उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने बड़ी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने बड़ी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस 


मुरादनगर। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के जिला पंचायत स्थित कार्यालय पर 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गान  होने  के बाद शहीदों के सम्मान में एक रैली भी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। चारो तरफ देश भक्ति के गीत से जोश और उमंग के साथ देश भक्ति के नारे लग रहे थे। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से आसमान गूंज रहा था।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 भारत के लिए बहुत भाग्यशाली दिन था। इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी। भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद भारत अंग्रजों की हुकूमत से आज़ाद हुआ था। तब से ले कर आज तक 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मानते हैं। इस कार्यक्रम में त्रिवेंद्र गुप्ता महामंत्री, अमित गर्ग कोषाध्यक्ष, तरुण मखीजा अध्यक्ष ओ एफ एम मार्केट, डाक्टर मुस्सरफ, ललित गोयल, हसरत मास्टर जी, कपिल त्यागी, विवेक त्यागी, सचिन सक्सेना, संजीव कठेरिया आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित