किशोरी का हुआ अपहरण
किशोरी का हुआ अपहरण
मुरादनगर। एक किशोरी का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री 13 वर्ष को एक युवक अपहरण कर ले गया है। मामला अलग-अलग संप्रदाय का है। आरोप है कि किशोरी को आरोपी जबरन बाइक पर बैठा कर ले गया। उसके माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे। किशोरी के भाई ने घर पहुंचने पर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment