न्यू जनरेशन वेल्फेयर फाउंडेशन ने महिला सशक्तीकरण का किया कार्यकम 

न्यू जनरेशन वेल्फेयर फाउंडेशन ने महिला सशक्तीकरण का किया कार्यकम 


 



मुरादनगर। आज न्यू जनरेशन वेल्फेयर फाऊंडेशन ने महिला सस्श्क्तिकरण का कार्यकम अपने कार्यलाए जिला पंचायत मार्किट मे कराया। जिसमें दमयंती सिंह ने बताया कि “सामाजिक असमानता, पारिवारिक हिंसा, अत्याचार और आर्थिक अनिर्भरता इन सभी से महिलाओं को छुटकारा पाना है तो जरुरत है महिला सशक्तिकरण की।


 



पहले ‘मैं सक्षम हूं’ इस बात का महिलाओं ने खुद को यकीन दिलाना जरुरी है। मैं एक स्त्री हूं इस आत्मग्लानी में ना रहें। जब आप आत्मग्लानी में आते हो तब आपकी ऊर्जा, उत्साह और शक्ती कम होने लगती है। खुद को दोष देना बंद कर खुद कि तारीफ करना शुरू करें। तारीफ करना दैवी गुण है, है ना? मैं स्त्री हूं, अबला हूं ऐसी सोच भी कभी मन में ना लाएं। ऐसी आंतरिक असमानता से कुछ भी हासिल नही होगा। आप डंटकर खड़ी हो जाएं, अपने अधिकार प्राप्त करने हेतू जिस क्षमता की जरुरत है वह सब आप में है।


निःसंशय समाज में बदलाव आना भी चाहिए। लेकीन आत्मग्लानी के भाव में रहकर यह बदलाव आप नही ला सकती।"


संस्था के अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने कहा कि शिक्षा जीवन में प्रगति करने का एक शक्तिशाली उपकरण है। महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए शिक्षा से बेहतर तरीका क्या हो सकता है? अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से, न्यू जनरेशन वेल्फेयर फाऊंडेशन बालिकाओं और महिलाओं को स्तरीय शिक्षा के माध्यम से शहर और ग्रामीण के दूरस्थ कोनों में भी समान रूप से सशक्त किया जायेगा। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शहजाद चौधरी, दमयंती सिंह, आरजू मैडम, डाकटर शिवराज सिंह, मौहम्मद आसीम सहाब, गुड्डू पत्रकार, सजिद वकील आबशारुल हक पत्रकार, डाॅ. मुस्सरफ आदी उपस्थित थे। 


 


 


 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित