उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने लगाया फूड लाइसेंस कैंप

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने लगाया फूड लाइसेंस कैंप 




मुरादनगर। आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर मे के आयोजन से न्यू जिला परिषद मार्केट मुरादनगर में खाद्य विभाग द्वारा एक फूड लाइसेंस बनाने का कैंप लगाया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल, मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी  व अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर क्षद्रांजिली दी गई और उसके बाद  कैंप का शुभ आरंभ किया गया। विपिन कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की 1 अक्टूबर से खाद्य सामग्री बेचने वालों को फूड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। उनके द्वारा कैंप में ही व्यापारियों को लाइसेंस बनने की विस्तार से कौनसे दस्तावेज और कितनी सरकारी फीस लगेगी उसकी जानकारी दी गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सब के फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा कैंप पर ही की हुई थी। प्रीतमलाल को निर्वरोध तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारियों के उनको बधाई और शुभकामनाएं दी उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा व्यापारी उपस्थित थे जिनमे 90 लोगो ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया।  मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए और भविष्य में हमारे व्यापारियों को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में आने के लिए अधिकारियों और सभी व्यापारियों का स्वागत किया गया । त्रिवेंद्र गुप्ता महामंत्री ,अमित गर्ग उपाध्यक्ष , जय भगवान सिंघल संगठन मंत्री, तरुण धमीजा, सतीश जिंदल , छोटे चौधरी , राकेश गुसाईं, सतीश अग्रवाल नमक वाले ,अरविंद गर्ग, अजय सक्सेना, जतिन गुप्ता रेलवे रोड आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित