मुरादनगर थाने में आये नवनियुक्त थानाध्यक्ष सतीश कुमार का राष्ट्रीय व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

 मुरादनगर थाने में आये नवनियुक्त थानाध्यक्ष सतीश कुमार का राष्ट्रीय व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थाने में आये नवनियुक्त थानाध्यक्ष श्री सतीश कुमार का राष्ट्रीय व्यापारी सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष- अमित त्यागी व संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित उमेश शर्मा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधे किशन अरोड़ा, राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर राजपाल तोमर के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारियों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक विक्रम चौधरी ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत करने के साथ ही थानाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की भगवान भोलेनाथ से कामना की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित उमेश शर्मा ने नवनियुक्त थाना अध्यक्ष का मुंह मीठा कराया तो वहीं फूल मालाओं से अभिनन्दन किया, इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी सुरक्षा संगठन के सचिव रजनीश शर्मा, संगठन के उपसचिव तरनतारन बक्शी, मुरादनगर से व्यापारी सुरक्षा संगठन देहात के अध्यक्ष नमन चौधरी भी मौजूद रहे। उधऱ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन न्यूज़ चैनल के मुख़्य सम्पादक- अमित त्यागी ने नए थानाध्यक्ष सतीश कुमार के स्वागत के दौरान उन्हें रेलवे रोड़ पर व्यापारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया और उन्होंने उम्मीद जताई की थाना अध्यक्ष सतीश कुमार जी के नेतृत्व में मुरादनगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सही ढंग से पालन सुनिश्चित होगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधे किशन अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में मुरादनगर में भी कोविड नियमों के प्रतिबंधों के कारण व्यापार व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है लेकिन सभी व्यापारियों ने नियमों का पालन कर स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग व साथ दिया है श्री राधे किशन अरोड़ा ने संगठन की ओर से थाना अध्यक्ष को आश्वासन दिया की आगे भी व्यापारी भाई नियमों के पालन में प्रशासन का भरपूर सहयोग करेंगे। आपको बता दे की थाना अध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने राष्ट्रीय व्यापारी सुरक्षा संगठन के सभी पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा मेरे कार्यकाल में नगर के सभी सम्मानित व्यापारी भाइयों के साथ-साथ हर सम्मानित एवं समाज सेवियों के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जायेगा और उनसे जुड़ी समस्याओं का भी तत्काल निस्तारण कर उन्हें पूरी सुरक्षा का अहसास कराया जायेगा। आज के सम्मान कार्यक्रम में मौजूद रहें, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक विक्रम चौधरी, राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर राजपाल तोमर, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित उमेश शर्मा, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी, संगठन के सचिव पत्रकार रजनीश शर्मा, संगठन के उपसचिव तरनतारन बक्शी, संगठन के मुरादनगर देहात से अध्यक्ष नमन चौधरी, संगठन के सदस्य पत्रकार सोनू त्यागी, शालू, विपिन यादव, कपिल पाल, नवीन कुमार, मनोज शर्मा आदि दर्जनों लोग शामिल रहें।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित