भाजपा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

भाजपा प्रशिक्षण शिविर संपन्न


 


मुरादनगर। देहात मंडल के मोरटा में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिन समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सेवानिवृत्त जनरल वी. के. सिंह पहुंचे। पहले दिन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विकास तेवतिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। तेवतिया ने सोशल मीडिया पर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री जरनल वी .के. सिंह ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक गोयल, देहात मंडल के अध्यक्ष अमरीश त्यागी महानगर महामंत्री राजेश त्यागी, भाजपा प्रवक्ता संजय गोयल, पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप, प्रवक्ता योगेश त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, महानगर मंत्री रनिता सिंह, पूर्व पर्यटन मंत्री उत्तराखण्ड सचिदानन्द शर्मा आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित