दिव्यांगों को निशुल्क ट्राई साइकिल मिली
दिव्यांगों को निशुल्क ट्राई साइकिल मिली
मुरादनगर। नगर की सामाजिक संस्था उत्थान एक नई पहल के प्रयास तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम राज्यमंत्री एवं सेवा नियोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के सहयोग से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल निशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस बारे में संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे दिव्यांग हैं जो पैसे की तंगी के चलते ट्राई साइकिल वह कृत्रिम अंग नहीं लगवा पा रहे हैं, उन लोगों को पिछड़ा कल्याण वर्ग द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ठाकुर रघुराज सिंह ने आश्वासन दिया है कि जितने भी दिव्यांग मुरादनगर क्षेत्र से साइकिल उपकरणों के लिए आएंगे उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी रजनीश कुमार पांडे, हिमांशु बंसल, मांगेराम, सोनू कोरी व महिमा आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment