Posts

बादलपुर थाना प्रभारी की हो रही है चारों तरफ तारीफ

Image
बादलपुर थाना प्रभारी की हो रही है चारों तरफ तारीफ ग्रेटर नोएडा। कोरोना के खिलाफ जंग में बादलपुर थाना प्रभारी पटनीश कुमार का योगदान दूसरों के लिए सीख है। वह एक पिछले एक माह से घर नहीं गए और 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें। इसके अलावा उन्होंने बादलपुर थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की मदद से एक बड़ा योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा के एक बड़ी मिसाल पेश की है। आज पुलिस विभाग में हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए वह हमेशा ड्यूटी पर दिखाई देते हैं। बुधवार को ग्रामीणों द्वारा उनकी समस्त टीम का फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और पटनीश कुमार व उनकी समस्त टीम का आभार जताया और कहा कि वह इतनी मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में रियल हीरो है। इसके लिए  सभी स्थानीय लोग उनके आभारी हैं।

मानव अधिकार निगरानी समिति ने बिना राशन कार्ड  वाले लोगों को राशन उपलब्ध कराने की उप जिलाधिकारी से की मांग

मानव अधिकार निगरानी समिति ने बिना राशन कार्ड  वाले लोगों को राशन उपलब्ध कराने की उप जिलाधिकारी से की मांग मुरादनगर। मानव अधिकार निगरानी समिति ने बिना राशन कार्ड रह रहे लोगों को भी सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर की है। समिति के मुनेश जिंदल, लाला गंगाशरण ने संयुक्त बयान में बताया कि गांव धेदा में लोगों को सूचना दी गई थी कि विकास खंड कार्यालय के निकट स्थित लेखपाल कार्यालय पर लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे लेकिन वहां किसी को कोई सहायता नहीं मिली। जयप्रकाश, संदीप, जोगेंद्र, समीर अहमद, हसन आदि को जानकारी मिली कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें लेखपाल भवन में राशन मिल जाएगा। यह लोग कई किलोमीटर चलकर लेखपाल भवन पहुंचे परंतु वहां पर लेखपाल से पूछा तो उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनवा लो तब राशन मिलेगा जबकि शासन के आदेशानुसार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है लेकिन सरकारी सहायता के पात्र हैं उनको सहायता प्रदान की जाएगी। लेकिन लॉक डाउन के बाद से अभी तक क्षेत्र में किसी को कोई मदद नहीं मिल पाई है। लाला गंगा शरण ने कहा क

मानव सेवा समिति लगातार कर रही है भूखे लोगों की सेवा

Image
मानव सेवा समिति लगातार कर रही है भूखे लोगों की सेवा     मुरादनगर। लॉक डाउन का समय जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है। लोगों की कठिनाइयां भी बढ़ रही है। खासकर उन लोगों की संख्या बढ़ रही है जो दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। अब उनके सामने खाने के भी लाले पड़ गए हैं। बंदी के कुछ दिनों तक तो स्वयंसेवी संस्थाएं भी बड़ी संख्या में लोगों को  खाद्यान्न उपलब्ध करा रही थी लेकिन अब उनका जोशो खरोश भी कम दिखने लगा है। मानव सेवा समिति के देवेंद्र पायल ने बताया कि हमारी संस्था लगातार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है और जब तक सरकार की ओर से लोगों को राहत नहीं मिलती तब तक प्रयास किया जाएगा कि कोई भूखा न सो पाए। समिति की ओर से कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, ब्रिजविहार, गंगा विहार, त्रिमूर्ति विहार, सहविस्बा, ब्रम्हपुरी आदि कॉलोनियों में जरूरतमंदों को तैयार भोजन कर रही  है। देवेंद्र पायल, सोनू त्यागी पूर्व सभासद, विकास त्यागी, दिनेश जाट सभासद, दिनेश जाटव, चौधरी रोबिन, हिमांशु, तनिश आदि सहयोग कर रहे हैं।  

आप सरकार लोगों की उम्मीदों पर उतर रही है खरी - नवाब सिंह सोनी

Image
आप सरकार लोगों की उम्मीदों पर उतर रही है खरी - नवाब सिंह सोनी     मोदीनगर। कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी में भी दिल्ली सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। आप पार्टी के प्रदेश सचिव नवाब सिंह सोनी का कहना है कि इस समय  लोगों का बीमारी से बचाव के साथ खाने-पीने का सामान की भी पर्याप्त उपलब्धता होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली की आप सरकार ने अभी तक करीब 72000 राशन कार्ड धारकों लगभग 32000 बिना राशन कार्ड वाले परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के साथ ही 10 लाख से ज्यादा लोगों को  दिल्ली सरकार बनाया हुआ भोजन उपलब्ध करा रही है। सोनी ने कहा कि महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन हो यह सुनिश्चित हो साथ ही कोई भूखा ना रहे, मरीज बिना दवा के, मासूम बच्चे दूध व अन्य आवश्यक वस्तुएं भी लोगों को सहज उपलब्ध हो इसकी भी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। सोनी ने कहा की ऐसी विपदा की घड़ी में सब को एकजुट हो एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

बारात  बैंड  दावत  नहीं अग्नि के समक्ष सात फेरे ले  दूल्हा-दुल्हन हुए एक-दूजे के 

Image
बारात  बैंड  दावत  नहीं अग्नि के समक्ष सात फेरे ले  दूल्हा-दुल्हन हुए एक-दूजे के      मुरादनगर। लॉकडाउन के चलते एक युवक एवं युवती का विवाह लॉकडाउन के नियमों व  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुआ। कोरोना के कारण वाहनों कल कारखानों के पहिए बंद है जिसके कारण लोगों के बहुत से जरूरी कार्य विलंबित हुए हैं लेकिन यहां कोरोना एक दूजे के बंधन को नहीं रोक सका और तय समय पर ही अग्नि को साक्षी बनाकर सात फेरे लेकर कसमें खाई न किसी ने बारात आते हुए देखी और ना जाते हुए क्योंकि प्रशासन के दिशानिर्देशों के पालन हेतु विवाह में कुछ ही लोगों को शामिल होने की अनुमति ली थी। जिसके कारण पूरा वैवाहिक समारोह घर के अंदर कुछ नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में डिफेंस कॉलोनी में दिनेश के आवास पर उनकी पुत्री रिचा एवं आशीष गर्ग का विवाह पूरी सादगी के साथ संपन्न हुआ।  इस विवाह में वर पक्ष की ओर से 6 तथा वधू पक्ष की ओर से केवल 4 लोग उपस्थित रहे। सभी का खाना भी घर में ही बना। वर पक्ष ने प्रशासन से दो गाड़ियों की परमिशन ली थी। वर वधु पक्ष के घर पर ही जयमाला व फेरे आदि की रस्म पूरी हुई। दहेज रहित यह शादी प्रशासन द्

पत्रकारों का पुलिस नहीं कर रही है सपोर्ट, कवरेज पर जाते हुए पत्रकार का पुलिस ने काटा चालान 

Image
पत्रकारों का पुलिस नहीं कर रही है सपोर्ट, कवरेज पर जाते हुए पत्रकार का पुलिस ने काटा चालान  पत्रकार का चालान काटने वाला पुलिस कर्मी मुरादाबाद। दिनांक 20 अप्रैल 2020 को जसवीर सिंह पत्रकार अपने वाहन से कवरेेेज के लिए सुबह 7 बजे अपनी बाइक से जा रहे थे। उन्हें SI सुरेश पाल सिंह जो कि हकीमपुर चौकी इंचार्ज हैं, उन्होंने मीडिया कर्मी का बिना हेलमेट का 2500 रुपए का चालान काट दिया, जबकि उनके पास हेलमेट व गाड़ी के पूरे पेपर थे और प्रेस आई डी कार्ड भी था।  गाड़ी पर प्रेस का स्टीकर भी लगा था, फिर भी दरोगा ने आव देखा न ताव तड़ातड़ कार्यवाही कर दी। ये एक गंभीर प्रश्न है कि अगर पुलिस खुद पुलिस महानिदेशक लखनऊ के आदेश को नही मान रही है व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साफ़ कह दिया गया है, पुलिस सभी पत्रकार का सामान करे। उनसे अभद्रता ना करे। पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने ये साफ कह दिया है कि मीडिया कर्मियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। वहीं SI सुरेश पाल सिंह द्वारा अभ्रदता भी पत्रकार के साथ अभद्रता की गई है। सुरेश पाल सिंह ने यहां तक कि पत्रकार से यह भी बोल दिया कि जाओ लगा दो हमारे खिलाफ खबर हम डरते नहीं। प

अखिल भारतीय मानव अधिकार निगरानी समिति ने लेखपाल भवन मुरादनगर पर किया भोजन वितरण

Image
अखिल भारतीय मानव अधिकार निगरानी समिति ने लेखपाल भवन मुरादनगर पर किया भोजन वितरण     मुरादनगर। कोरोना आपदा की लड़ाई में सरकार का सहयोग देते हुए विभिन्न स्थानों पर फंसे गरीब दहाड़ी प्रवासी मजदूरों जो भूख से परेशान है, उनके खाने की जिम्मेदारी निभाते हुए अखिल भारतीय मानव अधिकार निगरानी समिति ने लेखपाल भवन मुरादनगर पर 500 लोगों को भोजन वितरण किया। वहां पर एसडीएम सौम्या पांडे तहसीलदार व उमा कांत त्रिपाठी नायब तहसीलदार कोमल पवार        जिंदल मार्वल असालत नगर के पीछे कुछ प्रवासी परिवारों को खाना वितरण किया। समिति के मुनेश जिंदल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव, लाला गंगा शरण महासचिव, राजनाथ सिंह, राजीव शर्मा, रवि पाल, नरेंद्र कुमार, रमेश चंद शर्मा, नवीन पाल, रूपेश कुमार सिंह, विनोदानंद मौजूद रहे।