आखिर पुलिस महिला का शव कब्र से निकालने पर मजबूर क्यों हुई ?

आखिर पुलिस महिला का शव कब्र से निकालने पर मजबूर क्यों हुई ? न्यायालय के आदेश पर महिला का शव कब्र से निकाला मुरादनगर। क्षेत्र में एक महिला का शव कब्र से बाहर निकालने की चर्चा चारों तरफ है। ये शव पुलिस के आला अधिकारियों के सामने ही बाहर निकाला गया है। बात दरअसल एक विवाहित महिला से संबंधित है। मिली जानकारी के अनुसार मेहरबान निवासी मोहल्ला रसीद नगर, आर्य नगर मुरादनगर ने अपनी पुत्री सलमा की शादी साजिद निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ के साथ 15 अप्रैल 2018 को की थी। शादी के लगभग 3 साल बाद महिला की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला के पिता ने 18/7/2021 को थाना मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर हत्या का शक जताते हुए उसके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को न्यायालय के आदेश के बाद थाना मुरादनगर पुलिस ने उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में रावली रोड़ कमेले के पास स्थित कब्रिस्तान से महिला का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।