Posts

मानव सेवा समिति मुरादनगर द्वारा लगातार 26वांं दिन अन्न सेवा

Image
मानव सेवा समिति मुरादनगर द्वारा लगातार 26वांं दिन अन्न सेवा     मुरादनगर। पाल मोहल्ला, ब्रह्मपुरी, प्रीत विहार, गांधी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, गंगा विहार , ब्रिजविहार , त्रिमूर्ति विहार, जीतपुर सैंथली पूर्ण ज्ञानांजलि स्कूल में गरीब व मजदूर लोगों को  तैयार हुआ भोजन वितरित किया जा रहा है। इस बारे में देवेंद्र पायल ने बताया कि समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। भूखे व्यक्ति लाकडाउन का पालन करे, खाने के लिए हम से संपर्क करें। मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता  घरों पर ही भोजन पहुंचाएंगे।  देवेन्द्र पायल, सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, मिलन त्यागी, हिमांशु दिनेश जाटव पार्षद, शोभित त्यागी, नीतू सोनी, राधेश्याम त्यागी, सतीश त्यागी आदि का सहयोग रहा।

जल का महत्व बताने वाले खिला रहे हैं भोजन

Image
जल का महत्व बताने वाले खिला रहे हैं भोजन      मुरादनगर। युवा जल संरक्षण समिति कुछ इसी तरह के ( देश हमारा तभी बढ़ेगा जबर कोई प्रयास करेगा) के पथ पर अग्रसर है। समिति का हर सदस्य किसी न किसी रूप में अपना योगदान दे रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए युवा जल संरक्षण समिति ने कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, अग्रसेन मार्केट एवं चुंगी नंबर 3 पर लगभग 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया कराया। समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक अरोड़ा आज जब राशन वितरित कर रहे थे तो उन्होंने महसूस किया कि जैसे जैसे लॉक डाउन की अवधि बढ़ती जा रही है वैसे ही जरूरतमंद और मजदूर परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिषेक ने उन सब परिवार से बात की और उन्हें समझाया कि आप व्यर्थ में परेशान ना हो। समिति के सदस्य अमन गोयल ने बताया कि  जहां-जहां भी जिन-जिन परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है समिति उन सब परिवारों के संपर्क में है। साथ ही उन सब परिवारों को समिति के पदाधिकारियों का नंबर भी मुहैया कराया गया है और उन्हें आश्वासन दिया गया कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप समिति के साथ साझा करें। समिति उसका जल्द से जल्द निवा

बैंक प्रबंधक व स्टाफ को सम्मानित किया 

Image
बैंक प्रबंधक व स्टाफ को सम्मानित किया      मुरादनगर। लोक डाउन में इमरजेंसी सेवाएं बहुत जरूरी है। जिस प्रकार पुलिस व डॉक्टर की टीम कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है उसी प्रकार बैंक कर्मचारी भी देश सेवा में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। भाजपा नेता अनिल शर्मा ने कहा कर्मचारी भी कोरोना के खिलाफ देश की सेवा कर रहे हैं। इस समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसलिए राकेश गोयल मंडल महामंत्री, शालिनी शर्मा अध्यक्ष महिला मोर्चा, अनिल शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, सुरेश कंसल एडवोकेट ने बैंक के मैनेजर व सभी कर्मचारियों का फूल देकर सम्मान बढ़ाया और सबसे अधिक सम्मान बैंक में सब काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का किया जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश के लिए काम कर रहे है। लोक डाउन में इमरजेंसी सेवाएं बहुत जरूरी है। जिस प्रकार पुलिस व डॉक्टर की टीम कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है उसी प्रकार बैंक कर्मचारी भी देश सेवा में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। भाजपा नेता अनिल शर्मा ने कहा कर्मचारी भी कोरोना के खिलाफ देश की सेवा कर रहे हैं। इस समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स

व्हाट्सएप पढ़ाएगा स्कूल का पाठ मास्टर जी होंगे एडमिन छात्र होंगे सदस्य

Image
व्हाट्सएप पढ़ाएगा स्कूल का पाठ मास्टर जी होंगे एडमिन छात्र होंगे सदस्य     मुरादनगर। आयुध निर्माणी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू क्लास अध्यापकों व छात्रों के व्हाट्सएप पर बनाए ग्रुप गुरुजी व्हाट्सएप पर ही प्रश्न पूछेंगे और ग्रुप पर ही छात्रों को उत्तर देना होगा। व्हाट्सएप बच्चों के समय का सदुपयोग कर उन्हें और अधिक पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करेगा क्योंकि उत्तर ग्रुप पर सभी साथी व अध्यापक देखेंगे इससे छात्र कोशिश करेगा कि वह अधिक से अधिक स्वाध्याय करें।  आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यतेश्वर त्यागी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के कारण लॉक डाउन की वजह से स्कूल बंद हो जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। उसी को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षण कार्य कॉलेज में प्रारंभ कर दिया गया है। सभी  विषयों के अध्यापक को ने अपने छात्रों को ग्रुप में जोड़ लिया है जिससे घर बैठे ही छात्र पढ़ाई कर सकेंगे।

लॉक डाऊन में व्यापारियों के हितों का हनन नहीं होने दिया जाएगा - पं0 आशु शर्मा

Image
लॉक डाऊन में व्यापारियों के हितों का हनन नहीं होने दिया जाएगा - पं0 आशु शर्मा     मुरादनगर। पश्चिम उ0 प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा ने संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की तथा व्यापारियों की वर्तमान की स्थिति पर मंत्रणा की गई जिस में सामने आया वर्तमान में मध्यम वर्गीय व्यापारी बेहद दयनीय स्थिति में है। लगातार बढ़ता लॉक डाउन व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम कर रहा है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार व्यापारियों को किसी भी प्रकार की रियायत प्रदान नहीं कर रही। तय किया गया कि व्यापारियों की वर्तमान स्थिति पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशू शर्मा प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर व्यापारियों की मांगो से तथा दयनीय स्थिति से अवगत कराएंगे। पं0 आशु शर्मा ने कहा के जब बाजार खुलेंगे तब व्यापारियों के सामने वित्तीय व्यवस्था को दुरूस्त करना बड़ी चुनौती होगी। यही नहीं व्यापार को फिर से पटरी पर लाना भी आसान नहीं होगा। इसलिए सरकार को व्यापारियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और

सभी प्रवासी मजदूरों को वापिस बुलाए सरकार - श्याम सिंह भाटी 

Image
सभी प्रवासी मजदूरों को वापिस बुलाए सरकार - श्याम सिंह भाटी  नोएडा। समाजवादी पार्टी गौतम बुध नगर के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिस तरह से सरकार ने कोटा में फंसे हुए छात्रों के लिए बसें भेज कर वापिस प्रदेश में बुला लिया है। उसी तरह से उत्तर प्रदेश के जितने भी प्रवासी मजदूर अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं उन सभी को वापिस लाकर उनके घर पहुंचाने का काम किया जाए। क्योंकि ये लोग मजदूरी करने के लिए अन्य प्रदेशों में गए थे लेकिन लॉक डाउन के चलते वहां पर काम बंद हो गए है और ये सभी मजदूर जहां पर भी थे वहीं पर फंस गए हैं और आज स्थिति यह है कि उनके पास ना तो काम है और ना ही पैसा है जिसकी वजह से उनको जीवन यापन करने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ये सभी लोग अपने घरों को वापिस आना चाहते हैं और लगातार आने का प्रयास भी कर रहे हैं लेकिन साधन न होने के कारण वापिस घर नहीं आप आ रहे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार इन सभी मजदूरों को भी वापिस लाने की व्यवस्था करें।

जनपद के समस्त पेंशनर्स 30 अप्रैल तक भेजे फोटोयुक्त प्रार्थना पत्र

Image
जनपद के समस्त पेंशनर्स 30 अप्रैल तक भेजे फोटोयुक्त प्रार्थना पत्र गाजियाबाद। मुख्य कोषाधिकारी गाजियाबाद लक्ष्मी मिश्रा ने जनपद के समस्त पेंशनर्स का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि प्रतिवर्ष मार्च-अप्रैल में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले कोषागार गाजियाबाद के पेंशनर्स, परिवार पेंशनर्स, विशेषकर विद्युत विभाग वाले जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए कोषागार में आने से बचें। ऐसे सभी पेंशनर्स घर में रहते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को फोटोयुक्त प्रार्थना पत्र सादे कागज पर भेजें, जिसमें पेंशनर का नाम, पीपीओ संख्या, विभाग का नाम, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, आधार नंबर और साफ स्पष्ट हस्ताक्षर अंकित हो। उन्होंने यह भी बताया कि पेंशनर्स के द्वारा प्रार्थना पत्र विभाग की मेल आईडी togha@up.nic.in या मोबाइल नंबर 9868244521 पर व्हाट्सएप के माध्यम से 30 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं उन्होंने बताया कि इसी प्रार्थना पत्र के आधार पर मार्च और अप्रैल 2020 की पेंशन निर्गत की जाएगी। अतः सभी पेंशनर लोकडाउन खुलने के बाद नियमानुसार बैंक से सत्यापित जीवित प्रमाण पत्र आगामी महीने की पेंशन, परि