इस खास इंसान के दुनिया छोड़ जानें से भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, लिखा इमोशनल पोस्ट


इस खास इंसान के दुनिया छोड़ जानें से भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, लिखा इमोशनल पोस्ट



बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का शुक्रवार को निधन हो गया है। इससे बॉलीवुड में हर कोई स्तब्ध और उदास है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने सुब्बू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।




नयी दिल्ली। अनुष्का शर्मा के करीबी और उनके मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल जिसे लोग इंडस्ट्री मे सुब्बू के नाम से जानते थे उनका निधन हो गया। सुब्बू के दुनिया से यूं अचानक चले जाने से अनुष्का बेहद दुखी हैं। अपनी फिलिंग को अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिनमें वह अपने मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल के साथ हंसी मजाक करती नजर आ रही हैं। 






इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- वह दयालु थे, वह विनम्र थे, वह कोमल थे और वह प्रतिभाशाली थे। एक उस्ताद, जैसा कि मैंने हमेशा उन्हें बुलाया। सुब्बू हमेशा देश के सबसे पसंदीदा और सम्मानित मेकअप कलाकारों में से एक रहेंगे। उन्होंने मुझे हर बार अपने असाधारण कौशल से मेरे चेहरे को सुंदर बना दिया। उन्हें उनके सभी खूबसूरत कामों के लिए याद किया जाएगा जो उन्होंने पीछे छोड़ दिए हैं। एक अद्भुत पुत्र और भाई और एक सुंदर आत्मा आज हमें छोड़ गई है। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सुब्बू।'



सुभाष वांगल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट थे उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। अनुष्का शर्मा के अलाव करीना कपूर खान, अभिनेता बिपाशा बसु, सोनम कपूर, काजल अग्रवाल, अदिति राव हैदर, अथिया शेट्टी  और फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर सुब्बू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें कि मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। शुक्रवार को कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया। साभार 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित