Posts

Showing posts from November, 2020

सर्राफा बाजार त्योहारों ने किया निराश शादियों से उम्मीद

Image
सर्राफा बाजार त्योहारों ने किया निराश शादियों से उम्मीद मुरादनगर। कोरोना महामारी के कारण ज्वेलरी सोने चांदी के जेवर का व्यापार करने वाले ज्वेलर्स भी बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए है। सर्राफा व्यापारियों को उम्मीद थी कि दशहरे के बाद दीपावली तक पड़ने वाले त्योहारों में व्यापार का पहिया दौड़ेगा लेकिन त्योहारों ने ज्वेलरी व्यापारियों को निराश ही किया है। इस बारे में सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष करवा चौथ अहोई अष्टमी धनतेरस दीपावली पर लोग चांदी व स्वर्ण आभूषण खरीदते हैं लेकिन जैसे व्यापार की उम्मीद की जा रही थी उसमें निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने बताया कि नगर में लगभग 150 ज्वेलर्स हैं। सभी के कार्यों की हालत त्योहारों पर लगभग समान रही। ग्राहक पहुंचे लेकिन बहुत कम संख्या में। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर में देव उठनी एकादशी से विवाह प्रारंभ होंगे। अब व्यापारी आने वाले शादी के सीजन से उम्मीद कर रहे हैं कि शायद ज्वेलरी का कार्य कुछ सुधार पकड़े। अभी लोगों को आशंका है कि यदि दोबारा लॉकडाउन की स्थिति आ गई तो सर्राफा व्यापारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा क्योंकि

महारानी लक्ष्मी बाई नारी शक्ति के लिए आदर्श- विनोद जिंदल

Image
महारानी लक्ष्मी बाई नारी शक्ति के लिए आदर्श- विनोद जिंदल मुरादनगर। महारानी लक्ष्मी बाई नारी शक्ति के लिए एक अच्छा आदर्श हैं। वहीं उनसे देश भक्ति की शिक्षा के साथ महिला अबला नहीं तबला होने का संदेश भी मिलता है। यह बातें यहां लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में महारानी लक्ष्मीबाई व भाउराव देवरस जयंती के अवसर पर स्कूल के प्रबंधक  विनोद जिंदल ने कही। उन्होंने वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी को बताया कि कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सोमगिरी सहित स्कूल के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाग लिया। इससे पूर्व दोनों के चित्रों पर दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्कूल के उप- प्रधानाचार्य कमल सिंह, हरीश त्यागी, तेजपाल सिंह, अशोकनगर, सुधीर गौड़, राहुल चौहान, महेश तोमर ,अमित चौधरी, राहुल शर्मा, अरविंद चौधरी, धर्मेंद्र राणा, मीनू चौधरी, हर्षिता सांगवान, रिंकू राय, रजनीश वर्मा ,कुंती बिंदल, रेखा, दीपशिखा, पल्लवी, रेशम, निशा सिंह, दीपमाला, वर्षा शर्मा, सुरभि ,पल्लवी आदि उपस्थित रहे।

झारखंड को 'वन की भूमि' के रूप में भी जाना जाता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
झारखंड को 'वन की भूमि' के रूप में भी जाना जाता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग   झारखंड की स्थापना 15 नवंबर 2000 को बिहार पुनर्गठन अधिनियम द्वारा भारत के 28 वें राज्य के रूप में की गई थी। झारखंड की स्थापना बिहार पुनर्गठन अधिनियम द्वारा 15 नवंबर 2000 को भारत के 28 वें राज्य के रूप में की गई थी। 15 नवंबर को महान भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। झारखंड को 'वन की भूमि' या 'बुशलैंड' के रूप में भी जाना जाता है। यह उत्तरपूर्वी भारत में स्थित है। वर्तमान में, झारखंड राज्य बिहार के साथ उत्तर, उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम में छत्तीसगढ़, पश्चिम में छत्तीसगढ़, ओडिशा के साथ अपनी सीमा साझा करता है। दक्षिण और पश्चिम बंगाल पूर्व में। 2000 में बिहार से झारखंड का उत्थान हुआ। इससे पहले, यह बिहार के दक्षिणी हिस्से का एक हिस्सा था। यह उस आदिवासी की मातृभूमि है जिसने लंबे समय से एक अलग राज्य का सपना देखा था। आजादी के बाद, झारखंड राज्य के लोगों को बहुत कम सामाजिक आर्थिक लाभ मिला, विशेषकर आदिवासी लोगों को। पौराणिक कथा के अनुसार, 13 वीं शताब्दी में, ओडिशा के राजा जय सिंह द

बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग   भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है और इसे बाल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाता है। बच्चे देश का भविष्य हैं। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। बच्चे देश का भविष्य हैं, सफलता और विकास की कुंजी जो देश को एक नए तकनीकी तरीके से आगे बढ़ाती है। जवाहरलाल नेहरू के अनुसार, बच्चों को सावधानीपूर्वक और प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे राष्ट्र और कल के नागरिकों के भविष्य हैं। वे देश की ताकत और समाज की नींव हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने सबसे लंबे समय तक देश पर शासन किया था। वह शांति और समृद्धि के महान अनुयायी थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू न केवल अपने राजनीतिक जीवन के लिए और

इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान 

इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान    मुरादनगर। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी का फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना क्षेत्र की सोसायटी मिडास विस्टा मोरटा निवासी विपुल जैन पुत्र सुरेश जैन का शव पंखे से लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि विपुल जैन सोफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था। उसकी पत्नी नेहा जैन व दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि रात्रि में वह अपने कमरे में सोने चला गया था। गेट ना खुलने पर उन्होंने कमरे का गेट खोल कर देखा तो उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है।   

ओम सन स्कूल में ऑनलाइन दीपावली कार्यक्रम

Image
ओम सन स्कूल में ऑनलाइन दीपावली कार्यक्रम   मुरादनगर। ओम सन पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व पर ऑनलाइन ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी व प्रैप के बच्चों ने पेपर रंगोली प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से भाग लिया। कक्षा एक से पाँच तक के विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। दीपावली से संबन्धित मनमोहक व आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए। इसी प्रकार कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने रंगबिरंगी व आकर्षक रंगोली बनाकर इस प्रतियोगिता मे भाग लिया। कक्षा 11 व 12 के बच्चों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली पर आकर्षक पोस्टर बनाकर दीपावली को सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। पेपर रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से प्रणय, कक्षा प्रैप से श्रेयस प्रथम रहे। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में कक्षा 1 से भूमिका, कक्षा 2 से सार्थक यादव, तीन से हर्षित, चार से सोनम एवं कक्षा पाँच से अंश शर्मा प्रथम रहे। रंगोली प्रतियोगिता ने कक्षा 6 के गर्व, कक्षा 7 की प्रेरणा, 8 से वंशिका, 9 से तृप्ति और कक्षा 10 से तान्या शर्मा प्रथम रहे। पोस्टर प्रतियोगिता मे कक्षा

आयुर्वेद दिवस मनाया गया

Image
आयुर्वेद दिवस मनाया गया   मुरादनगर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर में आयुष मंत्रालय निर्देशानुसार पंचम आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम धनवंतरी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर हवन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमित कुमार थाना अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर अमित कुमार ने नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किए गए। सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी इसी तरह पब्लिक भलाई वाले कार्यक्रम करते रहने को कहा उन्होंने कहा आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है एवं आयुर्वेद का कोविड-19 काल में क्या महत्व रहा इस पर प्रकाश डाला।  आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 'आयुर्वेद और कोविड-19 'पर व्याख्यान किया गया। जिसमें नीमा नगर अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल तोमर एवं महासचिव डॉ. फहीम सैफी और अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कोरोना से लड़ने में महत्वपूर्ण दवाइयों की, खानपान की रहन-सहन की जानकारी दी। डॉ. फहीम सैफी ने बताया कि आयुर्वेद का महत्व बताने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।  इस अवसर पर डॉक्टर राजपाल तोमर, डॉक्टर फहीम, डॉक्टर राजवीर यादव, डॉ

लीलावती सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली कार्यक्रम

Image
लीलावती सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली कार्यक्रम   मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली का कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता, प्रबंधक विनोद कुमार जिंदल, ने बताया कि कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय, वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल व स्कूल के प्रधानाचार्य सोम गिरी सहित सभी ने स्कूल के शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कोविड-19 से बचाव के सुझाव दिए और सभी से फ्रेंडली दीपावली बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य कमल सिंह, हरीश त्यागी, तेजपाल सिंह, अशोकनगर, सुधीर गौड़ अमित चौधरी, राहुल चौहान, महेश तोमर, अरविंद चौधरी, राहुल शर्मा, प्रियंका शर्मा, हर्षिता सांगवान, रजनीश वर्मा, रिंकू राय, कुंती बिंदल, मीनू चौधरी निशा सिंह रेखा, पल्लवी, सुरभि, दीपशिखा, रेशम, सुरभि एवं वर्षा आदि उपस्थित रहे।   

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया दीपावली मिलन

Image
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया दीपावली मिलन   मुरादनगर। श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा दीपावली मिलन का आयोजन संस्था के कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल के कार्यालय पर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी शिक्षाविद विनोद जिंदल रहे। इस अवसर पर विनोद जिंदल ने सभी पत्रकारों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा की दीपावली महत्वपूर्ण पर्व है। यह भाई चारा स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस बार परंपरागत तरीके से न बनाकर लोगों को दीपोत्सव की बधाई देने मित्रों के पास पहुंचते थे लेकिन दिशानिर्देशों के कारण बधाइयां भी ऑनलाइन हो गई हैं। लेकिन श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा किए गए सूक्ष्म आयोजन करते रहना चाहिए।  इस मौके पर संस्था के संस्थापक मुकेश सोनी ने कहा कि हमारे पुरखों ने त्योहारों को मिलजुल कर बनाना उनकी सोच समझ थी। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। संस्था के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने समस्त साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से एक दूसरे के सुख दुख के बारे में भी जानकारी मिल जाती है। संरक्षक मंडल के राकेश मोहन गोयल, रणवीर गौतम, महमूद अली, अनिल मित्

कई सालो बाद शनिवार को दीपावली दुर्लभ संयोग सभी के लिए लाभकारी - पंडित अजय त्रिपाठी 

Image
कई सालो बाद शनिवार को दीपावली दुर्लभ संयोग सभी के लिए लाभकारी - पंडित अजय त्रिपाठी    मुरादनगर। पंडित अजय त्रिपाठी ने बताया कि  कई सालों बाद दीपावली  शनिवार को मनाई जाएगी। यह दुर्लभ संयोग है। इस साल दीपावली  14 नवम्बर शनिवार को पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार और शनि का स्वराशि मकर में होना सभी के लिए लाभकारी है। इसके अलावा दीपावली  17 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश, सरस्वती, कुबेर आदि की पूजा करें जो कि शुभ और लाभदायक रहेगा। पंडित जी ने बताया कि  13 नवंबर को धनतेरस पर खरीदारी के लिए पहला मुहूर्त सुबह 7 से 10 बजे तक है. जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 1 से 2.30 बजे तक रहेगा. दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के अवसर पर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा के साथ होती हैै l    जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सागर मंथन से उत्पन्न हुई थी उसी प्रकार भगवान धन्वंतरि भी अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धन्वंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धन्वंतरि जब प्रकट हुए थे त

आत्मनिर्भरता का अर्थ आत्मकेंद्रित व्यवस्था नहीं

Image
आत्मनिर्भरता का अर्थ आत्मकेंद्रित व्यवस्था नहीं   प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, आधुनिक तकनीक, जनसांख्यिकी और मांग के पांच स्तमभों पर " आत्म निर्भर भारत " खङा करने का बिगुल फूंका। कोरोना संकट के बीच पीएम ने  लोकडाउन चौथी बार बढ़ाने की घोषणा के साथ " आत्मनिर्भर भारत अभियान " के लिए बीस लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। यह पैकेज देश की अर्थव्यवस्था का दस फीसदी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किसानों, श्रमिकों का ज़िक्र करते हुए साहसिक सुधारों पर ज़ोर दिया। उन्होने ने कहा , कारोबार बढ़ाने, निवेशकों को आकर्षित करने, और " मेक इन इंडिया '' को आगे लेजाने के लिए कृषि  की सप्लाई चेन , तर्कसंगत कर प्रणाली ,सरल क़ानून , कुशल मानव संसाधन और मज़बूत वित्तीय वयवस्था की ज़रूरत है। कोरोना संकट काल में पूरी दुनिया तहस नहस हो गई है। अपना संकल्प और मज़बूत करना होगा । संकल्प इस संकट से भी ज़्यादा विराट होगा। थकना, हारना ,टूटना, बिखरना मानव को मंजूर नहीं। सतर्क रहते हुए कोरोना जंग के सभी नियम मानते हुए हमें बचना भी है औ

श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन आज

Image
श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन आज   मुरादनगर। श्रमजीवी पत्रकार संघ मुरादनगर ने अपने शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश पहुंचाने के लिए एक संयुक्त बैनर भी जारी कराएं हैं। इस बारे में श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक मुकेश सोनी ने बताया कि पहले इस त्यौहार पर समस्त मित्रों शुभचिंतकों को मिलकर शुभकामनाएं दी जाती थी लेकिन कोरोना के दिशा निर्देश का पालन हो और चली आ रही शुभकामनाओं की परंपरा जारी रहे इसलिए ऐसे संसाधन इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ में असालत नगर स्थित संस्था के कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल के कार्यालय पर शनिवार को 12:00 बजे दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग वह कोरोना को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।  

सरकार दीपदान की अनुमति प्रदान करे - राकेश मोहन गोयल

Image
सरकार दीपदान की अनुमति प्रदान करे - राकेश मोहन गोयल   मुरादनगर। सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए गढ़ गंगा मेले के आयोजन पर रोक लगाई गई है। साथ ही दीपदान करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जिस पर आम लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समाजसेवी एवं वैश्य समाज के कर्मठ कार्यकर्ता बुद्ध गोपाल गोयल भाजपा नेता अरविंद भारतीय आदि के अनुसार दीपदान एक धार्मिक प्रक्रिया है। धारणा है कि मृत्यु के पश्चात दीपदान करने से मनुष्य को सद्गति प्राप्त होती है। ऐसे में दीपदान पर प्रतिबंध लगाया जाना धार्मिक आस्था के विपरीत है। सामाजिक भावना को देखते हुए दीपदान पर लगाया प्रतिबंध तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए ताकि लोग अपने धार्मिक क्रियाकलापों को कर सकें। इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार राकेश मोहन गोयल ने बताया कि आस्था परंपराएं समाप्त नहीं होनी चाहिए। सरकार दीपदान के लिए दिशा निर्देश जारी करें जिससे लोग कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए अपने धार्मिक आयोजन पूर्ण कर सकें। 

सिंचाई विभाग के नव नियुक्त अवर अभियन्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

Image
सिंचाई विभाग के नव नियुक्त अवर अभियन्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र   गाजियाबाद। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवनियुक्त जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को एनआईसी में साहिबाबाद विधानसभा के मा0 विधायक सुनील शर्मा द्वारा गाजियाबाद जनपद के नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर को नियुक्ति/पद स्थापना पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, जिला विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी सहित सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

थाने में स्थापित महिला डेस्क का मिल रहा है लाभ

Image
थाने में स्थापित महिला डेस्क का मिल रहा है लाभ   मुरादनगर। महिला डेस्क का लाभ फरियादियों को मिलने लगा है। अभी शासन के निर्देशों पर थाने में स्थापित महिला डेस्क को अभी एक महान भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कई पेचीदा मामलों को सुलझाने सफलता पाई है। थाने में 16 अक्टूबर को हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी। महिला डेस्क के प्रभारी अतुल चौहान व महिला पुलिस कर्मी संगीता सहरावत ने बताया कि अब तक 48 शिकायत परिवार में मारपीट व दहेज के मामले आये थे जिनमें 44 का निस्तारण कर दिया। 4 मामले बाकी मामलों में जांच चल रही है। उनका निस्तारण भी शीघ्र ही करा दिया जाएगा। महिलाओं कि थाने में समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा निस्तारण के लिए महिला डेस्को का प्रारंभ हुआ था जिससे महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर इधर उधर नए दौड़ना पड़े। 

आयुर्वेद दिवस पर मिलेंगी जीवन रक्षक जानकारियां

Image
आयुर्वेद दिवस पर मिलेंगी जीवन रक्षक जानकारियां   मुरादनगर। कोरोना महामारी काल में आयुर्वेद के महत्व को सभी ने समझा है। कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल आज देश में हर जगह हो रहा है। देश में तेजी से आयुर्वेद का महत्व बढ़ा है इस बीच 13 नवंबर को पांचवां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि इस साल आयुर्वेद दिवस का मुख्य विषय 'कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका' होगा। नीमा नगर महासचिव डॉ. फहीम सैफी ने बताया आयुर्वेद दिवस 2016 से हर साल धन्वंतरि जयंती के दिन मनाया जाता है। आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद और उसके विशिष्ट उपचार तरीकों की शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने ये भी कहा कि आगामी आयुर्वेद दिवस केवल समारोह या उत्सव नहीं, बल्कि व्यवसाय और समाज के प्रति समर्पण का अवसर है। नीमा नगर एसोसिएशन ने पांचवें आयुर्वेद दिवस पर कई गतिविधियां आयोजित करने एवं कोविड-19 महामारी के लिए आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान करने के आयोजन का फैसला किया है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावों की आहट

Image
ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावों की आहट   मुरादनगर। क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनावों की आहट आनी शुरू हो गई है। गांवों में जो कार्य नहीं हो सके उसके लिए वर्तमान प्रतिनिधियों की विफलता बताई जा रही है। कराए गए कार्यों में घोटाले के आरोप भी लोगों को बताए जा रहे हैं। अभी शासन स्तर से ग्राम पंचायत चुनावों की विधिवत घोषणा नहीं की गई है लेकिन सरकार द्वारा चुनाव कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। गांव के जिन चौधरियों के कई कई दिन दर्शन नहीं होते थे वह अब रोज अपनों के बीच पहुंच रहे हैं। यह बात अलग है कि अभी संपर्क अभियान गुपचुप किस्तों में चलाया जा रहा है। एक दिन एक मोहल्ले के लोगों को अपने गुण दूसरों के दुर्गुण तो दूसरे दिन अगली गली में भी अपने को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने की कोशिशें की जा रही है। इस बार राजनीतिक पार्टियों ने ग्राम पंचायत चुनाव अपने चिन्हों पर कराने के निर्णय लिए हैं। उनसे भावी प्रत्याशियों के लिए और दिक्कतें पैदा हो सकती है। सब चाहते हैं कि सत्ताधारी पार्टी का टिकट मिले लेकिन कहीं उनकी गोटी वहां नहीं बैठ पाई तो दूसरी पार्टी से टिकट लेकर जनता के बीच पहुंचना पड़ सकता है। इसलिए अभ

साप्ताहिक बंदी आवश्यक - शिव कुमार गुप्ता

Image
साप्ताहिक बंदी आवश्यक - शिव कुमार गुप्ता   मुरादनगर। नगर में सप्ताहिक बंदी के आदेश खुली हुई दुकानों पर खुलेआम बिक रहे हैं लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी साप्ताहिक बंदी की सफलता सुनिश्चित नहीं करा पा रहे हैं। बृहस्पतिवार पहले से ही साप्ताहिक बंदी दिवस था। कोरोना लॉकडाउन के दौरान साप्ताहिक बंदी शासन ने रविवार की घोषित की थी लेकिन लॉक डाउन से राहत मिलने के बाद दोबारा बृहस्पतिवार ही सप्ताहिक बंदी का दिन नियत किया गया था लेकिन नगर में खुली होटल, हलवाई, परचून, पेंट, मार्बल, बर्तन, सीमेंट, रोड़ी बदरपुर व रेडीमेंट सहित अधिकतर दुकानदार साप्ताहिक बंदी के दिन धड़ल्ले से दिनदहाड़े अपने संस्थान खोले बैठे रहे। जिसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि बंद रहने वाली दुकानों के ग्राहक भी साप्ताहिक बंदी के दिन खुली हुई दुकानों पर पहुंचते हैं। जिस दुकान पर आम दिनों में 10 ग्राहक होते थे। बंदी के दिन वह सब खुली दुकानों पर एकत्र होते हैं जिससे शारीरिक दूरियां व कोरोना को लेकर दिए गए दिशानिर्देशों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। ऐसे दुकानदारों ने व्यापारी संगठन को भी ठेंगा दिया दिखा रखा ह

कहां रुक गए डस्टबिन

कहां रुक गए डस्टबिन   मुरादनगर। नगर वासियों को कूड़ा पात्र डस्टबिन पहुंचाया जाना था लेकिन लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि डस्टबिन की गाड़ी लॉकडाउन में कहीं उलझ गई है या डस्टबिन बांटो अभियान का श्री गणेश नगर पालिका ने घोषणा से ही पूरा कर दिया। स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर पालिकाओं द्वारा हर परिवार तक डस्टबिन निशुल्क उपलब्ध कराने थे। नगर में भी पालिका ने डस्टबिन उपलब्ध कराए जाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया था। शुभारंभ के फोटो भी अखबारों में छपे थे। कुछ लोगों को कूड़ा पात्र मिले भी लेकिन बड़ा हिस्सा अभी तक नगरपालिका के कूड़ेदानों से वंचित है।  इस बारे में सभासद दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें वार्ड में उपलब्ध कराने के लिए कुछ डस्टबिन उपलब्ध कराए गए थे। वह लोगों को दे दिए गए हैं। इसके बाद यदि नगर पालिका और परिवारों तक पहुंचाने के लिए मिलेंगे तो पहुंचाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चौधरी विकास तेवतिया भाजपा जैसी अंतरराष्ट्रीय ( क्योंकि पहले अमेरिका सहित कई देशों में भाजपा समर्थकों के समर्थक थे लेकिन अब पाकिस्तान के मंत्री तक भाजपा का प्रभाव होना सभी के सामने आ चुका है) के बड़े वाले नेता है।

दिव्यांग से मांगा जा रहा है दहेज पति की भी होती है पिटाई 

दिव्यांग से मांगा जा रहा है दहेज पति की भी होती है पिटाई    मुरादनगर। दिव्यांग युवक ने दिव्यांग युवती से विवाह कर उसे अपने घर ले आया परिजन कह रहे हैं कि साथ माल भी लेकर आ। अंजू पत्नी नरेंद्र निवासी ब्रिज विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 महीने पहले ही उसका विवाह नरेंद्र के साथ हुआ था। नरेंद्र भी दिव्यांग है। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मायके से रुपए लाने के लिए मारपीट करते हैं। उसका पति बीच बचाव करता है तो उसके साथ भी मारपीट की जाती है। 

प्रधान अनिल त्यागी ने कराए ग्रामीणों के पंजीकरण श्रम विभाग के अधिकारी भी पहुंचे

Image
प्रधान अनिल त्यागी ने कराए ग्रामीणों के पंजीकरण श्रम विभाग के अधिकारी भी पहुंचे   मुरादनगर। ग्राम खर जीवनपुर खिमावती के प्रधान अनिल त्यागी ग्रामीणों के लाभ लिए गांव में कई योजनाएं चलवा चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने गांव में शिविर लगवा कर उत्तर प्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 200 से अधिक ग्रामीणों का पंजीकरण कराया। इस बारे में ग्राम प्रधान अनिल त्यागी ने बताया कि इस योजना से जुड़ने वाले मजदूरों को बहुत से लाभ मिलते हैं। जानकारी न होने के कारण लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। जनप्रतिनिधियों का भी कर्तव्य है कि वह लोगों के हितों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाएं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि इस योजना में 30 नवंबर तक निशुल्क पंजीकरण कराए जा रहे हैं। पंजीकृत लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने आग्रह किया है कि पात्र लोग 30 नवंबर तक अपने पंजीकरण कराने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन विभाग के शिवनारायण व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।   

लोगों की समस्याएं कराएंगे दूर - मुनेश जिंदल

Image
लोगों की समस्याएं कराएंगे दूर - मुनेश जिंदल   मुरादनगर। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति की एक बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव लाला गंगा शरण के आवास पर हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संस्था के कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल ने बताया कि बस स्टैंड पर रैपिड रेल निर्माण कार्य के चलते बैरिकेटिंग की गई है जिसके चलते रोड छोटा हो गया है। उस पर ई रिक्शा वाले रिक्शे खड़ा कर जाम लगा देते हैं। इसके कारण बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए स्थान नियत किए जाएं तथा सड़क पर फल आदि के ठेले ऐसे स्थानों पर लगवाए जाएं जिससे आम लोगों को असुविधा न हो। जिंदल ने बताया कि कनौजा को जाने वाले मार्ग पर खतरनाक कट है वहां स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की आवश्यकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव लाला गंगा शरण ने कहा कि स्थानीय समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर स्थिति से अवगत कराते हुए कार्य कराए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि संस्था का गठन ही मानव अधिकार की रक्षा करने के लिए किया गया था और संस्था अनेकों कार्य ऐसे करवा चुकी है जिससे कई हजार लोगों को लाभ मिला है। इस अवसर पर राजनाथ सि

आपका छोटा सा प्रयास, भविष्य की पीढ़ी को जल संकट से बचा सकता है - दीपक गुप्ता

Image
प्रेस विज्ञप्ति आपका छोटा सा प्रयास, भविष्य की पीढ़ी को जल संकट से बचा सकता है - दीपक गुप्ता   मुरादनगर। युवा जल संरक्षण समिति ने पूर्व की भांति इस रविवार भी राधेश्याम बिहार फेस-4 में जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया। समिति के जल योद्धाओं ने घर-घर जाकर पंपलेट वितरित कर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।  समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास भविष्य की पीढ़ी को जल संकट से बचा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आज लोगों को एक-एक घड़े शुद्ध पेयजल के लिये मीलों भटकना पड़ रहा है। जल के टैंकर और ट्रेन से जल प्राप्त करने के लिये घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। रोजमर्रा के कामकाज नहाने, कपड़े धोने, खाना बनाने, बर्तन साफ करने, उद्योग धंधा चलाने के लिये जो जल चाहिए वह कहाँ से लाए जबकि नदी, तालाब, ट्यूबवैल, हैण्डपम्प एवं कुएँ बावड़ियाँ सूख गए हैं। अतः वर्तमान में जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के जीर्णोद्धार की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। इस अवसर पर निशांत भारद्वाज, सचिन शर्मा, अभिषेक अरोड़ा, विश्व ओम त्यागी, मोहित शर्मा, नरेंद्र शर्म