Posts

न्याय नौकरी आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन

Image
न्याय नौकरी आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन मुरादनगर। न्याय, नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। श्मशान घाट में भ्रष्टाचार के कारण जान गवाने वाले लोगों के परिवारों की महिलाओं का दर्द गुस्सा फूट गया। श्मशान घाट पहुंचते ही उस समय का मंजर याद आते ही महिला ममता बेहोश होकर गिर गई। एक महिला की धरने के दौरान नगर पालिका कार्यालय पर तबीयत खराब हो गई। वहीं राजनीतिक दलों ने भी धरने को समर्थन देने की घोषणा की है। 3 जनवरी 2021 को उखलारसी स्थित श्मशान घाट में नए बने बरांडे की छत गिरने से अपनों को जान गवा चुके परिवारों की महिलाएं पहले श्मशान घाट पर दीप जलाकर मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची। वहां पहुंचते ही एक महिला बेहोश होकर गिर गई जिसे किसी तरह से होश में लाया गया। उसके बाद सभी महिलाएं उनके परिजन जुलूस के रूप में  नगर पालिका परिषद कार्यालय पर  पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवारों ने मांग उठाई कि  उखलारसी श्मशान घाट नगरपालिका के भ्रष्टाचा

कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने महताब पठान

Image
कांग्रेस के  प्रदेश सचिव बने महताब पठान  मुरादनगर। कांग्रेस ने मुरादनगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी महताब पठान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। महताब पठान को कांग्रेस उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव मनोनीत किए गए है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। इस बारे में महताब पठान ने  बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे। मनोनयन के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं के साथ से संभव हो सका है।

व्यापारियों ने पुलिस को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Image
व्यापारियों ने पुलिस को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित  मुरादनगर। कस्बा रोड़ स्थित रेडीमेड गारमेंट शोरूम नैनी क्रिएशन पर दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा करने पर  थानाध्यक्ष सतीश कुमार, चौकी प्रभारी जय कुमार सरोहा, सब इंस्पेक्टर कोमल सिंह, अंकित लातियान, विनोद कुमार, विवेक सिरोही सहित पुलिस टीम का माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री पंकज गर्ग ने कहा कि थाना प्रभारी सतीश कुमार ने  पूरी मेहनत से घटना का खुलासा किया है। व्यापारियों ने  सर्दी के समय में बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी थाना प्रभारी से की।  पंकज गर्ग ने बताया कि स्वागत करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गोयल, महामंत्री रामकिशन, कोषाध्यक्ष हरिओम सिंघल, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अमरीश गोयल, दीपक गुप्ता, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष लोकेश वर्मा, रेलवे रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्रम चौधरी, उपाध्यक्ष अजय वर्मा, राजकुमार गोयल मोहित मुंडे, हरिओम गुप्ता, विनोद धनकड़, जिला मंत्री मुकेश भटनागर, अनिल शर्मा, सुनील कुमार, प्रमोद अग्रवाल, विनय शर्मा, सुमित अग्रवाल, भाज

कृषि कानून किसान एकता की वजह से वापिस - जितेंद्र सिंह कुंडू

Image
कृषि कानून किसान एकता की वजह से वापिस - जितेंद्र सिंह कुंडू मुरादनगर। प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा से यह सिद्ध हो गया है कि किसान एकजुटता के सामने केंद्र को अपने कदम पीछे हटाने पडे़। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने यह बातें कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों किसानों की शहादत के बाद केंद्र सरकार ने किसानों की बात मानी। यदि पहले ही ऐसा हो जाता अनेकों लोगों की आंदोलन में जाने नहीं जाती। कुंडू ने बताया कि केंद्र ने तीनों कानून वापिस लेने की घोषणा की है लेकिन जब तक संसद में इन

अमित सिंघल मेरठ मंडल अध्यक्ष बने

Image
अमित सिंघल मेरठ मंडल अध्यक्ष बने  मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष, ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए बहुत ही कर्मठ जुझारू समाजसेवी अमित सिंघल को संस्था का मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि सिंघल समाज सेवा के कार्यों में  हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह पहले से ही गरीब कन्याओं का विवाह, स्वाबलंबी बनाने के लिए सिलाई सेंटर, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आंखों के ऑपरेशन पिछले 20 वर्षों से कराते आ रहे हैं।  संस्था द्वारा अनाथ बच्चों के लिए बन रहे बालग्रह के कार्य को देखते हुए वह संस्था से जुड़े हैं। प्रजापति ने बताया कि जो लोग जनहित के कार्यों कर रहे हैं ।संस्था से जुड़ने पर और अधिक सक्रियता से लोगों की परेशानियों का निस्तारण कर सकेंगे और संरक्षक भी यही चाहते हैं कि संस्था से समाज के लिए समर्पित लोगों को ही जोड़ा जाना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेश हापुड़ वाले सोनिया रामप्रीत  रेखा दक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।

अमेज़ॉन में हुआ काइट के 13 छात्रों का प्लेसमेंट, प्रत्येक छात्र को मिला 44.14 लाख का पैकेज

Image
अमेज़ॉन में हुआ काइट के 13 छात्रों का प्लेसमेंट, प्रत्येक छात्र  को मिला 44.14 लाख का पैकेज ग़ज़ियाबाद। केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 2022  बैच के तेरह छात्रों ने एमेजॉन द्वारा 44.14 लाख रपये प्रतिवर्ष पर चयनित हो सभी को चकित कर दिया। 8 नवंबर 2021 काइट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ क्योंकि यू.एस. सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बिग फाइव कंपनियों में से एक अमेज़न के ऑनलाइन अभियान के दौरान संस्थान के 13 छात्रों को चुना गया । इन 13 छात्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग से नौ छात्र, कंप्यूटर विज्ञान विभाग से एक,  कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से दो और इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग से एक छात्र  चयनित किया गया। मानस श्रीवास्तव, यश चतुर्वेदी, हिमांशु, अविरल भटनागर, प्रफुल वार्ष्णेय, हर्ष भारद्वाज, दक्ष मलिक, ध्रुव गर्ग, अर्पित खेर, अमनदीप चौधरी, शिवांशु मिश्रा, विवेक कुमार और राधिका अग्रवाल काईट के ऐसे छात्र हैं जो जल्द ही अमेज़ोनियन बनने जा रहे हैं। छात्रों ने स्वीकार किया कि उनकी असाधारण सफलता के पीछे का मंत्र कोडर कोर्नर, प्रतिस्पर्धी कोडिंग सुधार कार्यक्रम (सीसीआईपी) और छा

70 जोड़े बंध विवाह के बंधन में

Image
70 जोड़े बंध विवाह के बंधन में   मुरादनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मुरादनगर के 70 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ ।राष्ट्रीय लोकदल नेता असलम खान ने बताया कि ईदगाह बस्ती व सहबिस्वा से कार्यक्रम में जाने के लिए 70 परिवार अनम गार्डन कॉलोनी में एकत्र हुए। जहां से सभी को बसों के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। असलम ने बताया कि लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देकर और भी ऐसे परिवारों की तलाश की जा रही हैकि जो इस योजना के तहत विवाह कर सकते हैं। इस मौके पर शाहरुख पठान, लियाकत, फरमान पठान व मंजूर पठान आदि लोग उपस्थित रहे। असलम खान ने बताया कि निर्धन परिवारों की बच्चियों के लिए इस योजना का काफी महत्व है।