उप जिला अधिकारी को अभिनंदन पत्र
उप जिला अधिकारी को अभिनंदन पत्र
मुरादनगर। नगर की संस्था उत्थान एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज नवागंतुक उप जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति का अभिनंदन किया। इस बारे में संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि उप जिला अधिकारी अब से पहले भी जहां रहे हैं वहां अच्छे कार्य किए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह उसी तरह से जनहित के कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना लॉकडाउन सावधानी वश संस्था की ओर से अध्यक्ष ने ही उप जिलाधिकारी को अभिनंदन पत्र सौंपा।
Comments
Post a Comment