उत्थान एक नई पहल मंत्री ने की प्रशंसा आगे का कार्यों का आश्वासन
उत्थान एक नई पहल मंत्री ने की प्रशंसा आगे का कार्यों का आश्वासन
मुरादनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने मुरादनगर की सामाजिक संस्था को उसके कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देते हुए भविष्य में क्षेत्र के लिए अन्य जनहित के कार्य कराने की घोषणा की है। उत्थान एक नई पहल के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के समय प्रभावित लोगों की मदद करने दिव्यांग जनों को उपकरण उपलब्ध कराने के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा है कि मुरादनगर क्षेत्र के लोगों की और भी जनसमस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उत्थान एक नई पहल अनेकों अवसरों पर ऐसे कार्य कर चुकी है जिन की प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि संस्था द्वारा उनके संज्ञान में लाई गई किसी भी समस्या का समाधान कराया जा रहा है। लोगों की बात उनके दुख दर्द उन तक पहुंचाने के लिए भी उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment