Posts

Showing posts from October, 2021

यहां आकर अपनो के बीच गौरवान्वित समझ रहा हूं - जयंत चौधरी

Image
यहां आकर अपनो के बीच गौरवान्वित समझ रहा हूं -  जयंत चौधरी मुरादनगर। "यह क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह तथा मेरे पिता स्वर्गीय श्री अजीत सिंह की कार्य स्थली रहा है। यहां के लोगों के बीच आकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हुए आज अपनों के बीच अपने आप को समझ रहा हूं।" रालोद के युवराज रहे, अब पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने यह बातें पार्टी की बहुप्रचारित सभा में संबोधन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मैं यहां मौजूद लोगों के चेहरों की चमक को देखकर कह सकता हूं कि आप बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। जयंत ने घोषणा की कि यदि आपने सत्ता की चाबी पार्टी को सौंपी तो किसानों को छह की जगह ₹12000 प्रतिमाह दिए जाएंगे तथा सीमित भूमि वाले किसानों को ₹15000 देंगे। मजदूरों की हर प्रकार से श्रम सम्मान योजना लाएंगे।  उन्होंने दलितों को लुभाने के लिए कांशी राम समृद्धि योजना लाने की भी शिक्षा के स्तर में सुधार पुलिस भर्तियों में भी आवश्यक सुधार प्राइवेट स्कूलों द्वारा ली जाने वाली फीस पर भी अंकुश लगाया जाएगा, घोषणा की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुटकी लेते हुए कहा कि

व्यापारियों ने कार्यकारिणी बैठक में रखी मुरादनगर की समस्याएं

Image
व्यापारियों ने कार्यकारिणी बैठक में रखी मुरादनगर की समस्याएं मुरादनगर। दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्थानीय अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने बताया कि उनके नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमे मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल पूर्व वित्त मंत्री और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा, लाला केदारनाथ अग्रवाल बीकानेर वाला नमकीन के मालिक , भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जैन का स्वागत किया तथा यहां के व्यापारियों की समस्याएं उनके सम्मुख रखी।

मुरादनगर ब्लाक प्रमुख प्रधान संगठन विनोद कुमार चुने गए अध्यक्ष

Image
मुरादनगर ब्लाक प्रमुख प्रधान संगठन विनोद कुमार चुने गए अध्यक्ष मुरादनगर। ब्लॉक में सभी 48 प्रधानों की मीटिंग बैठक की गई जिसमें 40 प्रधानों ने भाग लिया सभी प्रधानों ने संगठन पर जोर दिया गया। सभी प्रधानों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आज ही सर्वसम्मति से ब्लॉक मुरादनगर के प्रधानों की कमेटी का गठन किया जाए। जिसमें विनोद कुमार ग्राम प्रधान खुर्रमपुर को ब्लॉक मुरादनगर का अध्यक्ष चुना गया एवं प्रधान आशा पत्नी अनुज कुमार ग्राम असालतनगर को उपाध्यक्ष चुना गयाा। प्रधान लोकेश कुमार एडवोकेट जलालपुर को महासचिव नियुक्त किया गयाा। सह सचिव के पद पर प्रधान विनय त्यागी ग्यारसपुर को बनाया गया। संगठन मंत्री के पद पर काशिफ खान सहविस्वा को चुना गया प्रधान रजनीश त्यागी सौंधा सोंदा को प्रचार मंत्री बनाया गया व कोषाध्यक्ष के पद पर प्रधान हरी किशन खिमावती को चुना गया तथा ऑडिटर रजनीश यादव कुन्हेडा को बनाया गया अंत में सभी प्रधानों की सहमति से 3 संरक्षक चुने गए। जिसमें प्रधान चौधरी सेंसर पाल सिंह मिलक रावली एवं राकेश कुमार पुठरी तथा जंगली भौजी सुराना को संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित सभी प्रधान पदाध

न्याय मिलने तक जारी रहेगा लोकदल का संघर्ष - असलम खान

Image
न्याय मिलने तक जारी रहेगा लोकदल का संघर्ष - असलम खान मुरादनगर। राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता असलम खान ने कहा है कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम व्यवस्था के पीड़ितों को एकजुट नहीं करेंगे असमानता की भावना को खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि आगामी 16 तारीख को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की जन आशीर्वाद सभा को सफल बनाने के लिए घर घर संपर्क किया जा रहा है। सभा में एक लाख से अधिक लोगों के लोगों के पहुंचने की संभावना है। असलम ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर को हमें उत्साह है उन्होंने बताया कि अभी तक दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया जा चुका है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के हर संभव प्रयास कर रहा है।

अभिनेत्री वैशाली घोष आर्थिक कमजोर वर्ग के बच्चों को फिल्मों में दिलाएंगी अभिनय का मौका

Image
अभिनेत्री वैशाली घोष आर्थिक कमजोर वर्ग के बच्चों को फिल्मों में दिलाएंगी अभिनय का मौका मुरादनगर। प्रतिभावान बच्चों को फिल्मों धारावाहिकों में मौका दिलाने का काम भी संस्था करेगी जिससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के मौके मिल सके। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए फिल्मी की हस्तियां भी संस्था से जुड़ने जा रहे हैं। फिल्मी जगत की उन्होंने बताया कि जानी-मानीफिल्मी हस्ती वैशाली घोष कोलकाता की स्थाई निवासी हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बांग्ला धारावाहिक फिल्म से की है उन्होंने जन्मभूमि मोहिनी महाप्रभु शांतिनिकेतन जैसे धारावाहिक व कई फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया। वैशाली ने हिंदी टीवी के धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा और दिया और बाती में भी काम किया है। वह बड़े बैनर के कई फिल्मों में भी काम कर रही हैं उन्होंने संस्था की बढ़ती लोकप्रियता वह काम को देखते हुए संस्था से जुड़ने का मन बनाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने लगाया फूड लाइसेंस कैंप

Image
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने लगाया फूड लाइसेंस कैंप  मुरादनगर। आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर मे के आयोजन से न्यू जिला परिषद मार्केट मुरादनगर में खाद्य विभाग द्वारा एक फूड लाइसेंस बनाने का कैंप लगाया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल, मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी  व अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर क्षद्रांजिली दी गई और उसके बाद  कैंप का शुभ आरंभ किया गया। विपिन कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की 1 अक्टूबर से खाद्य सामग्री बेचने वालों को फूड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। उनके द्वारा कैंप में ही व्यापारियों को लाइसेंस बनने की विस्तार से कौनसे दस्तावेज और कितनी सरकारी फीस लगेगी उसकी जानकारी दी गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सब के फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा कैंप पर ही की हुई थी। प्रीतमलाल को निर्वरोध तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारियों के उनको बधाई और शुभकामनाएं दी उनका स्वागत किया गया।