पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत



मुरादनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद का दिल्ली से मेरठ की ओर जाते हुए जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस की देशव्यापी प्रदर्शन रैली में अधिक से अधिक संख्या में जुट कर रामलीला ग्राउंड दिल्ली में सरकार को उसकी गलत नीतियों का जवाब दें।


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की मुख्यधारा होती है समय की आवश्यकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकहित वह पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं। मुरादनगर बस स्टैंड पर पीसीसी सदस्य अलीमुद्दीन कस्सार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कुणाल त्यागी, सतेंद्र त्यागी, अंकुर, ओम प्रकाश, दिनेश चंद, जिनेंद्र राठी, अभिनव त्यागी और विनोद शर्मा आदि कांग्रेसी भारी संख्या में मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

चेयरमैन सईउल्लाह खान ने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

कानूनी जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओं ने दी कानून की जानकारी ग्रामीणों को जानकारी