राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की मेहनत को जिला अध्यक्ष लगा रहे हैं पलीता - महताब पठान
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की मेहनत को जिला अध्यक्ष लगा रहे हैं पलीता - महताब पठान
मुरादनगर। कमेटी प्रस्तावित हो या घोषित हो नाम तो वो ही आएंगे जिसे जिला अध्यक्ष भेजेंगे। किसको किस तरह से संतुष्ट रखना है यह भी पार्टी अध्यक्ष को ही देखना होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने पार्टी हाईकमान को सुझाव भेजे हैं। उनका कहना है कि संगठन को जोड़ने के लिए जिला अध्यक्ष को 5 विधानसभाओं के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठकर कमेटी के बारे में विचार-विमर्श करना चाहिए। आपस में विचार-विमर्श करके 2 नाम रख वरिष्ठों का मान सम्मान भी रखा जा सकता है और विरोध भी नही होगा क्योंकि सभी जानते हैं नयी कमेटी में सभी को नहीं लिया जा सकता है लेकिन यहां पार्टी के फायदे नुकसान की बात नहीं देखी जा रही। यहां तो यह हाल हो रहा है यह उस गुट का है वो उस गुट का है जबकि कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ पार्टी का होता है और यह काम पार्टी मुखिया का होता है सभी को संतुष्ट करना।
Comments
Post a Comment