इनाम के चक्कर में अपने रुपए भी गवाएं
इनाम के चक्कर में अपने रुपए भी गवाएं
मुरादनगर। इनाम के चक्कर में एक व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट में मौजूद रुपयों से हाथ धो बैठा। ठगों ने इनाम मिलने का झांसा देकर लिंक भेजा जिसको खोलते ही उसके खाते से ₹10000 साफ हो गए। नगर की ब्रिज विहार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार का यहां एक बैंक में बचत खाता है। उसके मोबाइल पर एक लिंक आया जिस पर लिखा हुआ था लिंक खोलो इनाम पाओ। वह उस लिंक को खोल कर कुछ समझने की कोशिश कर रहा था। उससे पहले ही उसके मोबाइल पर उसके खाते से रुपए निकालने का मैसेज आया जिससे उसके होश उड़ गए। बैंक में शिकायत पर सलाह दी गई कि वह पुलिस से शिकायत करें। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Comments
Post a Comment