महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक - मनोज प्रजापति
मुरादनगर। महिलाओं को हर तरह से सशक्त किया जाना चाहिए। वह आर्थिक सामाजिक रोजगार हो सकते हैं। यह बातें यहां श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को खाद्यान्न व अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई गई। प्रजापति ने बताया कि उनकी संस्था महिला स्वयं सहायता संगठनों के माध्यम से हजारों महिलाओं को रोजगार से जोड़ आर्थिक रूप से मजबूत कर चुकी है। उन्होंने बताया कि संस्था के संरक्षक ठाकुर रघुराज सिंह भी महिला सशक्तिकरण के अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं जिससे हजारों महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि संस्था अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उनकी मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।