मुरादनगर सीट पर रालोद लड़ेगी सपा से गठबंधन तय अजय प्रमुख

मुरादनगर सीट पर रालोद लड़ेगी सपा से गठबंधन तय अजय प्रमुख


मुरादनगर। विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा लंबा समय नहीं रहा है। सभी पार्टियां मजबूत प्रत्याशियों की तलाश और विधानसभा पहुंचने के प्रत्याशी जीत की संभावनाओं वाली पार्टियों से टिकट लेने के लिए गोटियां बिछाने लगे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष राजापुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख तथा मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर किस्मत आजमा चुके। चौधरी अजय प्रमुख से इस विषय में उनसे वार्ता हुई जिसमें उन्होंने पार्टी की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आदेश अनुसार अभी तक समाजवादी पार्टी से गठबंधन लगभग हो चुका है। अधिकारिक घोषणा बाकी है इसके अलावा कुछ और छोटे दलों से भी गठबंधन होने की संभावना है। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भी लोकदल और समाजवादी पार्टी जिले में मजबूत स्थिति में रही थी। अब पार्टी ने संगठन में बूथ स्तर पर विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी चल रही है और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और उनकी कमेटियों की बनाने की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी इस बार किसान और मजदूरों कि देश में जो बदहाल स्थिति है, उसकी लड़ाई लड़ते हुए देश में किसान और मजदूर को एक अच्छी स्थिति में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा सरकार नए 3 कृषि अध्यादेशों को जबरन किसानों पर थोपना चाहती है। किसान उसका विरोध कर रहे हैं किसान दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर को 8 महीने से घेराव करके बैठे हैं। राष्ट्रीय लोक दल उनका समर्थन करती है, और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसान आंदोलन में सहयोग कर रही है। गाजियाबाद जिले में राष्ट्रीय लोकदल मोदीनगर और मुरादनगर इसके अलावा और भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इन सभी का निर्णय हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लेंगे। बाकी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित