Posts

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल - वीरेंद्र सिंह

Image
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल - वीरेंद्र सिंह मुरादनगर। लोग बीमारी से मर रहे हैं। कालाबाजारी करने वाले तिजोरी भर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार उन पर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चौo विरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में कालाबाजारी चरम पर है और जनता महामारी के दंश के साथ ही महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर है। जिंदगी बचाने वाली दवाइयों की भी जमाखोरी करके मुनाफा कमा रहे हैं। प्रशासन दावे कर रहा है कि लोगों के इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी लेकिन हालात इसके ठीक विपरीत नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे लॉकडाउन की अफवाह फैलाकर जमकर कालाबाजारी की जा रही है। ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए - मुनेश जिंदल

Image
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए - मुनेश जिंदल मुरादनगर। अखिल भारतीय मानव अधिकार निगरानी समिति ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने  की मांग की है। इस बारे में समिति के कोषाध्यक्ष  मुनेश जिंदल ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में समिति को अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निम्न कोटि का वेतन दिया जाता है। जबकि उनसे कार्य 12 घंटे तक वह उससे अधिक भी लिया जाता है। ड्यूटी कोविड-19 के कठिन दौर में उन्हें हाई रिस्क अलाउंस का भुगतान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फील्ड में जाकर बच्चों गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना संचारी रोगों से बचाने के लिए जनता का उत्साह बढ़ाने कोविड-19 का मरीजों का वैक्सीनेशन करना रविवार को भी आरोग्य मेला कार्यक्रम होता है। अतः साप्ताहिक छुट्टी नहीं होती है। आयुष्मान भारत के तहत कार्ड बनवाना पीएमएवाई योजना का कार्य करना ऑनलाइन पोर्टल पर आरसीएस से भरने का कार्य करना  होता है। उनके कठिन कार्यो

25% कर्मियों के साथ चलेगी आयुध निर्माणी प्रशासन, ऑक्सीजन भी कराएगी उपलब्ध

Image
  25% कर्मियों के साथ चलेगी आयुध निर्माणी प्रशासन, ऑक्सीजन भी कराएगी उपलब्ध मुरादनगर। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों को कोविड-19 की बीमारी से रोकथाम के लिए 25% कर्मचारियों के साथ कार्य कराए जाने के लिए निर्माणी प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया है।  साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए कहा गया है कि अपने लिए आवंटित ऑक्सीजन से 10% रोगियों के इलाज के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। पत्र में कहा गया है कि आगामी 2 सप्ताह के लिए कोविड-19 की गंभीर बीमारी को देखते हुए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य शेष कर्मचारियों की 25% उपस्थिति के आदेश  किए जाएं। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए दिनांक 29.04. 2021 से आगामी 2 सप्ताह के लिए अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष कार्य या 25% के साथ अधिकारी वर्ग के लिए लागू नहीं। साथ ही कहा गया है कि  ऑर्डिनेंस फैक्ट्री उद्योग की श्रेणी में आने के कारण ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। आयुध निर्माणी अपने खर्चे से अस्पतालों के लिए नियम अनुसार भरे सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

लोगों की जान से भी खेल रहे हैं कालाबाजारी करने वाले - उत्तम त्यागी

Image
  लोगों की जान से भी खेल रहे हैं कालाबाजारी करने वाले - उत्तम त्यागी मुरादनगर। कालाबाजारी के साथ जान से थी खिलवाड़ की जा रही है। महामारी के समय जितनी आवश्यकता उसके संक्रमण को रोकने की है उतनी ही आवश्यकता कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी होनी चाहिए। ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वह औरों के लिए भी नजीर बने। यह कहना है वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम कुमार त्यागी का।  उन्होंने  बताया कि ऐसी त्रासदी में बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाएं वस्तुओं की कालाबाजारी के साथ ही फर्जीवाड़ा भी होने लगा है। कुछ अस्पतालों  के कर्मचारी रेमदेसीवर इंजेक्शन की खाली शीशियां रैपर कुछ पैसों के लिए ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं जो उनमें दवा के नाम पर कुछ और भरकर बेच रहे हैं। इस बारे में सावधानी की आवश्यकता है। किसी को भी इंजेक्शन लगवाने के बाद खाली सीसी न देकर उन्हें अपने सामने नष्ट कराया जाना चाहिए। बीमारी जान ले रही है कालाबाजारी करने वाले लोगों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ रहे हैं।

स्थानीय श्मशान घाट में बड़ी संख्या में हो रहे हैं अंतिम संस्कार , कहां से आए शव ?

Image
स्थानीय श्मशान घाट में बड़ी संख्या में हो रहे हैं अंतिम संस्कार , कहां से आए शव ? मुरादनगर। कोरोना संक्रमित कई लोगों के शवों का अंतिम संस्कार महानगरों से आकर लोग यहां कर रहे हैं। नगर के  श्मशान घाटों पर एक साथ अनेकों चिताएं एक साथ जलती देखी गई। अंतिम संस्कार करने आए सभी लोग पीपीई किट पहने थे। सभी शवों को विभिन्न स्थानों से एंबुलेंसों  द्वारा श्मशान घाटों तक लाया गया था। उखलारसी श्मशान घाट के निकट रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एम्बुलेंसों के चालक जो कि श्मशान घाट के बाहर गाड़ियों में बैठे हुए थे उन्होंने बताया कि वह साहिबाबाद गाजियाबाद से एंबुलेंस में शव लेकर यहां आए हैं। मरने वाले कौन थे। उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है लेकिन सभी शव कोरोना से मरने वालों के ही हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले अस्पताल के कर्मचारी या मृतकों के परिजन इस बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उनकी गाड़ी यहां तक शव लाने के लिए बुक कराई गई थी। महानगरों में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लोग अपने से बिछुड़ो के अंतिम संस्कार के लिए ऐसे स्थानों की तलाश

पहले भी की अब भी हर मदद के लिए तैयार - बॉबी पंडित

Image
पहले भी की अब भी हर मदद के लिए तैयार - बॉबी पंडित मुरादनगर। आपदा के समय प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जो भी संभव हो लोगों की मदद करें। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी पंडित ने लोगों से अपील की है कि महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा दिए दिशा निर्देशों का सभी पालन करें तथा महामारी के नियंत्रण पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने  बताया कि हमारे संगठन ने पहले लगे लॉकडाउन में भी लोगों की हर संभव सहायता की थी। आकस्मिक स्थितियों में अभी भी सभी तैयारियां हैं।

हो रहा है जन सहयोग से सैनिटाइजेशन - गंगा शरण

Image
हो रहा है जन सहयोग से सैनिटाइजेशन - गंगा शरण मुरादनगर। राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन ने विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। संगठन के लाला गंगा शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि जन सहयोग से कार्य कराया जा रहा है।