अपनी सुरक्षा अपने हाथ रेलवे रोड सुरक्षा संगठन गठित - अमित त्यागी अध्यक्ष 

अपनी सुरक्षा अपने हाथ रेलवे रोड सुरक्षा संगठन गठित - अमित त्यागी अध्यक्ष 


 



 


मुरादनगर। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा के लिए खुद एक संस्था का गठन किया है। व्यापारियों की आवाज को अनदेखा किया जाने पर संगठन अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगा। व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने नए पदों को सृजित करते हुए सर्वसम्मति से अमित त्यागी को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना। संगठन के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई ख़िलाकर ख़ुशी ज़ाहिर की।


संगठन के मुख़्य कार्यायल रेलवे रोड़ पर व्यापारी सुरक्षा संगठन द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। पहले क्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता ने पारदर्शिता दिखाते हुए मासिक लेखा-जोखा संगठन के सामने प्रस्तुत किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे रोड़ के दोनों तरफ़ पीली पट्टी व खम्बों को भी सौन्दर्यीकरण के लिये पेंट कराया जायेगा। 


संगठन के संरक्षकों ने विशेष कारणों की वजह से पूर्व में बनाये गये संगठन अध्यक्ष को लगातार अनुपस्थित रहने के कारण हटाकर नए अध्यक्ष को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। अमित त्यागी को निर्विरोध संगठन अध्यक्ष चुना गया है। आचार्य पंडित उमेश शर्मा को सचिव बनाया गया। रजनीश शर्मा को सह सचिव, विपिन त्यागी को उपाध्यक्ष, अखिल शर्मा उर्फ़ आशु को भी उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। उधर प्रचार मंत्री के रुप में राजीव वत्स चुने गए हैं। रविन्द्र पाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संरक्षक डॉक्टर राजपाल तोमर, संरक्षक विक्रम चौधरी ने तीन नये सदस्यों को भी संगठन में शामिल किया है। उनके नाम इस प्रकार है-सदस्य विनोद धनगर, सदस्य टीटी बक्शी उर्फ़ तरनतारण, सदस्य नरेश कुमार आदि को सम्मानित करते हुए संगठन में रखा गया है। 


संगठन के सभी सदस्यों ने संगठन के कार्यो में अधिक उत्साह दिखाते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का बैठक में पूर्ण संकल्प लिया। गौरतलब है संगठन के नए अध्यक्ष अमित त्यागी ने कार्यभार संभालने के उपरांत कहा कि संरक्षक डॉक्टर राजपाल, संरक्षक विक्रम चौधरी, सचिव आचार्य पंडित, उमेश शर्मा व सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का मैं दिल से सदैव आभारी रहूंगा। जिन्होंने हमारा हौसला अफ़जाई करते हुए हमें संगठन के अति महत्वपूर्ण पद के योग्य समझा। मैं हमेशा संगठन को अपने मूल लक्ष्य व ऊंचाईयों की ओर ले जाने का पूर्ण प्रयास करता रहूंगा। अध्यक्ष ने संगठन को एक नया स्लोगन भी दिया। उन्होंने कहा-एक क़दम सुरक्षा की ओर, आओ मिलकर क़दम बढ़ाएं। इसी स्लोगन के साथ संगठन के सदस्यों में ऊर्जा भर गई और सभी ने एक साथ क़दम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। 


संगठन की बैठक में संगठन संरक्षक डॉक्टर राजपाल तोमर संरक्षक विक्रम चौधरी, आचार्य पंडित उमेश शर्मा, अमित त्यागी, पवन गुप्ता, अखिल शर्मा उर्फ़ आशु, रजनीश शर्मा, राजीव शर्मा, पूर्व पार्षद विनोद धनगर, कांति प्रसाद , विपिन त्यागी, अंकित गुप्ता, कुलदीप दत्त, कांति प्रसाद, नरेश कुमार, रविन्द्र पाल, दिनेश कुमार उर्फ़ डीके, टीटी बक्शी उर्फ़ तरनतारण आदि उपस्थित रहे।


 


 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित