Posts

मुरादनगर हिंदी हाई स्कूल में भावना ने बाजी मारी

Image
  मुरादनगर हिंदी हाई स्कूल में भावना ने बाजी मारी मुरादनगर। जवाहरलाल गर्ल्स मेमोरियल आयुध निर्माणी कॉलेज की छात्रा भावना ने उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 के घोषित परिणामों में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।

विभिन्न मामलों में सात गिरफ्तार

  विभिन्न मामलों में सात गिरफ्तार मुरादनगर।  गंग नहर में नहाने पर पाबंदी लगाई हुई है। परंतु उसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। पुलिस ने गांव रेवड़ा रेवड़ी निवासी परवीन पुत्र सुभाष नहाने के लिए गया गंग नहर में नहाने के लिए मंदिर के सेवादारों ने मना किया। जिसको लेकर प्रवीण व सेवादारों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया, इसके अलावा मनीष पुत्र सुरेंद्र निवासी कस्बा शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसके अलावा गांव भोवापुर में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में गाली गलौज वह मारपीट करने लगे, पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में अजय पुत्र तेजपाल, सौरभ पुत्र ओमवीर, अजय पुत्र राजवीर, सागर पुत्र धीरज, पुत्र गण यशपाल गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की हत्या का प्रयास पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या का प्रयास पति गिरफ्तार गांव मकरेड़ा में महिला की पति ने ही गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संदेश पुत्र श्रीपाल का अपनी पत्नी से ससुराल जाने को लेकर विवाद हो गया जो इतना बढा की पति पत्नी की जान लेने पर आमादा हो गया और उसने पत्नी सोनम उम्र 32 वर्ष का रस्सी से गला घोंट दिया। उसने अपने आप को किसी तरह से उसके चंगुल से बचा अपने मायके सूचना दी। परिजनों ने आकर उसे अस्पताल पहुंचाया महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष और 4 वर्ष है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ब्लाक प्रमुख का स्वागत

Image
  ब्लाक प्रमुख का स्वागत  मुरादनगर । ब्लॉक प्रमुख का यहाँ गांव खुर्रमपुर स्थित बीकेडी स्कूल में स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजीव त्यागी ने कहा कि गाँवो में विकास के लिए ग्राम प्रधानों के साथ गोष्ठी कर विकास कार्यों की योजना बनायीं जाएगी। गांव की समस्याओं का गांव में ही बैठकर समाधान किया जाएगा। आपसी भाईचारा तथा खुशहाली बनी रहे ऐसे सतत प्रयास किया जाएंगे, क्योंकि सौहार्द ही विकास का मार्ग है उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में लाने हेतु युवाओं का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद रामकिशन बंधु ने की उन्होंने बताया कि तथा संचालन भूषण त्यागी ने किया बीकेडी स्कूल के ललित त्यागी, संजीव त्यागी, अमित त्यागी, पवन त्यागी, असालतनगर के प्रधान पति अनुज त्यागी, मूलचंद गुप्ता, प्रिंस त्यागी, विकास त्यागी, अश्विनी त्यागी, राज बब्बर त्यागी, पवन त्यागी, मनोज त्यागी, साधुराम त्यागी, मोहित त्यागी आदि उपस्थित रहे।

ऋषि हत्याकांड में एक और गिरफ्तार

ऋषि हत्याकांड में एक और गिरफ्तार मुरादनगर। उखलारसी में आयुध निर्माणी कर्मचारी ऋषि चौधरी हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी अनुज पुत्र सोमपाल निवासी शाहजहांपुर मोदीनगर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी अंकित को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस हत्या के मामले का खुलासे का दावा कर गिरफ्तारी कर रही है लेकिन हत्या का क्या कारण था इस विषय में चुप है। लोग भी हत्याकांड के पीछे क्या कारण रहे उनको जानना चाहते है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तत्परता से गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उखलारसी में आयुध निर्माणी कर्मचारी फाइनेंसर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। लगभग 3 सप्ताह बाद पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है लेकिन वह भी अभी आधा अधूरा है।

मुरादनगर सीट पर रालोद लड़ेगी सपा से गठबंधन तय अजय प्रमुख

Image
मुरादनगर सीट पर रालोद लड़ेगी सपा से गठबंधन तय अजय प्रमुख मुरादनगर। विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा लंबा समय नहीं रहा है। सभी पार्टियां मजबूत प्रत्याशियों की तलाश और विधानसभा पहुंचने के प्रत्याशी जीत की संभावनाओं वाली पार्टियों से टिकट लेने के लिए गोटियां बिछाने लगे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष राजापुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख तथा मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर किस्मत आजमा चुके। चौधरी अजय प्रमुख से इस विषय में उनसे वार्ता हुई जिसमें उन्होंने पार्टी की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आदेश अनुसार अभी तक समाजवादी पार्टी से गठबंधन लगभग हो चुका है। अधिकारिक घोषणा बाकी है इसके अलावा कुछ और छोटे दलों से भी गठबंधन होने की संभावना है। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भी लोकदल और समाजवादी पार्टी जिले में मजबूत स्थिति में रही थी। अब पार्टी ने संगठन में बूथ स्तर पर विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी चल रही है और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और उनकी कमेटियों की बनाने की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी इस बार किसान और मजदूरों कि देश में ज

विनीत अग्रवाल शारदा का किया जोरदार स्वागत

Image
विनीत अग्रवाल शारदा का किया जोरदार स्वागत मुरादनगर । भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का मेरठ जाते हुए बस स्टैंड पर भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनके कार्यालय पर अपने संबोधन में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदा व्यापारियों का सहयोग किया है और आगे भी व्यापारियों का मान सम्मान रखते हुए सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों के लिए काम करती है और व्यापारी हित की बात करने वालों का जमीनी स्तर पर कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा भाजपा की सरकार बनी है बड़े-बड़े उद्योग लगाने के लिए उद्योगपति लालायित है। उन्होंने कहा कि 75 जिलों में 24 घंटे बिजली देने का काम हमारी सरकार ने किया है उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में विपक्षी ट्यूटर ट्यूटर खेलते रहे किसी ने भी महामारी में जनता की मदद नहीं की हमारे प्रधानमंत्री काम करते रहे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री हमारे लिए गौरव की बात है उन्होंने बताया कि जब से उत्तर प्रदेश मे