विपदा की घड़ी में कांग्रेस कर रही है गरीब लोगों की सहायता
विपदा की घड़ी में कांग्रेस कर रही है गरीब लोगों की सहायता
मुरादनगर। प्रधानमंत्री देश के गरीबों तक हर मदद पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन अभी तक बहुत सी जगह लोगों को कई कई दिनों से खाना तक नहीं मिला है। ऐसे गरीब लोगों की मदद के लिए पार्टी ने हाथ आगे बढ़ाए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अलीमुद्दीन कस्सार ने पार्टी की ओर से राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए कहा कि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी वह उत्तर प्रदेश कांग्रेसका अध्यक्ष की देखरेख में व विधायक विधायक अजय कुमार लल्लू व विजेंद्र यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद व उनकी टीम सभी कार्यकर्ता पिछले 21 दिनों से गरीब परिवारों की असंभव मदद की है और लॉक डाउन के अगले 19 दिनों में भी मदद सब मिलकर मदद करेंगे। जिलाध्यक्ष बिजेंदर यादव अपनी टीम के साथ मिलकर मदद करेंगे। यादव की टीम के सभी लोग सहयोग व साथ रहेंगे। यादव ने दिल व जान से 24 घंटे गरीब मजदूर की मदद की है। जिसमें अमोल वशिष्ठ पूर्व पार्षद, हनीफ चीनी पूर्व पार्षद, विकास शर्मा, विनोद शर्मा, अलीमुद्दीन कसार, नईम त्यागी नेकपुर मौजूद थे।
Comments
Post a Comment