भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क राशन बांटा
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क राशन बांटा
मुरादनगर। में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत तरुण गोस्वामी, रुचि शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश शर्मा ने राशन वितरण केंद्रों पर मुफ्त राशन वितरण किया। महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण योजना को पात्रों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कोई भी पात्र योजना से वांछित न रहे यह भाजपा कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश गोयल, मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी शर्मा, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment