Posts

Showing posts with the label दिल्ली

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Image
समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मुकेश सोनी पत्रकार प्रतिनिधि राष्ट्रीय हिंदी दैनिक वीर अर्जुन  दिल्ली बंबा निकट रेलवे स्टेशन , मुरादनगर , जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश  मोबाइल 9897 55 3454 ms9897553454 @gmail .com

सामिया नाज़ ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

Image
सामिया नाज़ ने क्षेत्र का नाम किया रोशन मुरादनगर। नगर की आदर्श कालोनी बंबा रोड निवासी जावेद मालिक की पुत्री सामिया नाज़  ने उत्तराखंड स्टेट 50 मीटर राइफल इवेंट में क्वालीफाई कर मुरादनगर व जिले का नाम रोशन किया है। 14 वर्षीय सामिया नाज़ मरहूम हमीद एडवोकेट की पौत्री हैं। उनकी सफलता पर उन्हें बधाई व आर्शीवाद देने वालों का तांता लगा हुआ है उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि पर प्रसन्नता है लेकिन और मेहनत कर आगे बढ़ेंगे।

52 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, लाडली फाउंडेशन की बैठक हुई सम्पन्न

Image
52 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, लाडली फाउंडेशन की बैठक हुई सम्पन्न मुरादनगर। लाडली फाउंडेशन की पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गाजियाबाद तथा मुरादनगर से पदाधिकारी मनोनीत किए गए। संस्था द्वारा दिल्ली के छतरपुर मंदिर में आयोजित होने वाले 52 लाडली कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमित गोयल ने की। रुचि गुप्ता को जिला अध्यक्ष महिला विंग, मुरादनगर विधानसभा का अध्यक्ष डॉक्टर मुशर्रफ बेग़, महामंत्री डॉ. राशिद, महिला विंग अध्यक्ष मुरादनगर रिहाना पंवार, महामंत्री रानी, महानगर गाजियाबाद की महिला विंग की अध्यक्ष आरती कुमार, महामंत्री रितु गोयल, को मनोनीत किया गया।  अमित गोयल ने कहा  कि 9 जुलाई 2022 को दिल्ली में 51 लाडली कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन रखा गया है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। बैठक में महेश कश्यप, अफजाल, हरमिंदर कौर, प्रिया मिश्रा, आरजू फातिमा व अविनाश सिंह, आदि  उपस्थित रहे।

अस्पताल से नवजात बच्चे का हुआ अपहरण, परीजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा

Image
अस्पताल से नवजात बच्चे का हुआ अपहरण, परीजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा मुरादनगर। मेरठ दिल्ली हाईवे स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से 4 दिन के बच्चे का अपहरण हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन व गांव ग्रामीण ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को तुरंत बरामद किए जाने की मांग करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। कुछ देर में हाईवे पर भी जाम लगा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। बच्चे को शीघ्र बरामद किए जाने के आश्वासन के बावजूद लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।  गांव सुराना निवासी संदीप कुमार की पत्नी मीनू को 25 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बड़े ऑपरेशन के बाद उसको पुत्र पैदा हुआ वहीं उसी परिवार की एक महिला को और भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद वह भी अस्पताल में ही भर्ती है। रात्रि में बच्चे के एक और उसकी मां दूसरी तरफ दादी सोई हुई थी। सुबह 3 बजे उन्होंने देखा उस समय तक बच्चा वहीं मौजूद था। 4 बजे के करीब बच्चा बेड से गायब था। किसी ने वार्ड में से बच्चा चोरी कर लिया। वहां पहुंचे क्षेत्

वेस्ट मैनेजमेंट के जरिए कर रहे हैं प्रदूषण पर कंट्रोल करने की पहल युवा जल संरक्षण समिति

Image
वेस्ट मैनेजमेंट के जरिए कर रहे हैं प्रदूषण पर कंट्रोल करने की पहल युवा जल संरक्षण समिति मुरादनगर। युवा जल संरक्षण समिति जो पिछले काफी समय से मुरादनगर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में जल संरक्षण अभियान चला रही है। कोनारो काल में उसके द्वारा एक नई पहल देखने को मिली।समिति के राष्ट्रीय सचिव निशांत भारद्वाज ने बताया कि देशभर में इन दिनों प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और बेहतर वेस्ट मैनेजमेंट के जरिए प्रदूषण पर कंट्रोल करने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांशतः प्लास्टिक की बोतलों को हम एक बार इस्तेमाल  करने के उपरांत कूड़े-कचरे में फेंक देते हैं लेकिन किसी भी चीज को बेकार समझकर यों ही न फेंकें। हर चीज का दोबारा प्रयोग हो सकता है। बस थोड़ा दिमाग लगाने की जरूरत होती है और यही बात युवा जल संरक्षण समिति के जल योद्धाओं ने  कोरोना काल में घर बैठे खाली समय में सिद्ध भी की है। उन्होंने कोरोना काल में प्लास्टिक की सैकड़ों बोतलों को एकत्रित कर उन्हें गमले के रूप में इस्तेमाल कर प्लांटेशन का काम शुरू किया है। साथ ही उन्होंने फ्रूटीयों के पैकेट में पौधों को उगाकर लोगों के सामने एक उदाहरण पेश किया

श्मशान घाट त्रासदी कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर पीड़ितों की सहायता का किया अनुरोध

Image
श्मशान घाट त्रासदी कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर पीड़ितों की सहायता का किया अनुरोध मुरादनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिले के वरिष्ठ महासचिव रहे महताब पठान ने 3 जनवरी 2021 को हुई त्रासदी से पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा जो भी सहायता देने की घोषणा की थी। वह न मिलने पर  पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 3 जनवरी को नगर पालिका परिषद द्वारा नवनिर्मित श्मशान घाट घर की छत वहां एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हुए लोगों पर गिर गई थी। 24 लोगों की मौके पर मौत तथा एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। घटना वाले दिन जिला अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दो लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। जिसके विरोध में लोगों ने अपने कुछ मृतकों के शव हाईवे पर रखकर दिल्ली मेरठ हाईवे जाम कर दिया था। घंटों जाम चलने के बाद उच्चाधिकारी मौके पर आए और 10 लाख रुपए नगद परिवार के सदस्य को नौकरी तथा किराए पर रहने वाले परिवारों को मकान देने का आश्वासन देकर जाम खुल

ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन

Image
ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन नई दिल्‍ली।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं टूट चुका हूं। बता दें कि ऋषि कपूर को बीते दिन ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा, "वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।" बता दें कि इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण ऋषि कपूर को फरवरी में भी हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। ऋषि कपूर को पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बारे में खुद एक्टर ने बताया था कि उन्ह

प्रोफेसर सेराज अहमद लगातार गरीब मजदूरों की कर रहे हैं हर तरह से सहायता

Image
प्रोफेसर सेराज अहमद लगातार गरीब मजदूरों की कर रहे हैं हर तरह से सहायता दिल्ली। शिक्षक संघ पूर्व ज़िला सचिव ( सपा ) प्रोफ़ेसर सेराज अहमद, जब से लॉकडाउन हुआ है उसी दिन से 200 से ज़्यादा दिहाड़ी मज़दूरों को सहायता राशि और 500 से ज़्यादा लोगों को राशन मुहैया करा चुकें हैं और अभी निरंतर सम्पर्क कर सहायता राशि  और राशन देने का काम कर रहें  है। उन्होंने हमेशा ही समाज की नि:स्वार्थ सेवा करना और शिक्षा को जीवन में वास्तविक रूप देकर कार्य करना सर्वोपरी समझा। सेराज अहमद जि.ऐन .आइ. टी कॉलेज में कार्यरत विधुत विभाग के अनुभवी  सहायक प्रोफेसर  है। इनके इस सराहनिय कार्य से मज़दूरों को  इस समय भरपूर  लाभ मिल रहा है और वीडियो कॉल के माध्यम से मजदूर लोग मदद की सिफ़ारिश कर रहें हैं और अपने आशीर्वाद और दुवाओं से इनको नवाज़ रहे हैं साथ ही साथ प्रोत्साहित भी कर रहें है।   शिक्षा का मुल उद्देश्य “शिक्षार्थ आईए सेवाअर्थ जाईए” का अनुपालन करते हुए इनके छोटे भाई मेराज अहमद जमीनी स्तर पर काम करने के लिए विचार विमर्श करके अपने शिक्षित युवा साथियों के साथ एक बहुउद्दशीय मानवता कल्याण संगठन " M. H.W"  (Mult

Hydroxychloroquine पर ट्रंप ने दी भारत को चेतावनी, सरकार ने कहा - सहयोग कर रहे हैं

Image
Hydroxychloroquine पर ट्रंप ने दी भारत को चेतावनी, सरकार बोली - सहयोग कर रहे हैं हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन एक पुरानी और बेहद कम मूल्य की (सस्ती) दवा है जिसका इस्तेमाल मलेरिया के इलाज में होता है। राष्ट्रपति ट्रंप इसे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी इलाज के रूप में देख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि व्यक्तिगत अनुरोध के बावजूद अगर उनके देश को मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का निर्यात नहीं किया गया तो इसे लेकर जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं मंगलवार को नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पड़ोसियों सहित कई देशों को मामला-दर-मामला के आधार पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का निर्यात करने का फैसला लिया है और वह कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम के लिए अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन एक पुरानी और बेहद कम मूल्य की (सस्ती) दवा है जिसका इस्तेमाल मलेरिया के इलाज में होता है। राष्ट्रपति ट्रंप इसे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी इलाज के रूप में देख रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में अभी तक वाय

निर्भया मामले का आखिरकार 7 साल, 3 माह और 4 दिन बाद इंसाफ मिल ही गया

निर्भया मामले का आखिरकार 7 साल, 3 माह और 4 दिन बाद इंसाफ मिल ही गया दिल्ली। निर्भया के दोषियों की फांसी के साथ ये मामला हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। इसके बाद भी ये मामला भविष्‍य में हमेशा याद रखा जाएगा। इस मामले की शुरुआत 16 दिसंबर 2012 की रात को शुरू हुआ था, जब निर्भया अपने एक दोस्‍त के साथ साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में 'लाइफ ऑफ पाई' मूवी देखकर वापस आ रही थी। घर लौटने के लिए उन्होंने करीब रात 8 बजे ऑटो लिया। लेकिन उन्‍हें उस भयानक पल का अंदाजा नहीं था जो उनका इंतजार कर रहा था।  निर्भया के दोस्‍त ने ऑटो से ही सीधा घर जाने का मन बनाया था लेकिन ऑटो वाला तैयार नहीं हुआ। इसकी वजह से वह रात करीब 8:30 बजे ऑटो से मुनिरका उतर गए थे। उस वक्‍त वहां पर एक सफेद रंग की बस पहले से खड़ी थी। इसमें से एक लड़का बार-बार पूछ रहा था कहां जाना है। उसने निर्भया को दीदी कहकर पुकारा था। उसने इन दोनों से पालम गांव जाने की बात कही थी। इसके बाद ये दोनों ही बस में बैठ गए। इसमें पहले से ही इस लड़के को मिलाकर छह लोग मौजूद थे। अन्‍य लोग किसी सवारी की तरह ही अलग-अलग सीटों पर पीछे बैठे थे। इन दोनों को इस बात

दिल्ली का दंगा देश के माथे पर एक कलंक - डॉक्टर अयूब सर्जन

Image
दिल्ली का दंगा देश के माथे पर एक कलंक - डॉक्टर अयूब सर्जन पीस पार्टी ने दंगा पीड़ितों के लिए जारी की हेल्पलाइन दिल्ली। (मौ० मुशाहिद) कुदरत ने यह जीवन दुनिया में मानव सेवा के लिए दिया है और यही सबसे बड़ा धर्म है। जीवन को मानवता के लिए समर्पित करना ही सच्ची मानव सेवा है। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयोग सर्जन दिल्ली स्थित दंगा प्रभावित क्षेत्र मुस्तफाबाद, ईदगाह दंगा पीड़ित कैंप पहुंचे और मरीजों को देखा व दवा वितरण करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। डॉ० अयूब सर्जन वहां कैंप में मरीजों को देखा और दवा वितरण करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को भरपूर सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने दंगों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली का दंगा देश के माथे पर एक दाग़ है। जहां दंगों को लेकर पूरी दुनिया देश को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है वहीं संयुक्त राष्ट्र की मानव अधिकारी इकाई को हस्तक्षेप कर उच्चतम न्यायालय में रिट दायर करना पड़ा। इधर सरकार अपने समर्थक संप्रदायिक चारों दंगा भड़काने वाले कपिल मिश्रा आदि को कई श्रेणी की सुरक्षा देकर उनका पूरी तरह बचाव कर रही है।  पुलिस पक्षपात कर केवल

चंद्रशेखर आजाद की रिहाई के बाद लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Image
चंद्रशेखर आजाद की रिहाई के बाद लोगों ने किया जोरदार स्वागत भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद की रिहाई के बाद लोगों ने चंद्र शेखर का जोरदार  स्वागत किया। चन्द्र शेखर को दिल्ली पुलिस ने CAA व NRC का विरोध करने पर जेल भेज दिया था। शेखर पर दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ भाषण वह लोगों को भड़काने का आरोप भी लगाया था। जिसके चलते दिनांक 17.1.2020 को रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद मुरादनगर के रहने वाले समर्थकों ने चंद्रशेखर को मुबारकबाद दी। मुबारकबाद देने वाले आफताब चौधरी, शहजाद गाजी, अमरेज गाजी, उवेश गाजी, बिलाल गाजी, साजिद अंसारी, जैब चौधरी, आदिल चौधरी आदि मौजूद रहे।

इंडिया अचीवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित हुए आरिफ अब्बासी

Image
इंडिया अचीवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित हुए आरिफ अब्बासी नई दिल्ली। आर्ट डेविल कल्चरल सोसाइटी और नायपा, नेशनल यूथ प्रमोटर्स एसोसिएशन की ओर से इंडिया अचीवमेन्ट अवार्ड 2019 सम्मान समारोह का आयोजन 15 दिसम्बर 2019 को 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हुआ। प्रोग्राम मे मुख्य अतिथि के रूप में बी. जे.पी. मिनिस्टर विजय गोयल, सावितुर प्रसाद जी पुर्व आई ए एस, कुलामानी बिस्वाल फॉर्मर फाइनेंश डायरेक्टर एन.टी.पी.सी. लिमिटेड इंडिया, राकेश राजपूत बॉलीवुड फिल्म एक्टर, जावेद फारूकी नेशनल जनरल सेक्रेटरी लोक जनसक्ती पार्टी, छाया वर्मा एम.पी, सर्दिना एम.पी पुर्व चीफ़ मिनिस्टर गोवा, कमल किशोर पुर्व एम.पी उत्तर प्रदेश, वीरेंदर सिंह पुर्व मिनिस्टर उत्तर प्रदेश सरकार, संजीव वर्मा कमीशन मेम्बर आदि अतिथि गणों ने देश के होनहार कलाकारों को इंडिया अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। ये वो लोग हैं जो अपने कार्य से समय समय पर सामाजिक और आर्थिक रुप से समाज की सेवा कर रहें हैं। फिर चाहे वो कलाकार हों या मॉडल हों या फिर सामाजिक कार्यकर्ता हों। इन सब लोगों का समाज को सशक्त बनाने में एक मह्त्वपुर्ण योगदान रहा है।  देश के अलग - अलग र

Jio के ₹149 वाले ऑफर में हो गए ये नये बदलाव

Image
Jio के ₹149 वाले ऑफर में हो गए ये नये बदलाव, अब ग्राहकों में दौड़ी खुशी की लहर रिलायंस जियो कंपनी द्वारा 6 दिसंबर को 40% की वृद्धि के साथ नई योजनाएं उपलब्ध कराई गईं। कुछ ग्राहकों को यह प्लान पसंद आ रहा है क्योंकि सभी नंबरों पर वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। लेकिन Jio के कुछ ग्राहक ऐसे भी हैं जिन्हें Jio का यह प्लान काफी महंगा लगता है। जिसके कारण टेलीकॉम मार्केट में Jio ग्राहकों में काफी गुस्सा है। शायद इसी के चलते Jio कंपनी 149 रुपये का प्लान फिर से लेकर आई है।पहले की तुलना में Jio कंपनी के ₹149 के प्लान में नए बदलाव किए गए हैं। 6 दिसंबर को लॉन्च किए गए नए ऑफर में 149 रुपये का ऑफर उपलब्ध नहीं था। लेकिन ग्राहकों को सस्ती कीमत पर सब कुछ उपलब्ध कराने के लिए, Jio कंपनी ने ₹149 का ऑफर फिर से शुरू किया है। Jio कंपनी अब ₹149 के रिचार्ज के लिए प्रति दिन 1GB डेटा देगी। इतना ही नहीं, जियो कंपनी के इस ऑफर में कुल मिलाकर 24 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। Jio ग्राहकों के लिए खुशी की बात यह है कि 149 रुपये के रिचार्ज में, ग्राहकों को Jio के साथ अन्य सभी नंबरों पर वॉयस कॉलिंग के लिए 500 मिनट प्रदान किए गए

नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में प्रदर्शन जारी, सड़क और रेल मार्ग बाधित

Image
नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में प्रदर्शन जारी, सड़क और रेल मार्ग बाधित नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया और निकटवर्ती इलाकों में हिंसा के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस रविवार को परिसर में घुसी और उसने कथित रूप से बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''एक मामला जामिया नगर पुलिस थाने और दूसरा मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।'' साभार 

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए दो मामला

Image
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए दो मामला नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया और निकटवर्ती इलाकों में हिंसा के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस रविवार को परिसर में घुसी और उसने कथित रूप से बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''एक मामला जामिया नगर पुलिस थाने और दूसरा मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।'' साभार   

हज के बाद अब उमरा करना भी महंगा, सऊदी अरब के हज मंत्रालय से फरमान जारी

Image
हज के बाद अब उमरा करना भी महंगा, सऊदी अरब के हज मंत्रालय से फरमान जारी दिल्ली। शहर के आज़मीन को उमरा कराने के लिए 56 हजार रुपये का पैकेज था, जो बढ़कर 68 हजार से अधिक पहुंच गया है। बीमा अनिवार्य होने पर आज़मीनों को 110 रियाल अतिरिक्त देने होंगे। बच्चों का भी लगेगा पूरा खर्च नए नियमों में बड़ों के साथ बच्चों के खर्च में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले बच्चों का सऊदी अरब में ट्रांसपोटेशन फ्री थी, लेकिन अब दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को भी टूर पैकेज के हिसाब से पूरी रकम (करीब 68 हजार) अदा करनी होगी।

इंडिया अचीवमेन्ट अवार्ड - 2019 सम्मान समारोह का आयोजन 15 दिसम्बर को

Image
इंडिया अचीवमेन्ट अवार्ड - 2019 सम्मान समारोह का आयोजन 15 दिसम्बर को दिल्ली।   नई दिल्ली आर्ट डेविल कल्चरल सोसाइटी और नायपा (नेशनल यूथ प्रमोटर्स एसोसिएशन) की ओर से इंडिया अचीवमेन्ट अवार्ड - 2019 सम्मान समारोह का आयोजन 15 दिसम्बर को किया जा रहा है। जिसमें देश के होनहार कलाकरो को "इंडिया अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। ये वो लोग हैं जो अपने कार्य से समय समय पर सामाजिक और आर्थिक रुप से समाज की सेवा करते रहें हैं। फिर चाहे वो  हमारे कलाकार हो या मॉडल हो या फिर सामाजिक कार्यकर्ता हों। इन सब लोगों का समाज को सशक्त बनाने में एक मह्त्वपुर्ण योगदान रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से लगभग साठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रोग्राम का आयोजन "द इण्डियन सोसाइटी ऑफ़ इंटरनेशनल लॉ" में किया जाएगा। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के नेता अश्विनी कुमार चौबे, हेल्थ मिनिस्टर, ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस पुर्व मिनिस्टर,  रामदास बंडु आठवले, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री, राकेश राजपूत बॉलीवुड फिल्म एक्टर आदि हस्तियों, कलाकारों को सम्मानित करेगी। इसक

इस खास इंसान के दुनिया छोड़ जानें से भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, लिखा इमोशनल पोस्ट

Image
इस खास इंसान के दुनिया छोड़ जानें से भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, लिखा इमोशनल पोस्ट बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का शुक्रवार को निधन हो गया है। इससे बॉलीवुड में हर कोई स्तब्ध और उदास है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने सुब्बू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नयी दिल्ली। अनुष्का शर्मा के करीबी और उनके मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल जिसे लोग इंडस्ट्री मे सुब्बू के नाम से जानते थे उनका निधन हो गया। सुब्बू के दुनिया से यूं अचानक चले जाने से अनुष्का बेहद दुखी हैं। अपनी फिलिंग को अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिनमें वह अपने मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल के साथ हंसी मजाक करती नजर आ रही हैं।  इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- वह दयालु थे, वह विनम्र थे, वह कोमल थे और वह प्रतिभाशाली थे। एक उस्ताद, जैसा कि मैंने हमेशा उन्हें बुलाया। सुब्बू हमेशा देश के सबसे पसंदीदा और सम्मानित मेकअप कलाकारों में से एक रहेंगे। उन्होंने मुझे हर बार अपने असाधारण कौशल से मेर

हैदराबाद प्रकरण पर जया बच्चन ने की वहां के सुरक्षा प्रभारी को जवाबदेह ठहराने की मांग

Image
ज्यादातर सदस्यों ने ऐसे मामलों में शीघ्र सुनवाई कर दोषियों को मौत की सजा देने तथा सामाजिक बदलाव के लिए अपेक्षित कदम उठाए जाने की मांग की। नयी दिल्ली। हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और उसे जला कर मार डालने की घटना की राज्यसभा में कड़े शब्दों में निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने सोमवार को, वहां के सुरक्षा प्रभारी को जवाबदेह ठहराए जाने की मांग की। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान सदस्यों ने हैदराबाद की घटना पर अपने अपने विचार रखे। ज्यादातर सदस्यों ने ऐसे मामलों में शीघ्र सुनवाई कर दोषियों को मौत की सजा देने तथा सामाजिक बदलाव के लिए अपेक्षित कदम उठाए जाने की मांग की। इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहीं सपा की जया बच्चन ने कहा ''हैदराबाद में एक दिन पहले भी उसी जगह इसी तरह की घटना हुई थी। वहां के सुरक्षा प्रभारी को क्यों जवाबदेह नहीं बनाया जाना चाहिए ? उनसे सवाल क्यों नहीं किए जाने चाहिए ? उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का समुचित तरीके से निर्वाह क्यों नहीं किया?'' उन्होंने कहा ''यह पहला अवसर नहीं है जब मैं ऐसे किसी मुद्दे पर बोलने क