पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार, की लूटपाट 

पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार, की लूटपाट 



मुरादनगर। क्षेत्र में बदमाश लोगों पर कहर बरपा रहे हैं। बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए पेट्रोल पंप के चौकीदार को गोली मार कर उसकी बंदूक लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बसंतपुर सैंथली में मेरठ दिल्ली हाईवे स्थित धनेश गुप्ता का राधेश्याम फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोल पंप है। शाहजानपुर निवासी सर्वेश अपनी दुनाली बंदूक के साथ चौकीदारी का कार्य करता है। देर रात्रि लगभग दो बजे दो बदमाश बाइक पर सवार हो पंप पर पहुंचे और सर्वेश को गोलीमार दी। गोली की आवाज से क्षेत्र दहल उठा। गोली की आवाज सुन पंप के अंदर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सर्वेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। बदमाश उसकी बंदूक लूट कर फरार हो गए। 


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सर्वेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


इस बारे में एसपी ग्रामीण का कार्य देख रहे एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई बिंदुओं पर घटना की जांच व घायल के होश में आने का भी इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने पंप पर लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए बताया कि पीड़ित पेट्रोल पंप के बाहर ही चौकीदारी कर रहा था। वहीं उसको गोली मारी गई है। फिलहाल उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता भी बदमाशों की पहचान के लिए ली जा रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित