Posts

Showing posts from May, 2019

लाठी खाने से डरेंगे ना जेल जाने से: अजय लल्लू

लाठी खाने से डरेंगे ना जेल जाने से: अजय लल्लू ● गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव ●  किसानों को ₹450 प्रति क्विंटल का दाम दिए जाने की उठाई मांग परवेज़ त्यागी मेरठ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ना तो जेल जाने से डरेगा और ना लाठी गोली खाने से। अगर सरकार ने गन्ना किसानों का भुगतान और मूल्य निर्धारण शीघ्र नहीं किया तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा जो सड़क से सदन तक चलेगा। बुधवार को गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश के किसानों को 450 रूपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य दिया जाए और पिछले सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र किसानों को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है करीब 25% पेराई सत्र पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक किसानों के गन्ने का मूल्य तय नहीं किया गया।  विपक्ष में भाजपाई करते थे हंगामा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, यही भाजपाई जब विपक्ष में थे तो देश में