Posts

चेयरमैन ने रखी राम मंदिर के निर्माण की नींव

Image
चेयरमैन ने रखी राम मंदिर के निर्माण की नींव मुरादनगर। वंदना एनक्लेव जलालपुर रोड पर नवनिर्मित श्री रामचंद्र जी के मंदिर का भूमि पूजन एवं कार्य आरंभ शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिका चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया ने श्री राम लिखित ईंट रखकर किया। चौधरी विकास तेवतिया ने बताया कि आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन और कार्य आरंभ के दिन हमारे नगर क्षेत्र में श्री राम मंदिर की नींव रखी जा रही है जो समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने श्री रामचंद्र जी का ध्यान करते हुए बताया कि राम सिर्फ एक नाम नहीं हैं। राम हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत हैं राम हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक हैं। राम सनातन धर्म की पहचान है। भगवान राम आदर्श व्यक्तित्व के प्रतीक हैं। परिदृश्य अतीत का हो या वर्तमान का, जनमानस ने राम के आदर्शों को खूब समझा-परखा है राम का पूरा जीवन आदर्शों, संघर्षों से भरा पड़ा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन फोजी, राम कुमार, संदीप चौधरी, विवेक प्रकाश गर्ग, मास्टर ज्ञानेंद्र सिंघल, पवन गुप्ता, आदेश त्यागी, राजीव चौहान, नरेंद्र तेवतिया, आशीष आदि उपस्थित रहे। इस कार्य

कई लोगों को घायल करने वाले कार चालक का नहीं चला पता

कई लोगों को घायल करने वाले कार चालक का नहीं चला पता   मुरादनगर। कई लोगों को कार से टक्कर मारने के बाद गंग नहर में कूदे चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों से उसकी तलाश में गंग नहर खंगलवा रही है। 4 अगस्त को देर शाम गंग नहर पर कार चालक ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी। उसके बाद वह नहर में कूद गया। घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चालक कार द्वारा गंग नहर मार्ग से मेरठ की ओर जा रहा था। रेलवे पुल के निकट उसने पहले बाइक सवार राजीव पुत्र डालचंद 30 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद दो युवकों को थोड़ा आगे चलते ही उसने फिर टक्कर मार दी। दुर्घटना होते देख राहगीर उस ओर दौड़े राहगीरों को देख गाड़ी का चालक गंग नहर में कूद गया।  कार योगेश पुत्र करतार सिंह फरीदाबाद हरियाणा के नाम से पंजीकृत है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक नशे की हालत में था जिससे उसका कार से संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर संभावित कार चालक के परिवार को सूचना दी गई है। पुलिस ने उसकी तलाश में सहायता के लिए एनडीआरएफ से भी मदद मांगी है।

उत्थान एक नई पहल मंत्री ने की प्रशंसा आगे का कार्यों का आश्वासन

Image
उत्थान एक नई पहल मंत्री ने की प्रशंसा आगे का कार्यों का आश्वासन मुरादनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने मुरादनगर की सामाजिक संस्था को उसके कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देते हुए भविष्य में क्षेत्र के लिए अन्य जनहित के कार्य कराने की घोषणा की है। उत्थान एक नई पहल के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के समय प्रभावित लोगों की मदद करने दिव्यांग जनों को उपकरण उपलब्ध कराने के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा है कि मुरादनगर क्षेत्र के लोगों की और भी जनसमस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।  उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उत्थान एक नई पहल अनेकों अवसरों पर ऐसे कार्य कर चुकी है जिन की प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि संस्था द्वारा उनके संज्ञान में लाई गई किसी भी समस्या का समाधान कराया जा रहा है। लोगों की बात उनके दुख दर्द उन तक पहुंचाने के लिए भी उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया। 

मेहताब पठान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मांगा जवाब

Image
मेहताब पठान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मांगा जवाब मुरादनगर। पार्टी गाईड लाईन से अलग हटकर क्या संदेश देना चाहते हैं जिला कांग्रेस अध्यक्ष। यह पूछ रहे हैं कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता। इस बारे में महताब पठान ने एक पत्र मीडिया को जारी करते हुए कहा है कि जब प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 9 नवम्बर 1989 को श्री रामजन्म भूमी का शिलान्यास कर दिया था। आज क्यों जश्न मनाना चाहते हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष को अगर सुन्दर कांड का पाठ कराना है तो 9 नवम्बर को कराए या यह स्पष्ट करे पार्टी हाई कमान से आज पाठ कराने का निर्देश मिला है। हम मन्दिर विरोधी नहीं हैं। जब भारत की सर्वोच्च अदालत से मन्दिर के पक्ष में फैसला हो गया है तो विरोध का मतलब नहीं है। उन्होंने कहा है कि मेरी समझ में यह नहीं आ रहा जब पार्टी हाई कमान का आदेश जारी नही हुआ है तो कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिना सोचे समझे पार्टी से खुद को बड़ा मानकर चलने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। आज का दिन बीजेपी के लिए खास हो सकता है। कांग्रेस के लिए नहीं है। हमें राजीव गांधी के द्वारा किए गये शिलान्यास के अनुसार कार्यक्रम करने चाहिए ना की भाजपा के। 

मृत गोवंश का किया अंतिम संस्कार

मृत गोवंश का किया अंतिम संस्कार मुरादनगर। युवाओं ने मृत गौवंश का अंतिम संस्कार किया। शिवा शर्मा, अनुभव पंडित को सूचना मिली थी कि जलालपुर रोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने एक गौ वंश को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही गौवंश की म्रत्यु हो गयी। उस अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर शिवा शर्मा अपने साथियों अनुभव पंडित, परवेश फौजी, रोहताश पाल, अंकित कुमार सिंह मोके पर पहुंचे। पुलिस का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कॉन्स्टेबल प्रमोद शर्मा, कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह और कॉन्स्टेबल हरीराम भी मौके पर पहुंचे और विधि विधान से गौमाता का अंतिम संस्कार किया। 

यूएस वीजा बैन हमारे आईटी सेक्टर और कुशल श्रमिकों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा: - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
यूएस वीजा बैन हमारे आईटी सेक्टर और कुशल श्रमिकों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा: - डॉ. मोहम्मद वसी बेग अमेरिकी प्रशासन ने 2020 के अंत तक आव्रजन और गैर-आप्रवासी श्रमिक वीजा पर 60 दिनों का प्रतिबंध बढ़ा दिया। इन वर्क वीजा के निलंबन के अलावा, ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित कार्यकारी आदेश ने एच -1 बी (कुशल) में व्यापक बदलाव भी किए हैं। टेक वर्कर्स) वीज़ा नॉर्म्स का काम करते हैं, जो कि वर्तमान में प्रचलित लॉटरी सिस्टम द्वारा तय नहीं किया जाएगा। नए मानदंड अब उच्च-कुशल श्रमिकों का पक्ष लेंगे, जिन्हें उनकी संबंधित कंपनियों द्वारा उच्चतम मजदूरी का भुगतान किया जाता है। आईटी और अन्य संबंधित डोमेन में अत्यधिक कुशल कम लागत वाले कर्मचारियों का एक वैक्यूम भरने के लिए, अमेरिकी प्रशासन एक निश्चित संख्या में जारी करता है। प्रत्येक वर्ष वीजा जो अमेरिका के बाहर की कंपनियों को क्लाइंट साइटों पर काम करने के लिए कर्मचारियों को भेजने की अनुमति देता है, इन कार्य वीजा में, एच -1 बी भारतीय आईटी कंपनियों में सबसे लोकप्रिय है। डेटा से पता चलता है कि, अमेरिकी सरकार के पास प्रत्येक वर्ष के लिए कुल 85,000 एच -1 बी वीजा की टोप

धूमधाम से मना रक्षाबंधन

Image
धूमधाम से मना रक्षाबंधन मुरादनगर। कोरोना कहर के बीच भी भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। कोरोना दिशानिर्देशों के चलते इस बार इस पावन पर्व को लेकर भी बहन भाइयों के मन में असमंजस था कि त्योहार पर एक दूसरे के पास पहुंच सकेंगे या नहीं लेकिन प्रातः काल से ही बहन भाइयों के यहां व भाई बहनों के यहां पहुंचने लगे। आवागमन के लिए अधिकांश लोगों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। हालांकि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा की घोषणा की गई थी। बस से भी चलाई गई लेकिन आम दिनों की तरह वाहनों की कम उपलब्धता को देखते हुए लोगों ने निजी वाहनों का ही सहारा लिया।  भीड़भाड़ के कारण कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों में कुछ विघ्न पड़ा लेकिन अधिकांश लोगों ने सावधानी बरतते हुए त्यौहार मनाया। कुछ बहन ने भाइयों के लिए मिठाई राखी के साथ सैनिटाइजर मास्क आदि भी भेंट में लेकर आईं। वहीं भाइयों ने भी इस बार बहनों को राखी के नेग के साथ सैनिटाइजर की बोतलें मास्क के पैकेट और कुछ ने साबुन तक बहनों को भेंट किए। सोमवार को सावन मास का आखरी दिन रक्षाबंधन का पड़ा। इस