Posts

ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक: देवेन्द्र कुमार

Image
ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक: देवेन्द्र कुमार लोनी। नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने आज नेहरू युवा विकास मंडल, मुस्तफाबाद, लोनी के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य आरंभ किया।  इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण  को हरा भरा रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या  से छुटकारा मिल सके। पेड़ हमारे सच्चे मित्र है इनके बिना पृथ्वी पर  जीवन  की कल्पना भी नही की जा सकती ।  अतः हमें इसके संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी होगी जिसके लिए वृक्षारोपण एक सर्वोत्तम एवं साधारण सा उपाय है जिसे हर व्यक्ति कर सकता है आज राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तालिब एवं उनके साथियों के साथ मिलकर हमने इस पहल को जन जन तक पहुँचाने का एक छोटा सा प्रयास किया; हमारे द्वारा विभिन्न औषधीय, छायादार तथा फलदार पौधों को रोपित किया गया और संकल्प लिया गया कि इन्हें वृक्ष के रूप में सुसज्जित करेंगे। इस दौरान एन वाई वी, लोनी ब्लॉक

मकान का लेंटर गिरने से महिला व बच्चे मलबे में दबकर हुए घायल

Image
मकान का लेंटर गिरने से महिला व बच्चे मलबे में दबकर हुए घायल मुरादनगर। रावली रोड एक मिनारा मस्जिद के पास निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 4 लोग मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुई दुर्घटना के कारण वहां कोहराम मच गया आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से मलबे में दबे महिला बच्चों को निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस में भी इस आशंका से हड़कंप मच गया कि जनहानि न हो गई हो। सभी घायलों को अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा खतरे से बाहर बताने पर पुलिस व घायलों के परिजनों के सांस में सांस आया। सिराजुद्दीन अपने मकान को तोड़कर दोबारा बनवा रहा था कि तभी लेंटर भरभरा कर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर ग्रह स्वामी की पत्नी तथा बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेंटर अचानक ही भरभरा कर गिर गया वहां बैठे बच्चे और महिला दब गए।

विजय गौड़ के निवास स्थान पर ब्लाक प्रमुख का किया गया स्वागत

Image
विजय गौड़ के निवास स्थान पर ब्लाक प्रमुख का किया गया स्वागत मुरादनगर। ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी का बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ के निवास पर स्वागत किया गया। जिसमें ग्राम जलालपुर के प्रधान  लोकेश कुमार एडवोकेट, ग्राम सह विश्वा के प्रधान  काशिफ पठान, ग्राम पंचायत सदस्य संदीप पंडित, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गर्ग निर्दोष त्यागी, शैलेश पंडित अभिनव ने अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमारे नए ब्लाक प्रमुख ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को समस्याओं से निजात दिलाएंगे। जिनसे वह लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने कहा कि सही व्यक्ति को समाज की जिम्मेदारी दी जाएगी तो वह उसे अवश्य ही विकास भाईचारे की ओर ले जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के दिशा निर्देशों के कारण ज्यादा बड़ा कार्यक्रम नहीं रखा गया था।

दबंग तथा तहसील कर्मियों ने यथास्थिति के आदेश होने के बावजूद ढाया निर्माण

Image
दबंग तथा तहसील कर्मियों ने यथास्थिति के आदेश होने के बावजूद ढाया निर्माण मुरादनगर। सोशल मीडिया पर एक एक निर्मित भवन को जेसीबी मशीन से ढाया जा रहा है। वह भी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वीडियो में दिखाया गया है कि दबंग सरकारी मशीनरी से पैसे के दम पर कुछ भी कराने के दावे करते हैं। वायरल हो रही वीडियो की जांच की गई तो वह वीडियो सत्य और घटना सच्ची निकली। इस बारे में वीडियो जारी करने वाले क्षेत्र के गांव आरिफपुर बड़का निवासी रघुवीर ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान चंद्रपाल सैनी उनके पुश्तैनी जमीन को हथियाना चाहते हैं। हम सही थे न्यायालय में मामला विचाराधीन है यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश होने के बावजूद पूर्व प्रधान ने तहसील प्रशासन से सांठगांठ कर उनका 50 वर्ष पुराना मकान ध्वस्त करा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना हुई है। दबंगों पुलिस प्रशासन की मिलीभगत भी सभी के सामने आ गई है इस बारे में वह अगली कार्रवाई करेंगे।

जलालाबाद बनेगा टाउन एरिया सबका विकास - रमेश चंद तोमर

Image
जलालाबाद बनेगा टाउन एरिया सबका विकास - रमेश चंद तोमर मुरादनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद तोमर से वादा किया है कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र की जनता से किए गए जनहित के कार्यों को पूरा कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पूर्व सांसद ने बताया कि उन्होंने अपनी लोकसभा क्षेत्र के अधिक आबादी वाले गांवों टाउन एरिया घोषित कराने का क्षेत्र की जनता से वादा किया था। उसी को लेकर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अपनी बात रखी।   उन्होंने त्रिस्तरीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी तथा हापुड़ जिले के ग्राम बझैड़ां कलां, सपनावत और गालन्द  तथा गाजियाबाद जिले के ग्राम जलालाबाद को टाउन एरिया बनाने का अनुरोध एक ज्ञापन पत्र देकर किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन देखते हुए प्रस्ताव मांगे हैं। तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को समान विकास के अवसर देने की पक्षधर है। जनहित के कार्यों के लिए मुख्यमंत

मुरादनगर ब्लाक प्रमुख का स्वागत

Image
मुरादनगर ब्लाक प्रमुख का स्वागत मुरादनगर। भाजपा के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष राजीव त्यागी का असालतनगर की प्रधान आशा त्यागी के पति पूर्व प्रधान अनुज त्यागी ने अपने यहां मेरठ दिल्ली हाईवे स्थित अपने कार्यालय पर समर्थकों सहित उनका जोरदार स्वागत किया। अनुज त्यागी ने ब्लाक प्रमुख से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया और कहा कि हमें ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष राजीव त्यागी थे। बहुत सारी उम्मीदें हैं कि वह क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराएंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करेंगे। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें बधाई दी इस मौके पर रहे। रमेश चंद त्यागी पूर्व ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनुज त्यागी अशोक नगर, सुभाष चंद त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, देवव्रत त्यागी, राजीव शर्मा, अश्वनी त्यागी, मनीष त्यागी, अनुराग त्यागी आदि मौजूद रहे। यह जानकारी अनुज त्यागी ने दैनिक वीर अर्जुन बताया कि हम भी अपने गांव का विकास चाहते हैं और ब्लॉक प्रमुख स्वयं पूरे क्षेत्र से परिचित हैं।

विद्यालय सरस्वती के निवास - विनोद जिंदल

Image
विद्यालय सरस्वती के निवास - विनोद जिंदल  मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर गंग नहर में सरस्वती माता के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन काशवी गुप्ता पुत्री अमित गुप्ता द्वारा किया गया। स्कूल के प्रबंधक विनोद जिंदल ने कहा कि मां सरस्वती ही हमें विद्याधन आशीर्वाद के रूप में देती हैं। लेकिन उसके लिए छात्र छात्राओं को कड़े अभ्यास और शिक्षा को एक मिशन मानकर चलना चाहिए। विद्यालय सरस्वती के निवास है लेकिन मंदिर बन जाने पर वह उन्हें और अधिक शिक्षित होने की प्रेरणा देगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय, उपाध्यक्ष रमाशंकर उपाध्याय, अमित गुप्ता, सुषमा गुप्ता, अशोक अग्रवाल, विजय कुमार गोयल ,प्रधानाचार्य सोमगिरी ,उप प्रधानाचार्य कमल सिंह सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।