Posts

तानाशाह नहीं नेता को मिलता है सम्मान - निजाम चौधरी

Image
तानाशाह नहीं नेता को मिलता है सम्मान - निजाम चौधरी मुरादनगर। आजाद समाज पार्टी ने बनारस संभाग के बाद निज़ाम चौधरी को मेरठ संभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी भी दिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा पार्टी सुप्रीमो एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण का आभार व्यक्त किया। पार्टी के कार्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए पूरे प्रदेश को 6 जोन बांटा गया है। मेरठ संभाग में मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद मंडल रखे गए हैं। पार्टी इससे पूर्व निजाम को बनारस का प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। पार्टी ने उनकी महत्वता कार्यों को देखते हुए एक नई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने निजाम चौधरी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका में है और वह जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं।  कार्यकर्ताओं ने उनके भारत नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर पहुंच कर उन्हें फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर निजाम चौधरी ने कहा कि हमारे नेता ने मुझ में विश्वास व्यक्त करते हुए जो जिम्मेदारी दी हैं। उन्हें पूरा करने का प्रया

जनपद में ईद का त्यौहार परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न 

Image
जनपद में ईद का त्यौहार परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न  गाजियाबाद। संपूर्ण जनपद गाजियाबाद में ईद का त्यौहार परंपरागत एवं आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने इस अवसर पर जनपद के सभी मुस्लिम समुदाय के नागरिकों को ईद के मौके पर हार्दिक बधाई दी है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी के द्वारा आज कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दौरा भी किया, जिसके अंतर्गत दोनों अधिकारियों के द्वारा डासना मसूरी कैला भट्टा मुरादनगर मोदीनगर तथा अन्य स्थानों पर सघन स्थल निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को कानून व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। ज्ञातव्य हो कि ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के द्वारा धर्म गुरुओं के साथ बैठक में की गई थी और सभी को आपसी सौहार्द के साथ ईद का त्यौहार मनाने का आह्वान किया गया था। सभी नागरिकों के द्वारा आज जनपद में शांतिपूर्वक एवं सौहार्द के साथ ईद का त्यौहार आयोजित किया गया

दिनदहाड़े दबंगों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली

दिनदहाड़े दबंगों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली   मुरादनगर। एक व्यक्ति को दिन निकलते ही गोली मार देने की घटना से इलाका दहल उठा। गोली की आवाज से लोगों में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े गोलीकांड की खबर से पुलिस में भी हड़कंप मच गयाा। गोली लगने से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आर्य नगर कॉलोनी में सुबह अफजल 35 वर्ष पुत्र रफीक को गोली मार दी गई। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की आवाज सुन लोग उसकी ओर दौड़े। मौके पर घायल अवस्था में अफजल पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अफजल शराब पीने का आदी है। गुरुवार को रास्ते चलते एक बाइक सवार से उसका विवाद हो गया था। उनका विवाद शांत कराने के लिए बीच में तालिब पुत्र सगीर निवासी आर्य नगर पहुंच गया था। उसी दौरान अफजल ने तालिब के साथ भी मारपीट कर दी थी। उसी का बदला लेने के लिए तालिब अपने भाई बाबर के साथ अफजल के घर जा धमका और उसको गोली मार दी।  इस मामले में पीड़ित के पिता रफीक ने दोनों भाइयों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही

घर में घुसकर वृद्धा व किशोरी के साथ मारपीट

घर में घुसकर वृद्धा व किशोरी के  साथ माररपीट   मुरादनगर। दबंगों ने हमला कर वृद्धा किशोरी व पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। आरोप है कि परिवार पर पहले भी आरोपी हमला कर चुके हैं। पुलिस द्वारा कार्यवाही ने किए जाने से उनके हौसले इतने बढ़ गए कि परिवार पर दोबारा जानलेवा हमला किया गया।  नगर की राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय बलिराम ने पत्र में लिखा है कि वह उसका परिवार यहां रहते हैं। कुछ दिन पूर्व कॉलोनी के ही दबंग लोगों ने उसके व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उन पर दबाव बनाकर फैसला करा दिया था। आरोप है कि बलिराम उनकी पत्नी पुत्र पोत्री अपने घर में थे। अचानक ही पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने उनके परिवार पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। सभी को लाठी-डंडों से पीटा गया जिसमें परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और ना ही कोई कार्रवाई की। जिसके कारण उसके पूरे परिवा

आगरा में शूद्र परिवार के साथ हुई घटना निंदनीय - शूद्र सतीश बौद्ध

Image
आगरा में शूद्र परिवार के साथ हुई घटना निंदनीय - शूद्र सतीश बौद्ध गाजियाबाद। आगरा में शुद्र परिवार के साथ हुई घटना को लेकर शूद्र सतीश बौद्ध ने कहा कि यह घटना निंदनीय है जो कि हमारे समाज की सच्चाई को सामने लाई है।  गौरतलब हो कि आगरा में शुद्र परिवार से एक महिला की मौत हो गई थी जिसके शव को जलाने से स्वर्ण जाति के लोगों ने रोक लगाई। हमारा देश चांद तक पहुंच चुका है लेकिन अभी भी उसकी सोच धरातल पर ही अटकी हुई है। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि अभी भी जातिवाद का कुचक्र खत्म नहीं हुआ है। जब तक यह जातिवाद रहेगा हमारा देश विकसित नहीं हो सकता। महिला के शव को जलाने से रोक लगाने पर यह दर्शाता है कि आज भी समाज के अंदर शूद्र लोगों के प्रति कितनी नफरत उनके दिल में बनी हुई है। यदि यह नफरत समाज के लोगों ने अपने दिलों से नहीं निकाली तो हमारा देश इन्हीं जातियों में बंट कर रह जाएगा। 

इनाम का झांसा देकर ठगों ने युवक के बैंक खाते को किया खाली 

इनाम का झांसा देकर ठगों ने युवक के बैंक खाते को किया खाली    मुरादनगर। शातिर ठगों ने युवक को ₹4000 इनाम देने का झांसा देकर उसके बैंक खाते को खाली कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर सैंथली निवासी ललित ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर कॉल आई थी कि उसके पेटीएम अकाउंट में उसके द्वारा जीती हुई ₹4000 जमा कराए गए हैं। साथ में ही उसे एक लिंक भी भेजा गया। उसके द्वारा लिंक को ओपन करते ही उसके खाते में जमा रुपए निकल गए। बैंक द्वारा रुपए निकलने का संदेश मिलने के बाद उसके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मामूली बात को लेकर दबंगों ने किया घर में घुस कर हमला

Image
मामूली बात को लेकर दबंगों ने किया घर में घुस कर हमला   की जान से मारने की कोशिश, घर में घुस कर लूट पाट भी की    पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगायी  न्याय की गुहार  पीड़ित परिवार  गाजियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्र की कॉलोनी सीनू, मयूर विहार डासना का एक मामला सामने आया है। कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने मोमिन पुत्र अल्लाउद्दीन के घर में घुस कर पहले तो परिवार वालों के साथ मारपीट की और फिर घर का सामान के साथ तोड़फोड़ कर घर में रखे दो लाख रुपये व सोने चाँदी के जेवरात लूट कर ले गये। परिजनों का कहना है कि हम पुलिस में मारपीट व लूट की शिकायत दर्ज करने गए तो पुलिस ने हम पर ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। लुटेरे दबंग किस्म के व्यक्ति हैं।  पीड़ित परिवार का कहना है कि हम उस घटना से इतने डरे सहमे हुए हैं कि इस घटना को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन हम घटना वाले दिन से ही अपने घर को छोड़ कर किराए के मकान में आकर रहने को मजबूर हैं। जब पत्रकारों ने इस लूट की घटना के बारे में sho मसूरी से जानकारी प्राप्त की तो sho मसूरी ने दोनों परिवार का आपस में झगड़ा होना बताया। लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामूली स