उत्थान एक नई पहल को फिर मिली शाबाशी
उत्थान एक नई पहल को फिर मिली शाबाशी
मुरादनगर। नगर की स्वयंसेवी संस्था उत्थान एक नई पहल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सभी स्थानों पर प्रशंसा हो रही है। संस्था द्वारा वृक्षारोपण वह पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय विनायक जोशी ने भी इस संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति व गौरी अबूपुर पूर्व प्रधान के साथ उनसे मिले तथा क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने के आश्वासन दिया है। मनोज प्रजापति ने बताया कि यह संगठन एक राजनीतिक है। सामाजिक कार्यों के लिए इसका गठन किया गया है।
Comments
Post a Comment