श्मशान घाट में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

श्मशान घाट में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत 



मुरादनगर। 3 जनवरी श्मशान घाट त्रासदी में घायल  एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एहतियात के तौर पर मृतक के निवास पर पुलिस बल तैनात किया  है। हृदय विदारक हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। दर्जनों लोग घायल हो गए थे। पवन 40 वर्ष पुत्र सुरेंद्र निवासी उखलारसी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तभी से उसका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। नगर पालिका द्वारा श्मशान घाट में बनाया बरामदा गिरने से अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोग दब गए थे। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित कई लोग जेल गए थे। मामले की जांच सरकार ने एसआईटी को दी थी। एक और मौत के बाद लोगों में आक्रोश है क्योंकि लोगों को अभी यह पता नहीं चल सका है कि एसआईटी ने इस हादसे के लिए किस को दोषी ठहराया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी पहुंचे मृतक का अंतिम संस्कार होने तक वही डटे रहे। उप जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने बताया कि इस बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित