दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
मुरादनगर। किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस के पास शिकायत लेकर जा रहे किशोरी के भाई के साथ भी मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के 1 गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री आयु 15 वर्ष घर से खेत में गोबर फेंकने के लिए जा रही थी। रास्ते में पहले से ही खड़े युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। किशोरी कुछ समझ पाती उससे पहले ही एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंच गए और जबरन उसे कार में डालकर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म कर पास के 1 गांव के खेत में उसे मरा समझ कर फेंक गए। किशोरी के परिजन उसे खोजते हुए उस स्थान पर पहुंच गए जहां एक के खेत में बेहोशी की हालत में किशोरी पड़ी मिली। उसे किसी तरह से होश लाकर परिजनों ने उससे पूछा। तब किशोरी ने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। पीड़िता की मां का कहना है कि 12 घंटे बाद उनकी पुत्री उन्हें मिली। वह उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घर से निकले थे। आरोपी पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनका विरोध करने पर उसके पुत्र के साथ बर्बर तरीके से मारपीट की गई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप की स्थिति है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment