नगर पालिका परिषद नामित सभासद क्यों नहीं ले रहे शपथ

नगर पालिका परिषद नामित सभासद क्यों नहीं ले रहे शपथ


 


मुरादनगर। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा की जय जय कार है लेकिन मुरादनगर क्षेत्र में इसके बिल्कुल विपरीत हो रहा है। जिन लोगों पर भरोसा कर सरकार ने नगर पालिका में नामित सभासद मनोनीत किए हैं। वही शपथ लेने के लिए तैयार नहीं है। इसके लिए कहीं ना कहीं पार्टी संगठन के समन्वय की कमी या फिर लोगों के मन से यह भरोसा कम हुआ है कि वह लोगों के कार्य करा सकेंगे लेकिन शायद वह उन्हें संभव नहीं दिखलाई दे रहा। उसका एक बड़ा कारण यह भी है कि पार्टी के बड़े नेता कार्यकर्ताओं को सहयोग नहीं करते। कभी सभासद नामित होना अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान समझा जाता था लेकिन वह अमूल्य सम्मान को लेने के लिए तैयार नहीं है। 


इस विषय में पार्टी संगठन जनप्रतिनिधियों को पहल कर ऐसी अप्रिय स्थिति आने से रोकना चाहिए। नामित सदस्य सार्वजनिक रूप से शपथ लेने की घोषणा कर चुके हैं। लोगों की बधाई उन्हें मेंबर बनने की नहीं शपथ ने लेने की मिल रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि पार्टी के टिकटों पर लड़कर सम्मानित स्थानों पर स्थापित हो चुके नेता कार्यकर्ताओं से विमुख होने लगते हैं। 


इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंघल, संजीव त्यागी, मनोज शर्मा, गीता चौधरी, डॉ. विजय पाल हितकारी मनोनीत होकर आए हैं। उन्होंने भी बताया कि कुछ नामित सभासदों ने शपथ लेने से मना कर दिया है। नामित सभासद अधिकांश सत्ताधारी दलों से ही मनोनीत होकर आते हैं ऐसे में सत्ताधारी पार्टी से लोग क्यों दूरी बना रहे हैं। इसके बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में वही लोग सही बता सकते हैं जो शपथ लेने नहीं आ रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित