Posts

Showing posts from November, 2019

जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनियाभर में प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

Image
जापान की राजधानी तोक्यो के शिन्जुकु जिले में लोगों भी इस मुद्दे पर मार्च कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। मियो इशिदा नामक प्रदर्शनकारी छात्रा ने कहा कि मैं संकट को महसूस करसकती हूं क्योंकि जापान में अधिकतर लोग जलवायु परिवर्तन में दिलचस्पी नहीं लेते। सिडनी। ऑस्ट्रेलिया समेत अलग-अलग देशों में जलवायु परिवर्तन को लेकर शुक्रवार को वैश्विक प्रदर्शन फिर से शुरू हो गए। इस दौरान भारत और जापान में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर जलवायु परिवर्तन को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की। ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी में जंगलों में आग के चलते फैले प्रदूषण के बाद अब भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। इन घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को सैंकड़ों प्रदर्शनकारी कन्जरवेटिव लिबरल पार्टी के कार्यालयों के बाहर एकत्रित हुए और जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण से निपटने के लिये कड़े कदम उठाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को निशाने पर लेते हुए कहा कि जलवायु संकट को लेकर हमारी सरकार की निष्क्रियता के चलते ही जंगलों में आग लगने की घटनाओं

काजोल की ज़िंदगी में अगर अजय देवगन नहीं होते, तो क्या शाहरुख़ ख़ान से होती उनकी शादी?

Image
एक फ़ैन ने काजोल से सवाल पूछते हुए पूछ डाला कि ''अगर आप अजय देवगन से नहीं मिलतीं, तो क्या शाहरुख़ ख़ान से शादी करतीं''। फ़ैन ने काजोल को ये भी याद दिलाया कि उन्हें हर सवाल का जवाब देना है, मतलब जो भी हो जवाब देना ही पड़ेगा। बॉलीवुड जोड़ियों में काजोल-शाहरुख़ का नाम सबसे ऊपर रहता है। 90 के दशक की ये जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है, जिसे दर्शक कभी भी पर्दे पर देखने के लिये बेताब रहते हैं। दोनों ही स्टार्स ने साथ में बहुत सी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं और आगे भी इनके फ़ैंस को इनसे काफ़ी उम्मीदें हैं। आज एक बार फिर से ये जोड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह है शाहरुख़ को लेकर काजोल का दिया गया लाजवाब जवाब।  यूं तो फ़ैंस अकसर ही सोशल मीडिया पर कालोज की तस्वीरें देखते रखते हैं। पर इस बार काजोल ने फै़ंस से उनसे मनचाह सवाल पूछने को कहा। अब लोगों की फ़ेवरेट अभिनेत्री ने सबको सवाल पूछने का मौका दिया था। ऐसे में भला सब पीछे कैसे हटते। एक फ़ैन ने काजोल से सवाल पूछते हुए पूछ डाला कि 'अगर आप अजय देवगन से नहीं मिलतीं, तो क्या शाहरुख़ ख़ान से शादी करतीं'। फ़ैन ने काजोल को ये

5 साल के रिलेशन के बाद क्यों टूट गया था बॉबी देओल और नीलम का रिश्ता?

Image
बॉबी देओल की फ़िल्मी और पर्सनल लाइफ़ दोनों अच्छी चल रही थी. पर इस दौरान वो 90 के दशक की एक अभिनेत्री से दिल लगा बैठे। वो अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि नीलम हैं। इन दोनों का अफ़येर सीक्रेट था। ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफ़ी गंभीर भी थे। बॉलीवुड के कई सितारे अपनी पहली फ़िल्म से रातों-रात स्टार बन गये। इन्हीं कुछ कलाकारों में से एक बॉबी देओल भी हैं। बॉबी देओल ने 1995 में बरसात फ़िल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। दर्शकों को फ़िल्म की स्टोरीलाइन और बॉबी की एक्टिंग ख़ूब पसंद आई। इसके बाद रातों-रात वो लोगों के लिये सेंसेशन बन गये। बॉबी देओल की फ़िल्मी और पर्सनल लाइफ़ दोनों अच्छी चल रही थी. पर इस दौरान वो 90 के दशक की एक अभिनेत्री से दिल लगा बैठे। वो अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि नीलम हैं। इन दोनों का अफ़येर सीक्रेट था। ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफ़ी गंभीर भी थे। इतना ही नहीं, इन दोनों की मोहब्बत देख कर ये भी कहा जाता था कि आगे चल कर दोनों शादी करेंगे। पर असल में ऐसा नहीं हुआ और कुछ समय बाद ये दोनों अलग हो गये। अकसर ही इनकी मोहब्बत की दांस्ता अख़बारों और टीवी में देखने को मिलती रहती थी। हा

राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण पदक

Image
ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किलो भार वर्ग में बाजी मारने में कामयाब रहीं। साक्षी ने राधिका को हराकर यह मेडल जीता। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट ने 55 किलो भार में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। कड़े मुकाबले में विनेश ने हरियाणा की रेसलर अंजू को मात दी है। अंजू को फाइनल में 7-3 से हराया। वहीं ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किलो भार वर्ग में बाजी मारने में कामयाब रहीं। साक्षी ने राधिका को हराकर यह मेडल जीता।  बता दें कि विनेश फोगाट ने हाल ही में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में हुए विश्व चैंपियनशिप में 2020 टोक्यो ओलंपिक बर्थ बुक कर लिया था। पंजाब के जलांधर में आयोजित नेशनल सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में देशभर से 500 से अधिक पहलवान शिरकत कर रहे हैं। साभार

भारत-जापान संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण: मोदी

Image
भारत-जापान संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण: मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अलग से अपने समकक्ष मोतेगी के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का जापान के साथ संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, समृद्धि और स्थिरता की उसकी दृष्टि का एक प्रमुख तत्व है। विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी ने यह टिप्पणी जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो के साथ एक बैठक के दौरान की। जापान के दोनों मंत्री भारत-जापान रक्षा एवं विदेश मंत्रियों की वार्ता के पहले संस्करण में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत-जापान के लोगों के साथ ही क्षेत्र एवं विश्व के लाभ के लिए दोनों देशों के संबंधों के समग्र विकास के महत्व पर जोर दिया। मोदी ने जापान के दोनों मंत्रियों से यह भी कहा कि वह अगले महीने भारत..जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा पर आ रहे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वागत को लेकर उत्सुक हैं।

खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का ‘खनन घोटाला’ हुआ: कांग्रेस

Image
खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का 'खनन घोटाला' हुआ: कांग्रेस चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का ''खनन घोटाला'' हुआ। कांग्रेस ने साथ ही इसकी उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए हाल में राज्य विधानसभा में पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकारी लेखा परीक्षक की रिपोर्ट में हरियाणा के खनन एवं भूविज्ञान विभाग की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में ''अनियमितताओं'' के कारण विभाग में कथित रूप से 1,476 करोड़ रुपये के नुकसान होने का पता चला है।  सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का ''खनन घोटाला'' हुआ और दावा किया कि कैग की रिपोर्ट ने खट्टर सरकार और खनन ठेकेदारों के बीच ''साठ-गांठ'' क

नहीं थम रहा इराक में प्रदर्शनकारियों का कोहराम, 420 की मौत

Image
नहीं थम रहा इराक में प्रदर्शनकारियों का कोहराम, 420 की मौत नयी दिल्ली। भारत और भूटान ने शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में भूटान में भारत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। यह वार्षिक विकास सहयोग वार्ता भूटान के साथ भारत की विकास संबंधी साझीदारी के सम्पूर्ण आयाम की समीक्षा करती है। भारत ने भूटान में विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए 4500 करोड़ रुपये की सहायता की प्रतिबद्धता जताई है। इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक मामले) टी एस तिरुमूर्ति ने किया। भूटानी पक्ष का नेतृत्व भूटान के विदेश सचिव किंगा सिंग्ये ने किया।

भाजपा का आरोप, महाराष्ट्र मंत्रालय का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है

Image
भाजपा का आरोप, महाराष्ट्र मंत्रालय का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे के मंत्रालय का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है क्योंकि यह निर्धारित प्रारूप के अनुसार नहीं हुआ। पाटिल ने विधान भवन में पत्रकारों से कहा कि मंत्रियों ने शपथ लेते समय अपने नेताओं और अन्य लोगों के नाम लिए जो प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह कहते हुए पाटिल के दावों को खारिज कर दिया कि कई भाजपा सांसदों ने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा, ''अगर पाटिल के मापदंड का इस्तेमाल किया जाए तो आधी लोकसभा खाली हो जाएगी।'' पाटिल ने कहा, ''लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था जिसे 161 सीटें मिली लेकिन शिवसेना ने जनादेश को धोखा दिया। पहले संवाददाता सम्मेलन के बाद से ही वे विकल्प के बारे में बात करने लग गए थे।'' इस बीच, विधानसभा में नयी सरकार के अपराह्न दो बजे विश्वास मत के मद्देनजर शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस ने अपने विधायकों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव

ठाकरे सरकार ने पास की पहली अग्नि परीक्षा, विधानसभा में साबित किया बहुमत

Image
ठाकरे सरकार ने पास की पहली अग्नि परीक्षा, विधानसभा में साबित किया बहुमत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में 169 वोट पड़े जबकि भाजपा के वाकआउट के बाद विपक्ष में एक मत भी नहीं पड़। इससे पहले भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस ने सदन से कहा कि इस विधानसभा सत्र का आयोजन नियमानुसार नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा सत्र का आयोजन संवैधानिक मानदंडों के तहत नहीं है। कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल ने फडणवीस के दावों को खारिज करते हुए कहा राज्यपाल की अनुमति के बाद सत्र का आयोजन किया गया। फडणवीस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मंत्रियों का शपथ ग्रहण करना संवैधानिक मानदंडों के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि भारत में कार्यवाहक अध्यक्ष को कभी नहीं बदला गया तो भाजपा के कोलम्बकर को पद से क्यों हटाया गया। 

धोनी के संन्यास पर गांगुली का बड़ा बयान, बोले- कुछ महीनों में साफ हो जाएगी तस्वीर

Image
धोनी के संन्यास पर गांगुली का बड़ा बयान, बोले- कुछ महीनों में साफ हो जाएगी तस्वीर कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के भविष्य पर फैसला करने के लिये अभी पर्याप्त समय है और कुछ महीनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। इस बारे में जब गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी। धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। 

झारखंड में पहले चरण के चुनाव में 13 सीटों पर मतदान जारी

Image
झारखंड में पहले चरण के चुनाव में 13 सीटों पर मतदान जारी रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। प्रथम चरण में कुल 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे। इस चरण में 27-चतरा (एससी), 68-गुमला (एसटी), 69-बिशुनपुर (एसटी), 72-लोहरदगा (एसटी), 73-मनिका (एसटी), 74- लातेहार (एससी), 75-पांकी, 76-डाल्टेनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छत्तरपुर (एससी), 79-हुसैनाबाद, 80- गढ़वा और 81-भवनाथपुर सीट के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 174 पुरुष और 15 महिला उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि पहले चरण में 13 सीटों के लिए 30 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया था कि 4,892 मतदान केंद्रों पर 37,83,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 19,81,694 पुरुष, 18,01,356 महिला और 5 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। मतदान में नए

अर्थव्यवस्था की स्थिति को मनमोहन सिंह ने बताया चिंताजनक, कहा- 4.5% की GDP वृद्धि दर अस्वीकार्य

Image
अर्थव्यवस्था की स्थिति को मनमोहन सिंह ने बताया चिंताजनक, कहा- 4.5% की GDP वृद्धि दर अस्वीकार्य नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर को नाकाफी और चिंताजनक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समाज में 'गहराती आशंकाओं' को दूर करने और देश को फिर से एक सौहार्दपूर्ण तथा आपसी भरोसे वाला समाज बनाने का आग्रह किया जिससे अर्थव्यवस्था को तेज करने में मदद मिल सके। अर्थव्यवस्था पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना विदाई भाषण देते हुए सिंह ने कहा कि आपसी विश्वास हमारे सामाजिक लेनदेन का आधार है और इससे आर्थिक वृद्धि को मदद मिलती है। लेकिन 'अब हमारे समाज में विश्वास, आत्मविश्वास का ताना-बाना टूट गया है।'' उन्होंने कहा, ''हमारा समाज गहरे अविश्वास, भय और निराशा की भावना के विषाक्त संयोजन से ग्रस्त है।'' यह देश में आर्थिक गतिविधियों और वृद्धि को प्रभावित कर रहा है। साभार

दक्षिण भारत का टूर प्लान कर रहे हैं, तो ज़रूर करें इन 5 भव्य मंदिरों के दर्शन

Image
  आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित यह मंदिर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह देश के सबसे मशहूर तीर्थ स्थलों में से एक है। यह स्वामी वेंकेटेश्वर मंदिर तिरुपति पहाड़ की सातवीं चोटी पर स्थित है। मुख्य मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर की प्रतिमा है। भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है और सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत में भी एक से बढ़कर एक सुंदर और भव्य मंदिर है। इन आलीशान मंदिरों को देखकर यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे। प्राचीन संस्कृति को सहेजे इन भव्य मंदिरों में से कई को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है। साउथ इंडिया का टूर प्लान कर रहे हैं तो इन विशाल मंदिरों के दर्शन ज़रूर करें। तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित यह मंदिर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह देश के सबसे मशहूर तीर्थ स्थलों में से क है। यह स्वामी वेंकेटेश्वर मंदिर तिरुपति पहाड़ की सातवीं चोटी पर स्थित है। मुख्य मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर की प्रतिमा है। मंदिर परिसर में कई खूबसूरत द्वार, मंडपम और छोटे मंदिर बने हैं। इस मंदिर की गिनती देश के सबसे अमीर मंदिरों में होती है

प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान, आतंकवाद से निपटने के लिए श्रीलंका को देंगे पांच करोड़ डॉलर

Image
प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान, आतंकवाद से निपटने के लिए श्रीलंका को देंगे पांच करोड़  नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता ''फलदायक'' रही। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए उनके साथ पांच करोड़ डॉलर का समझौता करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। उन्होंने कहा कि स्थिर श्रीलंका न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में है। प्रधानमंत्री ने कहा हमारी बातचीत काफी फलदायक रही। मैंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को आश्वासन दिया है कि भारत की शुभेच्छा और सहयोग हमेशा श्रीलंका के साथ है। मोदी ने कहा कि भारत की 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा श्रीलंका के विकास को आगे बढ़ाएगी। साथ ही सुरक्षा संबंधी मसलों से निपटने के लिए श्रीलंका को पांच करोड़ डॉलर देने का ऐलान भी किया। मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई सरकार श्रीलंका में तमिल

यदि आप रानीखेत जा रहे हैं तो इन जगहों पर जाना न भूलें

Image
रानीखेत के पास मौजूद यह झूला देवी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मंदिर 8वीं शताब्दी में बना दुर्गा मां का मंदिर हैं। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण हैं यहां पर लगाई गई घंटियां।     भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित रानीखेत एक प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थल है। यह राज्य के अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत स्थित एक फौजी छावनी है। हालांकि रानीखेत को लोग पहाड़ों की रानी भी कहते हैं और इसकी वजह है इसका रमणीक दृश्य। रानीखेत देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा हुआ है। अगर आप शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर कुछ वक्त प्रकृति के करीब बिताना चाहते हैं और एक शांति अपने मन में चाहते हैं तो आपको एक बार रानीखेत जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको कई बेहतरीन दर्शनीय स्थल मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं रानीखेत में मौजूद ऐसे ही कुछ खूबसूरत स्थानों के बारे में−   झूला देवी मंदिर रानीखेत के पास मौजूद यह झूला देवी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मंदिर 8वीं शताब्दी में बना दुर्गा मां का मंदिर हैं।

ममता बनर्जी, सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल को मिला उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता

Image
ममता बनर्जी, सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल को मिला उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को होने वाले उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिया गया है।     इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एम के स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाी न्योता गया है। मुख्यमंत्री ममता के कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को यहाँ बताया कि गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण आज दोपहर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा। सूत्रों के अनुसार बनर्जी मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगी या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।  मध्य मुंबई के दादर में स्थित शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम को ठाकरे महाराष्ट्र के सत्रहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगें। महाराष्ट्र में लगातार चली सियासी उथलपुथल के बाद मंगलवार (26 नवंबर) को समीकरण फिर बदले। और इस बार यह तय हो गया कि ताज उद्धव के सिर पर ही सजेगा। देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग

अजय देवगन की सह-कलाकार पुष्पा जोशी का 85 साल पर निधन

Image
अजय देवगन की सह-कलाकार पुष्पा जोशी का 85 साल पर निधन “ पुष्पा जोशी जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे निर्देशन करियर का एक मुख्य आकर्षण आपको RAID में प्रदर्शन करते हुए देखना था। आप सेट पर एक जीवित तार की तरह थी। आप जहां भी रहोगी मुस्कुराते रहोगी और खुशी फैलाओगी दादी जी। हम आपको याद करेंगे। RIP ”उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की जहां वह दिवंगत अभिनेत्री के साथ पोज़ करते हुए बोले गए थे। 2018 में अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली फिल्म पुष्पा जोशी का 26 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने फिल्म में सौरभ शुक्ला की माँ की भूमिका निभाई थी ,उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। पुष्पा जोशी हाल ही में एक एड में भी नजर आयी थी।  निर्देशक, राज कुमार गुप्ता ने ट्विटर पर पुष्पा जोशी के निधन की खबर साझा की और एक भावनात्मक पोस्ट किया,“ पुष्पा जोशी जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे निर्देशन करियर का एक मुख्य आकर्षण आपको RAID में प्रदर्शन करते हुए देखना था। आप सेट पर एक जीवित तार की तरह थी। आप जहां भी रहोगी मुस्कुराते रहोगी और खुशी फैलाओगी

सम्पूर्ण भारत में नवंबर 2019 को अपना 70वां संविधान दिवस मनाया जा रहा है

Image
सम्पूर्ण भारत में नवंबर 2019 को अपना 70वां संविधान दिवस मनाया जा रहा है   आज से 70 साल पहले सरकार ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था. जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है.     वे संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे और उन्हें संविधान का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे. पूरे देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है.उसी कड़ी में भाजपा जिला महानगर ने 27 नवम्बर को मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में अनुसूचित मोर्चा के वैनर तले एक गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, सफाई  कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय सदस्य मंजू दिलेर क्षेत्रीय महामंत्री मुंशी लाल गौतम  पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे.  राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि  हमारा संविधान विश्‍व का सबसे लंबा लिखित संविधान है. मसौदा लिखने वाली समिति ने संविधान हिंदी, अंग्रेजी में हाथ से लिखकर कैलिग्राफ

यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन   गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित डीएम गोरखपुर को ज्ञापन सौपा।   सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली लागू किया जाए, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समानता के आधार पर वेतन तथा सेवा सुरक्षा प्रदान किया जाए, टास्क फोर्स के बहाने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय की मांग एवं प्रकृति जनशक्ति में छेड़छाड़ न किया जाए तथा आए दिन शिक्षकों को भ्रमित करना बंद किया जाए। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2019 को वापस किया जाए, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग बनाने के प्रस्ताव को वापस लिया जाए तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को यथावत रखा जाए,राज्य कर्मचारियों की भांति  शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाए,दोनों प्रबंधकों को एनओसी समाप्त कर एकल स्थानांतरण  व्यवस्था को ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा सरल किया जाए, तदर्थ व्यवसायिक कंप्यूटर शिक्षकों को विनियमित किया जाए,शिक्षा विभा