मास्क सैनिटाइजर खाद्य सामग्री बांट कर मनाया विधायक का जन्मदिन
मास्क सैनिटाइजर खाद्य सामग्री बांट कर मनाया विधायक का जन्मदिन
मुरादनगर। जन्मदिन पर पहले लड्डू मिठाईयां बाटी जाति थी लेकिन कोरोना के कारण अब मिठाइयों का स्थान सैनिटाइजर मास्क आदि ने ले लिया है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके समर्थकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह सैनिटाइजर व मास्क राशन सामग्री बांटकर जन्मदिन मनाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज त्यागी ने बताया कि कोरोना दिशानिर्देशों के कारण कार्यक्रम आयोजित करने के स्थान पर अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराए गए। मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान असालतनगर सुधीर त्यागी, बिल्लू भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष, अमरीश त्यागी मंडल उपाध्यक्ष, डॉ प्रमोद त्यागी अक्षय, सन्नी त्यागी आदि रहे तथा समर्थकों के दूसरे आयोजन में खाद्य सामग्री गेहूँ, चावल, केले, बच्चों के लिए शीतल पेय वितरित किया गया। राधेश्याम त्यागी, देवेंद्र पायल, अमित त्यागी, सोनू बंदीपुर, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment