लोगों की हर संभव मदद - मोहित
लोगों की हर संभव मदद - मोहित
मुरादनगर। भाजपा नेता मोहित त्यागी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में लोगों की हर संभव मदद की। ऐसी विपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सूझबूझ से ही लोगों को राहत मिली। उन्होंने बताया कि डागर बिहार त्रिमूर्ति बिहार गंगा विहार सहविश्व में लगभग 150 लोगों के लेबर कार्ड बनवा कर पात्रों को पूर्व सभासद एवं महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा लोकेश जाटव द्वारा वितरित कराए गए। मुकेश कुमार, सुनीता देवी, रज्जो रानी, राम मनोहर, बिंदु देवी, स्वाति राठौर, संदीप चोटी, मनोज कुमार, प्रीति देवी, मुकेश शर्मा, शशि बाला, अनिल कुमार, रजनी, सोमवती शर्मा आदि लोगों को लेबर कार्ड दिए गए तथा वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांगों के लिए चल रही योजनाओं के अंतर्गत उन्हें लाभान्वित कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
Comments
Post a Comment