है।

मित्र मंडली चला रही है मानव सेवा समिति  

मित्र मंडली चला रही है मानव सेवा समिति     मुरादनगर। कोराना को लेकर चल रही बंदी के दौरान क्षेत्र में फंसे मजदूरों की मदद तीनों समय खाना पहुंचा कर कर रहे हैं। एक माह पूरा होने पर देवेन्द्र पायल ने बताया कि हमारी समिति पिछले एक महीने से रसोई चला रही। जरूरतमंदों को तीनों समय तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में हम सभी मित्रों ने मिलकर अन्न सेवा करने का विचार किया और हम वह कार्य भली-भांति कर रहे हैं।  जिसमें ना तो किसी राजनीतिक दल का सहयोग रहा है और न ही किसी व्यापारी वर्ग का। समिति को हम निस्वार्थ पिछले एक महीने से गरीब व मजदूर मजदूर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। हैं जो लगातार कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, ब्रिजविहार, त्रिमूर्ति, विहार, गंगा विहार, सहविस्बा, पूर्णज्ञानञ्जली कालेज, ब्रहम पुरी, कोरी गड्ड, ममता वाली गली, जीत पुर में रहने वाले गरीब व मजदूर व्यक्तियों को पका हुआ भोजन  वितरित कर  रहे हैं।  समिति का  प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। समिति में विशेष योगदान देवेन्द्र पायल, सोनू त्यागी पूर्व पा

दरोगा विजेंद्र सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत से मचा हड़कंप

Image
दरोगा विजेंद्र सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत से मचा हड़कंप बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में थे तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह की फ़ाइल फ़ोटो मुरादनगर। थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद निवासी बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात करीब 12 बजे थाने की तीसरी मंजिल पर बने क्वार्टर में उनकी साथी दरोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दरोगा शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद सोने के लिए गए थे। वहीं उनके साथी दरोगा नरेंद्र की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी। इस घटना के बाद नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबी नगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। विजेन्द्र गांव जलालाबाद के रहने वाले थे। विजेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया गांव में भी शोक का माहौल है।

गाजियाबाद के विक्रय अधिकारी अर्चना माहोर ने गैस डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों की ली बैठक

Image
गाजियाबाद के विक्रय अधिकारी अर्चना माहोर ने गैस डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों की ली बैठक     मुरादनगर। घर-घर तक रसोई गैस पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे डिलीवरी मैनो के साथ भारत पैट्रोलियम से आई अधिकारी ने एक एक बैठक ली। गाजियाबाद की विक्रय अधिकारी अर्चना माहौर ने डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए वितरण में आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली। जिंदल गैस एजेंसी के संचालक विनोद कुमार जिंदल ने कहा कि संकट के इस दौर में गरीबों तक गैस पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी डिलीवरी मैन को उज्जवला लाभार्थियों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिलीवरी मैन सुरक्षा को भी ध्यान में रखें। उपभोक्ता के घर तक गैस पहुंचाने वाले डिलीवरी मैन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। विक्रय अधिकारी गाजियाबाद अर्चना माहौर ने बताया कि केंद्र ने उज्जवला लाभार्थियों को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान जिसका अमल किया जा रहा है और उपभोक्ताओं घर-घर पहुंचाया जा रहा है। विनोद जिंदल ने बताया कि उपभोक्ता को हर माह सिलेंडर मिलेगा। हर महा उपभोक्ता के खाते में पैसे आ जाएंगे। अगर कोई एक माह स

मानवाधिकार निगरानी समिति द्वारा भोजन वितरण जारी

Image
मानवाधिकार निगरानी समिति द्वारा भोजन वितरण जारी     मुरादनगर। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति को आज दिनांक 23 अप्रैल 2020 को गरीब लोगों की मदद करते हुए एक महीना हो गया है। आज समिति ने दोपहर का खाना  उखलारसी में लगभग 100 पैकेट बनाकर वितरण किए एवं शाम को असालत नगर में 100 पैकेट बनाकर वितरण किए और शाम को ही मुरादनगर कस्बा पुरानी गुड़ मंडी में वितरण किया। लगभग 1 माह पूरा होने पर आज समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल, राष्ट्रीय सचिव लाला गंगा शरण, महामंत्री  राजनाथ सिंह, अध्यक्ष  राजीव शर्मा, कानूनी सलाहकार  रमेश चंद शर्मा, सचिव रवि पाल नरेंद्र कुमार राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

श्री हंस इंटर कॉलेज छात्र छात्राओं के ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

Image
श्री हंस इंटर कॉलेज छात्र छात्राओं के ऑनलाइन पढ़ाई शुरू     मुरादनगर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगा है। जिसके चलते स्कूलों को बंद किया गया है। गंग नहर पर स्थित श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में 17 अप्रैल से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर के प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार स्कूल के छात्र छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। छात्र छात्राओं के लिए ऑनलाइन पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। यह पढ़ाई वीडियो, ऑडियो,  व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कराई जा रही है। डॉक्टर सुखपाल सिंह तोमर ने बताया कि हमारी कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप हमारे विद्यालय के लगभग 84% छात्र छात्राओं ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ गए हैं तथा घर पर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।  विद्यालय के अनुशासन व शत-प्रतिशत रिजल्ट के कारण विद्यालय का नाम ए श्रेणी में आता है। प्रधानाचार्य डॉ तोमर ने बताया कि एक-एक छात्र से अध्यापक द्वारा फोन करके ऑनलाइन स्टडी से जोड़ा है। यदि किसी छात्र पर एंड्रॉयड फोन नहीं है तो जिन पड़ोसी छात्रों के पास है उनके साथ जोड़

मुस्लिम घरों में ही इबादत करें - महताब पठान

Image
मुस्लिम घरों में ही इबादत करें - महताब पठान     मुरादनगर। सभी मुस्लिम समाज के भाइयों से अपील है कि कल दिन शनिवार से रमजान माह का पहला पाक रोजा रखा जा सकता है। इसीलिये इस महीने रमजान में कोरोना महामारी के मद्देनजर शोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाये। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब ने कहते हुए लोगों से अपील की कि नमाज (इबादत ) घर में पढ़ें। प्रशासन के अनुसार सभी दुकानों पर जरूरी सामान की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह से बचें। अपने अपने पड़ोस - मौहल्ले में रोजेदार भाइयों व गैर मुस्लिम भाइयों का विशेष ख्याल रखें। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे हमारे गैर मुस्लिम भाइयों की भावना आहत हो या उसे हमसे तकलीफ पहुंचे। विशेष रूप से शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन कर अपने देश के प्रति फिक्रमंद होने व पक्का सच्चा मुसलमान होने का सबूत पेश करें। कांग्रेस नेता ने कहा कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। ध्यान रहे कि हमारे किसी कार्य से कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मी, डॉक्टर, पत्रकार सफाई कर्मी आदि को परेशानी न हो और न ही ऐसा कोई कृत्य करें जिससे इन्हें हमारी गलत सूचनाओं से कष्ट

रिपोर्टर पर हमला निंदनीय है - राकेश मोहन गोयल

Image
रिपोर्टर पर हमला निंदनीय है - राकेश मोहन गोयल      मुरादनगर। एक इलैक्ट्रोनिक न्यूज चैनल के एंकर एवं पत्रकार अर्णव गोस्वामी पर हमले को वरिष्ठ पत्रकार राकेश मोहन गोयल ने अत्यंत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गोयल ने कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। किसी को अपने चेहरे में ही विकृति नजर आने लगे और उसके लिए वह पत्रकार को जिम्मेदार ठहराने लगे। इसे पागलपन ही कहा जा सकता है उन्होंने सरकार से भी मांग की है कि क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकारों को कार्य के समय सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जहां सरकार ने आवश्यक समझते हुए कुछ मामलों में ढील दी है उससे भी ज्यादा जरूरी मीडिया की स्वतंत्रता है। मीडिया कर्मी हर समय खतरों के बीच पहुंचकर लोगों को खबरों से अवगत कराता है। समाज में सूचनाओं का आदान-प्रदान का आज भी विश्वास मीडिया पर ही करते हैं। गोयल के अनुसार यह हमला मात्र अर्णव गोस्वामी पर नहीं बल्कि यह हमला पूरी पत्रकारिता पर है। भारतीय इतिहास में यह काला दिन है। महाराष्ट्र सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेकर पत्रकारों पर हमला करने वालों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

महिला पॉजिटिव संबंधित डेढ़ दर्जन लोग जांच के लिए भेजें

महिला पॉजिटिव संबंधित डेढ़ दर्जन लोग जांच के लिए भेजें   मुरादनगर। क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। अपने मायके में रह रही एक महिला में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग की टीम मुरादनगर की ओर दौड़ी महिला के परिवार इलाज करने वाले डॉक्टर परचून वाले व जिनसे भी महिला का संपर्क हुआ सभी को प्रशासन की टीम जांच के लिए ले गई है। जांच के लिए ले जाए गए 16 लोग बताए जा रहे हैं। थाना क्षेत्र के 1 गांव में महिला हरियाणा के फरीदाबाद से अपने मायके में आई हुई है। वह पेइंग गेस्ट तथा कार्यक्रमों में रोटी बनाने का काम करती है। लॉक डाउन होने  से पहले ही वह फरीदाबाद से मुरादनगर स्थित गांव आ गई थी। 2 सप्ताह से उसे बुखार खांसी जुखाम था। उसने कई स्थानीय डॉक्टरों से भी दवा ली थी लेकिन आराम न लगने पर उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में वह पॉजिटिव पाई गई। उसके पॉजिटिव मिलने की खबर से ही विभाग में हड़कंप मच गया।  जिन डाक्टरों ने महिला को दवाएं दी थी, जिन दुकानदारों से उसने किराने आदि का सामान खरीदा था और जिन से संपर्क हुए थे,

आईएएस रानी नागर  के साथ खड़ा है समस्त गुर्जर समाज - श्याम सिंह भाटी

Image
आईएएस रानी नागर  के साथ खड़ा है समस्त गुर्जर समाज - श्याम सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा। बादलपुर गांव की रहने वाली आईएएस रानी नागर के उत्पीड़न को लेकर अब समस्त गुर्जर समाज इकट्ठा हो रहा है। रानी नागर हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान होकर सोशल मीडिया पर वीडियो व पोस्ट शेयर की थी। उसमें उन्होंने अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर नौकरी से इस्तीफा देने की बात भी कही है। इस पोस्ट के बाद समस्त गुर्जर समाज अब रानी नागर के समर्थन में आ गया है और सोशल मीडिया के माध्यम से एक मुहिम शुरू कर दी है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा है कि प्रशासनिक सेवा में पद पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है और कोई अधिकारी यदि इस्तीफा देने की बात करता है तो उसके पीछे कोई बहुत बड़ा कारण दिखाई दे रहा है।  इसीलिए समस्त गुर्जर समाज ने तय किया है कि लॉक डाउन के बाद एक महापंचायत रानी नागर के समर्थन में की जाएगी। इस महापंचायत में सभी गुर्जर समाज के सभी नेताओं को बुलाया जाएगा और सड़क से

युवा जल संरक्षण समिति ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस

Image
युवा जल संरक्षण समिति ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस मुरादनगर। शुक्रवार को युवा जल संरक्षण समिति का प्रथम स्थापना वर्ष पूरा होने की खुशी में सदस्यों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रथम स्थापना उत्सव मनाया गया। जिसका संचालन राष्ट्रीय सचिव निशांत भारद्वाज द्वारा किया गया। निशांत भारद्वाज ने कहा सभी सदस्यों की मेहनत एवं लगन के बिना समिति का आगे बढ़ना संभव नही था। इसके लिए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई के साथ साथ धन्यवाद भी दिया। समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा बहुत ही सुंदर पंक्तियों पर प्रकाश डाला गया। जो इस प्रकार से हैं -  "किया आगाज है हमने अभी अंजाम बाकी है जमाने भर के होठों पर हमारा नाम बाकी है अभी घर से ही निकले हैं जमीं पग भर ही नापी है जहां तक आसमा है अभी वहां तक काम बाकी है।"  के साथ समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए पिछले 1 साल के सफर का वर्णन करते हुए भविष्य की नीतियों पर भी प्रकाश डाला। समिति के प्रवक्ता विश्वओम त्यागी ने बताया कि प्रथम स्थापना दिवस को जमीनी स्तर पर बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी थी जो

प्रोफेसर सेराज अहमद लगातार गरीब मजदूरों की कर रहे हैं हर तरह से सहायता

Image
प्रोफेसर सेराज अहमद लगातार गरीब मजदूरों की कर रहे हैं हर तरह से सहायता दिल्ली। शिक्षक संघ पूर्व ज़िला सचिव ( सपा ) प्रोफ़ेसर सेराज अहमद, जब से लॉकडाउन हुआ है उसी दिन से 200 से ज़्यादा दिहाड़ी मज़दूरों को सहायता राशि और 500 से ज़्यादा लोगों को राशन मुहैया करा चुकें हैं और अभी निरंतर सम्पर्क कर सहायता राशि  और राशन देने का काम कर रहें  है। उन्होंने हमेशा ही समाज की नि:स्वार्थ सेवा करना और शिक्षा को जीवन में वास्तविक रूप देकर कार्य करना सर्वोपरी समझा। सेराज अहमद जि.ऐन .आइ. टी कॉलेज में कार्यरत विधुत विभाग के अनुभवी  सहायक प्रोफेसर  है। इनके इस सराहनिय कार्य से मज़दूरों को  इस समय भरपूर  लाभ मिल रहा है और वीडियो कॉल के माध्यम से मजदूर लोग मदद की सिफ़ारिश कर रहें हैं और अपने आशीर्वाद और दुवाओं से इनको नवाज़ रहे हैं साथ ही साथ प्रोत्साहित भी कर रहें है।   शिक्षा का मुल उद्देश्य “शिक्षार्थ आईए सेवाअर्थ जाईए” का अनुपालन करते हुए इनके छोटे भाई मेराज अहमद जमीनी स्तर पर काम करने के लिए विचार विमर्श करके अपने शिक्षित युवा साथियों के साथ एक बहुउद्दशीय मानवता कल्याण संगठन " M. H.W"  (Mult

बैंक ऑफ इंडिया ने कोरोना चिकित्सकों को पीपीई किट, मास्क, सेनीटाइज़र एवं सुरक्षा किट किए वितरित 

Image
बैंक ऑफ इंडिया ने कोरोना चिकित्सकों को पीपीई किट, मास्क, सेनीटाइज़र एवं सुरक्षा किट किए वितरित  गाजियाबाद। कोरोना जैसी महामारी से रोगियों की जान बचाने में लगे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मसीहा बनकर अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरे देश में लगातार अपनी सेवा दे रहें है। सारा देश इस बात के लिए चिन्तित हैं कि हमारे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ इस संक्रामक बीमारी से कैसे सुरक्षित रहें। इन अनमोल हीरों की सुरक्षा हेतू सारा देश अपना कुछ न कुछ योगदान करना चाहता हैं। इसी उदेश्य से बैंक ऑफ इंडिया, गाज़ियाबाद अंचल ने कोरोना रोगियों के विशेष इलाज़ को समर्पित ज़िला संयुक्त चिकित्सालय, संजयनगर, गाज़ियाबाद के डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा को सुदृढ़ करने का प्रयास किया है। बैंक ने कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के तहत आज बैंक ऑफ इंडिया, गाज़ियाबाद अंचल ने इस अस्पताल की मदद हेतु सुरक्षा उपकरण वितरित किए। इस अस्पताल के  डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की परेशानियों को कम करने और इनकी सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु बैंक की ओर से गाज़ियाबाद अंचल के आंचलिक प्रबन्धक, विवेकानन्द दूबे ने 100 पी॰पी॰ई॰ कीट, 100 मास्क और सेनिटाइजर

साजिद मंसूरी को मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष पद पर किया गया मनोनीत

Image
साजिद मंसूरी को मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष पद पर किया गया मनोनीत     मुरादनगर। नगर के निवासी साजिद मंसूरी को मदर टेरेसा फाउंडेशन का मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि वह जनहित के कार्य व लोगों की समस्याएं समझ कर दूर कराने का प्रयास करेंगे। साजिद मंसूरी ने अपनी नियुक्ति पर आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह जिन कार्यों को लेकर संस्था का गठन किया गया है उन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि मुरादनगर क्षेत्र में आने जन समस्याएं हैं जिनसे अवगत करा कर प्रशासन से उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। नासिर खान, मोहम्मद शब्बीर, तबरेज मजहर, हसन खान, जाकिर खान, हरिओम शर्मा, बॉबी पंडित, मोहम्मद खालिद व परवेज आलम आदि ने साजिद मंसूरी को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि वह सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

कोरोना वायरस के चलते परशुराम जयन्ती समारोह किया स्थगित 

Image
कोरोना वायरस के चलते परशुराम जयन्ती समारोह किया स्थगित   विनोद मिश्रा परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष   मुरादनगर। इस बार भगवान परशुराम जयन्ती 26 अप्रैल 2020 दिन - रविवार को पड़ रही है। अ.भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जी का जन्म सतयुग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) में पनर्वसु नाम के नक्षत्र में रात्रि के प्रथम पहर में हुआ था। भगवान विष्णु के परशुराम जी के रूप में अक्षय तृतीया तिथि को जन्म लेने के कारण इस तिथि को परशुराम तिथि भी कहते हैं तथा भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भी जाने जाते हैं। भगवान परशुराम जी सप्त चिरंजीवियों अश्वत्थामा, बलि, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, परशुराम में से एक हैं। अतः इस तिथि को चिरंजीवी तिथि भी कहते हैं। यह तिथि सर्वसिद्ध मुहुर्त के रूप में भी मानी जाती है। इसलिए इस दिन कोई भी पंचांग देखे बिना कोई भी शुभ एवं मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, गृहप्रवेश, भूमि- भवन, वाहन आदि का क्रय व्यापार का शुभारम्भ, अस्त्र-शस्त्र एवं वस्त्र आभूषण आदि का क्रय आदि कर सकते हैं। यह निश

भाजपा नेत्री शालिनी शर्मा ने सफाई कर्मचारियों पर की फूलो की वर्षा  

भाजपा नेत्री शालिनी शर्मा ने सफाई कर्मचारियों पर की फूलो की वर्षा     मुरादनगर। कोरोना वीर योद्धाओं का सम्मान शालिनी शर्मा महिला नगर अध्यक्षा व उनकी टीम ने कोरोना के खिलाफ लड़ने वालों को फूल बरसाकर किया सम्मानित व उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। वंदना शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार सब लोग घरों में बन्द हैं और ये लोग वैश्विक महामारी कोरोना आपदा की घड़ी में भी 24 घंटे स्वयं अथवा घर परिवार की चिंता न करते हुए जनता की सेवा में समर्पित है। नगर पालिका व अन्य कर्मियों का भी सम्मान कर जितना उत्साहवर्धक किया जाये कम है। उनकी सुरक्षा देश की हमारी समाज की सुरक्षा  है। वह सुरक्षित हैं तभी हम सुरक्षित हैं।  

जिंदल गैस एजेंसी को  फिर मिला सम्मान गैस कर्मियों को शाबाशी

Image
जिंदल गैस एजेंसी को  फिर मिला सम्मान गैस कर्मियों को शाबाशी     मुरादनगर। भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर मैसर्स जिंदल गैस एजेंसी को मिली पेट्रोलियम मंत्री की शाबाशी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिंदल गैस एजेंसी के संचालक विनोद जिंदल ने बताया कि की पूरे भारत वर्ष के गैस  वितरकों के साथ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  एवं पेट्रोलियम सचिव भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के मार्केटिंग हेड हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मार्केटिंग हेड इंडियन ऑयल के मार्केटिंग हेड के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हुई। जिसमें जिंदल गैस डिस्ट्रीब्यूटर व उनके स्टाफ को प्रधान ने बहुत ज्यादा प्रोत्साहित किया कहा कि इस समय में कठिन समय काम करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर व कर्मचारी दोनों ही बधाई के पात्र हैं। जान की परवाह किए बिना लोगों की रसोई का चूल्हा जला रहे हैं के व स्टाफ को ₹500000 का बीमा स्वीकृत किया और पूरी लगन के साथ कार्य करने को प्रेरित किया।  उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत जो लाभार्थी है उनको हंड्रेड परसेंट सप्लाई देने के लिए आश्वासन मांगा की सभी लाभार्थियों को इसका लाभ मिले। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनक

अब नौनिहाल भी पढ़ रहे हैं ऑनलाइन मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल की पहल

Image
अब नौनिहाल भी पढ़ रहे हैं ऑनलाइन मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल की पहल     मुरादनगर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दौराना मदर्स ड्रिम प्ले स्कूल के बच्चों को आन लाईन शैक्षिक गतिविधियाॅ कराये जाने के उद्देष्य से मोबाईल एप विकसित कर शैक्षिक गतिविधियाॅ कराई जा रही है। इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि सचदेवा ने बताया कि मोबाईल एप्लीकेशन के अतिरिक्त व्हाटएप पर प्ले-ग्रुप, नर्सरी व के0जी0 के बच्चों का कक्षावार ग्रुप बनाकर अन्य गतिविधियाॅ जैसे, गिनती, मैचिंग, अग्रेंजी की वर्णमाला, शैक्षिक सहगामी गतिविधियाॅ जैसे पौघों में पानी डालना, कोरोना से बचाव के  स्लोगन, योगा, दैनिक स्वच्छता की आदतो के बारे में चित्रों/वीडियों के माध्यम से बताना  सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज बच्चों को अर्थ-डे क्यो मनाया जाता है, अभिभावकों के माध्यम से बताया गया। प्ले-स्कूल द्वारा कराई जा रही शैक्षणिक गतिविधिकों को अभिभावकों द्वारा सराहा जा रहा है।

मानव सेवा समिति का चल रहा है लगातार भंडारा 

Image
मानव सेवा समिति का चल रहा है भंडारा      मुरादनगर। मानव सेवा समिति मुरादनगर द्वारा 29 दिन से लगातार कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, ब्रिजविहार, त्रिमूर्ति विहार, गंगा विहार, सहविस्बा, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज ममता वाली गली में रहने वाले गरीब व मजदूर व्यक्तियों को कर रहा है तैयार भोजन वितरित। तहसीलदार उमाकान्त तिवारी ने आकर समिति द्वारा संचालित रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की व साफ सफाई को देखकर समिति के सदस्यों की प्रंशसा की व तहसीलदार ने समिति के सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराए। तहसीलदार लगातार समिति द्वारा संचालित रसोई व सम्पूर्ण क्षेत्र का लगातार सर्वे कर रहे है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए, सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, शोभित त्यागी, रोबिन जैन, राधेश्याम त्यागी, विनय शर्मा, हिमांशु, तनिस, गजेंद्र चौधरी, विजय गोड़, ध्रुव गोयल आदि का सहयोग मिल रहा है।

मुरादनगर में मिला कोरोना पाजिटिव

Image
  मुरादनगर में मिला कोरोना पाजिटिव   परिवार के आठ सदस्यों को भेजा आइसोलेशन सेन्टर     मुरादनगर। कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुरादनगर में कोरोना पाजीटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प की हालत है। कोरोना पाजीटिव की मुरादनगर में ससुराल है जहां से दो बच्चों समेत आठ लोगों को आइसोलेशन सेन्टर भेज दिया गया है।मरीज का जमात कनेक्शन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शामली निवासी एक 28 वर्षीय युवक की ससुराल मुरादनगर की  सक्को वाली गली में है। युवक दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज के पास ही एक पार्टनर के साथ मिलकर मच्छरदानी बनाने का काम करता है। गत 21 मार्च को मुरादनगर स्थित उसकी ससुराल में विवाह था जिसमें वह पत्नी और दो बच्चों के साथ आया था। इसी बीच लाकडाउन हो गया जिस कारण वह यहां ही फंस गया। इसी बीच उसे बुखार की शिकायत हुई। किसी पड़ौसी ने मरकज कनेक्शन और बुखार की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर उसे आइसोलेशन सेन्टर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसकी रिपोर्ट दस दिन पूर्व निगेटिव आई थी लेकिन कल मिली उसकी दूसरी रिपोर्ट पाजीटिव निकली। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्

स्कूल फीस के लिए बना रहे हैं दबाव - असलम खान

Image
स्कूल फीस के लिए बना रहे हैं दबाव - असलम खान     मुरादनगर। कोरोना महामारी लॉक डाउन  सरकार के निर्देश सभी को ताक पर रखकर  रावली रोड़ स्थित टीआरएम पब्लिक स्कूल फीस की वसूली के लिए अभिभावकों पर अध्यापकों के द्वारा बना रहा है। कोरोना के विश्वव्यापी प्रकोप को देखते हुए प्रदेश देश व अनेक देशों में सभी काम धंधे बंद है। सरकार सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन करा रही है वही देशवासियों को हर तरह की मदद उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार ने बंदी के दिनों की स्कूलों द्वारा फीस वसूली पर पाबंदी लगा दी गई है। स्कूल संचालक अभिभावकों से पैसा लेने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। फीस के लिए बच्चों से न कहकर बच्चों के घरों पर स्कूलों के अध्यापक पहुंच रहे हैं और अभिभावकों से फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जो अभिभावक सरकार द्वारा फीस ने दिए जाने की बात कहता है तो उसे बच्चे के भविष्य को लेकर तरह तरह से डराया जाता है। अब कहा जा रहा है कि लॉक डाउन तक सरकार की चल रही है। उसके बाद जैसा स्कूल संचालक चाहेंगे वैसा ही होगा। फीस हर हाल में देनी पड़ेगी वह चाहे अब दे दें या लॉक डाउन खुलने के बाद पेनल्टी के साथ देनी पड़े